
जब एक लड़का-लड़की प्यार के रिश्ते में बंधते हैं तो उनके चारों तरफ खुशियां और प्यार ही होता है। दोनों एक साथ समय बिताते हैं, एक-दूसरे को समझते हैं, जानते हैं, एक-दूसरे की आदतों से परिचित होते हैं। हालांकि, सबके साथ ऐसा नहीं होता है। जो लोग रिलेशनशिप में होते हैं उनका दिल भी टूटता है और कई कपल का किन्हीं कारणों की वजह से ब्रेकअप तक हो जाता है। ऐसे में कई लोग अपने इस ब्रेकअप से उभर नहीं पाते हैं, जिसकी वजह से उनका मन किसी काम में नहीं लग पाता है। उनका मन अपने एक्स से बात करने को करता है। वे उसे कॉल और मैसेज करते हैं। कई बार उनके मन में बदला लेने के भाव भी उत्पन्न हो जाते हैं। इस समय वे सिर्फ यह चाहते हैं कि उनका साथी वापस आ जाए। कई लोग तो अवसाद का शिकार भी हो जाते हैं। अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं तो हम आपको खुद को मोटिवेट करने के कुछ तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं। चलिए जानते हैं।
1. करियर पर फोकस करें
करियर पर ध्यान देना बेहतर जीवन की ओर बढ़ने का पहला कदम है। यह बहुत जरूरी भी होता है। ब्रेकअप होने के बाद अक्सर आप अपना सारा ध्यान सिर्फ बिगड़ी हुई चीजों पर लगाते हैं। आप सारा समय अपने साथी के जाने से दुखी रहते हैं। लेकिन इन सब बातों का असर कभी भी आपको अपने करियर या काम पर नहीं पड़ने देना चाहिए। अगर आप पढ़ाई करते हैं, तो अपना एक गोल सेट करें। इसके अलावा अगर आप नौकरीपेशा हैं, तो सारा ध्यान अपने काम पर लगाएं।
इसे भी पढ़ें - ब्रेकअप के बाद एक्स को भुलाना हो रहा है मुश्किल? एक्सपर्ट से जानें कुछ आसान तरीके
2. पॉजिटिव रहना है जरूरी
अपने साथी के इर्द-गिर्द आप अपनी सारी दुनिया बना चुके होते हैं। ऐसे में जब वह आपको छोड़ कर जाता है, तो नकारात्मकता आपको घेर लेती है। आपके दिमाग में बुरे-बुरे ख्याल आने लगते हैं। आप ऐसा सोचने लगते हैं कि अब आप कुछ नहीं कर सकते। इस समय आपके लिए पॉजिटिव रहना बेहद जरूरी है। अगर आप निगेटिव रहते हैं, तो आप पहले ही सोच लेते हैं कि यह काम आपसे नहीं होगा। ऐसे में उदासी आपको घेर लेती है। अधिक से अधिक पॉजिटिव रहें और खुश रहने की कोशिश करें।
3. अकेले ना रहें
ब्रेकअप होने के बाद आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से दूरी बना लेते हैं। ऐसे में आप एकांत में रहना पसंद करते हैं। अकेले रहने से आपके दिमाग में सिर्फ पुरानी यादों की रील घूमती रहती है। ज्यादा से ज्यादा अपने दोस्तों के साथ रहें। फैमिली के बीच रहें। अगर आप पेट लवर हैं, तो आप पेट भी रख सकते हैं। लेकिन इस समय अकेले बिल्कुल भी ना रहें।
4. सच्चाई को अपनाएं
जो भी परिस्थिति हो उसका सामना करें। निराश होने के बजाय सच को अपनाएं। अपनी आगे की जिंदगी के बारे में सोचें। अगर आप पुरानी बातें सोचते रहेंगे, तो इससे आपको सिर्फ तकलीफ ही होगी और आपका वक्त भी बर्बाद होगा। साथी को जबरन भूलने की कोशिश ना करें। इससे आपको उसकी ज्यादा याद आएगी। आज में जीने की कोशिश करें, पुराना सबकुछ भूलकर आगे बढ़ें।
इसे भी पढ़ें - मॉडर्न लड़कियों को प्रपोज करने में काम आएंगे पुराने समय के ये 6 तरीके, आपका इंप्रेशन भी पड़ेगा ज्यादा अच्छा
5. मनपसंद चीजें करें
ब्रेकअप के बाद आप सबकुछ भूल जाते हैं और ख्यालों में ही खोए रहते हैं। इस समय आपको वह सभी चीजें करनी चाहिए, जो आपको पसंद हों। जब आप किसी रिश्ते में होते हैं, तो आप अपनी चीजों को वक्त नहीं दे पाते। आपके लिए आपका पार्टर ही सबकुछ हो जाता है। लेकिन उसके जाने के बाद आपको अपनी हॉबी को समय देना चहिए। नाचना-गाना, खेलना-कूदना, कुकिंंग आदि आपको जो पसंद हो आप वो सब कर सकते हैं। हर छोटी-छोटी बात को सेलिब्रेट करें।
6. खुद को वक्त दें
ब्रेकअप से उभरने के लिए जरूरी है कि आप खुद को समय दें। आप किसी ऐसी बुक को पढ़ सकते हैं, जो आपको नॉलेज दें। यही नहीं, अगर आप खुद को समय देना चाहते हैं, तो अपने ड्रेसिंग सेंस पर काम करें, अपने लिए खरीदारी करें, घर पर बने अच्छे खाने का स्वाद लें या अपने पसंदीदा रेस्टोरेंट में जाकर भी आप नई डिशेज को टेस्ट कर सकते हैं। और नई-नई जगहों पर जाकर खुद के साथ टाइम स्पेंड करें।
7. खुद को दोष न दें
ब्रेकअप के बाद हर उल्टी चीज का दोष आप खुद पर मढ़ने लगते हैं। इस समय आपको लगता है कि आपका रिश्ता भी आपकी वजह से ही टूटा है। ऐसा सोचने की बजाय आप वह वजह जरूर तलाश सकते हैं जिसकी वजह से आपका रिश्ता टूटा हो। आप ब्रेकअप को बीमारी ना समझें और नींद व डिप्रेशन की दवाईयों से दूर रहें।
ब्रेकअप से बाहर निकलने के लिए आप इन तरीकों से खुद को मोटिवेट कर सकते हैं। ध्यान रखें कि आपको नशे की लत से दूर रहना है। इस समय म्यूजिक सुनकर अपने मूड को थोड़ा हल्का करें। हमेशा खुश रहें और पॉजिटिव सोच रखें।
Read Next
Online Dating Apps के जरिए आपके साथ भी हो सकती है धोखाधड़ी, जानें इससे बचाव के लिए 5 जरूरी टिप्स
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version