त्वचा से जुड़ी समस्याएं दूर करता है चंदन का तेल, जानें घर पर बनाने का तरीका

Sandalwood Oil: त्‍वचा और बालों को हेल्‍दी रखने के ल‍िए चंदन ऑयल का इस्‍तेमाल क‍िया जाता है। जानें इसे घर पर बनाने का तरीका।  
  • SHARE
  • FOLLOW
त्वचा से जुड़ी समस्याएं दूर करता है चंदन का तेल, जानें घर पर बनाने का तरीका


How To Make Sandalwood Oil At Home: चंदन हमारी स्‍क‍िन और बालों के ल‍िए फायदेमंद माना जाता है। चंदन के पाउडर के साथ-साथ चंदन से बने तेल का इस्‍तेमाल भी क‍िया जाता है। चंदन का तेल बाजार में आसानी से म‍िल जाता है। आप इसे क‍िसी भी आयुर्वेद‍िक स्‍टोर से खरीद सकते हैं। लेक‍िन ज‍िन लोगों को चंदन के तेल का पूर्ण फायदा उठाना है, तो उन्‍हें इस तेल को घर पर तैयार करना चाह‍िए। घर पर बना चंदन तेल, बाजार के मुकाबले ज्‍यादा शुद्ध होता है। ऐसा इसल‍िए क्‍योंक‍ि कुछ ब्रांड्स तेल में स‍िंथेट‍िक सुगंध और केम‍िकल्‍स का प्रयोग करते हैं। आगे लेख में आपको बताएंगे चंदन तेल का प्रयोग और चंदन तेल को घर पर बनाने का तरीका।

how to make sandalwood oil at home

चंदन तेल को घर पर बनाने का तरीका- How To Make Sandalwood Oil At Home 

चंदन का तेल बनाने का तरीका बेहद आसान है। इन स्‍टेप्‍स को फॉलो करें- 

  • चंदन की लकड़ी को थोड़ा-थोड़ा पीसकर पाउडर बना लें।
  • अब एक बाउल में जैतून का तेल गर्म करें।
  • जब तेल गर्म हो जाए, तो चंदन पाउडर को उसमें म‍िला लें। 
  • चंदन का अर्क जब तेल के साथ म‍िल जाए, तो गैस बंद कर दें। 
  • जब म‍िश्रण ठंडा हो जाए, तो उसे एक कंटेनर में भरकर रख लें।
  • बीच-बीच में म‍िश्रण को ह‍िलाते रहें। 
  • इस म‍िश्रण को 7 द‍िनों के ल‍िए स्‍टोर करके रखें।
  • इसके बाद म‍िश्रण को छान लें। 
  • जो तेल न‍िकलेगा उसे साफ एयरटाइट कंटेनर में भरकर रख लें।
  • चंदन तेल को क‍िसी ठंडी जगह पर रखकर स्‍टोर कर सकते हैं।

चंदन तेल के प्रयोग- Uses Of Sandalwood Oil  

  • चंदन तेल में सैंटालोल तत्‍व पाया जाता है। इस तेल को नार‍ियल या बादाम तेल के साथ म‍िलाकर माल‍िश करने से तनाव कम होता है। 
  • चंदन तेल से माल‍िश करने से स‍िर का दर्द भी ठीक हो जाता है।
  • चंदन के तेल में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। इसे त्‍वचा पर लगाने से दर्द और सूजन कम होती है। ज‍िन लोगों के जोड़ों में दर्द रहता है उन्‍हें चंदन तेल का प्रयोग करना चाह‍िए। 
  • बैक्‍टीर‍ियल इन्‍फेक्‍शन का इलाज (Bacterial Infection Treatment) करने के ल‍िए, घर का बना चंदन ऑयल त्‍वचा पर, कॉटन बॉल की मदद से अप्‍लाई कर सकते हैं।
  • चंदन के तेल में अल्फा सैंटालोल नाम का तत्‍व पाया जाता है ज‍िससे शरीर की दुर्गंध दूर होती है।
  • एक्‍ने का इलाज करने के ल‍िए चंदन तेल का प्रयोग क‍िया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें- गर्मियों में ठंडक के लिए चेहरे पर चंदन पाउडर कैसे लगाएं? जानें 5 आसान तरीके

चंदन के तेल को इस्‍तेमाल करने का तरीका- How To Use Sandalwood Oil  

  • चंदन तेल को त्‍वचा पर लगाने से पहले पैच टेस्‍ट करके देखें।
  • चंदन तेल को बॉडी लोशन में म‍िलाकर त्‍वचा पर लगा सकते हैं। 
  • नहाने के पानी में चंदन के तेल की कुछ बूंदों को म‍िलाकर इस्‍तेमाल कर सकते हैं।  
  • चंदन तेल को नार‍ियल या बादाम तेल के साथ म‍िलाकर त्‍वचा पर अप्‍लाई करें। 

उम्‍मीद करते हैं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें। 

Read Next

क्‍या मिसेलर वॉटर त्‍वचा के ल‍िए सुरक्ष‍ित है? जानें इसका इस्तेमाल करना चाहिए या नहीं  

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version