किसी को पसंद करना या उससे प्यार करना अपने बस में कहां होता है। किसी ने सही कहा है कि प्यार अंधा होता है। अब किसी लड़के को प्यार मॉडर्न लड़की से हो या देसी लड़की से, प्यार तो प्यार है। लेकिन जब किसी लड़के को मॉडर्न लड़की से प्यार होता है तो वह उस प्यार का इजहार करने में कतराता है। उसे यह हिचक महसूस होती है कि कहीं वो मॉडल लड़की उसके प्यार को ना समझे और मना कर दे। इसी कशमकश में वह लड़का अपने प्यार को मन में ही दबाए रहता है और एक अच्छा मौका खो देता है। अगर आप भी किसी मॉडर्न लड़की को पसंद करते हैं और उसे प्रपोज करना चाहते हैं तो कुछ पुराने तरीके आपके बेहद काम आ सकते हैं। लड़कियां चाहे मॉडर्न हो या देसी उन्हें यह तरीके बेहद पसंद आते हैं। आज का हमारा लेख भी उन्हीं तरीकों पर है आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि किसी मॉडर्न लड़की को प्रपोज करने का पुराना तरीका क्या है। इसके लिए आईबीएस हॉस्पिटल दिल्ली की मैरिज काउंसलर शिवानी मिस्री साधो (Marriage Counselor Shivani Misri Sadhoo) से भी बात की है। पढ़ते हैं आगे...
1 - खत लिखना
पुराने तरीकों में सबसे महत्वपूर्ण और प्रसिद्ध तरीकों में से एक था खत लिखना यानि प्रेम पत्र लिखना। आप इस खत में अपने दिल की बातें लिख सकते हैं और उसके जरिए लड़की को प्रपोज कर सकते हैं। भले ही कितनी भी मॉडर्न लड़की हो लेकिन उसे यह तरीका बेहद पसंद आता है। ऐसे में आप अपने दिल की बातों का इजहार करने के लिए खत की मदद ले सकते हैं।
2 - सरप्राइज दें
लड़की चाहे मॉडर्न हो या देसी उन्हें सरप्राइज बेहद पसंद आते हैं। ऐसे में लड़का लड़की को सरप्राइज दे सकता है और उन्हें खुश कर सकता है। सरप्राइज के तौर पर आप उनके लिए एक प्यारा सा लंच या डिनर प्लान कर सकता है। इससे अलग छोटे-छोटे गिफ्ट के माध्यम से भी लड़की को चौकाया जा सकता है। अगर आप चाहे तो थोड़े थोड़े समय में लड़कियों को छोटी-छोटी नोट्स, प्यार भरे मैसेजेस, अचानक से उसके पास पहुंचना आदि जैसे सरप्राइज दे सकते हैं।
इसे भी पढ़ें - एक-तरफा प्यार को दो-तरफा कैसे बनाएं? रिलेशनशिप काउंसलर से जानें आसान तरीके
3 - करे रोमांटिक बातें
अगर आप किसी लड़की को पसंद करते हैं तो उनसे उनके दिल का हाल जानने के लिए बीच-बीच में थोड़ी से रोमांटिक बातें कर सकते हैं। ऐसे में आप यह पता लगाएं कि क्या वह लड़की भी आपको पसंद करती है। एक बात और रोमांटिक बातें लड़कियों को बेहद पसंद आती है ऐसा करने से उन्हीं भी आपकी फीलिंग का पता चलेगा लेकिन ध्यान रहे कि रोमांटिक बातों के बीच में अनकंफरटेबल ना हो।
4 - जानें लड़की की पसंद
अगर आप किसी लड़की को प्रपोज करने वाले हैं तो सबसे पहले उसकी पसंद नापसंद के बारे में जानना जरूरी है। ऐसे में आप यह भी जान सकते हैं कि लड़की का ड्रीम प्रपोजल क्या है और उसे उसी तरीके से अपने प्रपोज कर सकते हैं। उदाहरण के तौर पर यदि पाठक की ख्वाहिश है कि उसका पार्टनर घुटनों पर बैठकर प्रपोज करे तो आप भी उसी तरीके को अपना सकते हैं और प्रपोज कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- नए रिलेशनशिप के बाद पार्टनर से फोन पर क्या बात करें? जानें 10 टिप्स जो ऐसे मौके पर आएंगी काम
5 - लेकर जाए लॉन्ग ड्राइव पर
आप चाहे तो आप अपने प्यार को लॉन्ग ड्राइव पर ले जा सकते हैं लेकिन हम पुराने तरीकों की बात कर रहे हैं तो पुराने तरीकों में पार्टनर के साथ टहलना एक अच्छा विकल्प है। आप अपने प्यार को वॉक पर ले जा सकते हैं और दिल की बात कह सकते हैं। आप अगर लॉन्ग ड्राइन पर जा रहे हैं तो गाड़ी में केक, गुब्बारे, रिंग आदि रख सकते हैं और आप चाहे तो गाड़ी में ही प्यारा रोमांटिक गाना भी चला सकते हैं।
6 - कस्टमाइज्ड टीशर्ट देना
आजकल लड़कियों को टीशर्ट पहनने का बहुत शौक होता है और उन्हें शॉपिंग करने में बहुत पसंद होता है। ऐसे में आप उन्हें थोड़ी शॉपिंग करा सकते हैं और एक ऐसी टीशर्ट गिफ्ट कर सकते हैं, जिसने आपकी दिल की बात लिखी हो ऐसा कहने से भी लड़की आपके दिल की फीलिंग को समझेगी। लड़की को प्रपोज करने का बेस्ट तरीका है।
नोट - ऊपर बताए गए बिंदु से पता चलता है कि यदि आप किसी मॉडर्न लड़की को प्रपोज करना चाहते हैं तो कुछ पुराने तरीके आपके बेहद काम आ सकते हैं।
इस लेख में इस्तेमाल की जानें वाली फोटोज़ Freepik से ली गई हैं।
Read More Articles on relationship in hindi
Read Next
नए रिलेशनशिप के बाद पार्टनर से फोन पर क्या बात करें? जानें 10 टिप्स जो ऐसे मौके पर आएंगी काम
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version