त्वचा पर बिना केमिकल निखार लाने के लिए घर पर बनाएं ये 5 ब्लीचिंग फेस पैक, बढ़ेगा चेहरे का ग्लो

चेहरे की रंगत निखारने के लिए बाजार में केमिकलयुक्त ब्लीच और फेस पैक मिलते हैं। इसकी जगह आप घर पर ही ग्लो बढ़ाने वाले ब्लीच पैक बना सकते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
त्वचा पर बिना केमिकल निखार लाने के लिए घर पर बनाएं ये 5 ब्लीचिंग फेस पैक, बढ़ेगा चेहरे का ग्लो

माना कि त्वचा का रंग सुंदरता का पैमाना नहीं। लेकिन जैसे-जैसे आपकी उम्र बढ़ती है आपको महसूस होने लगता है कि अब आपकी त्वचा बिल्कुल भी वैसी नहीं है जैसे पहले थी। दरअसल रोजमर्रा की भागदौड़ वाली जिंदगी और प्रदूषण(Pollution) के कारण इसका असर हमारी त्वचा पर भी पड़ता है। जिसकी वजह से हमारी त्वचा दाग-धब्बेदार और बेनूर हो जाती है। जल्दी ही उस पर एजिंग(Ageing) के निशान भी दिखने लगते हैं। अगर आप इन सब परेशानियों से निजात पाना चाहती हैं तो, हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ ब्लीचिंग फेस पैक (Bleaching Face Pack) जिन्हें आप अपनी त्वचा का रंग निखारने और दाग धब्बों को दूर करने के लिए प्रयोग कर सकती हैं। आप यह फेस पैक घर पर ही कुछ प्राकृतिक इंग्रेडिएंट्स द्वारा बना सकती हैं। जिससे आपकी स्किन को कोई नुकसान भी नहीं पहुंचेगा। तो आइए जान लेते हैं यह कौन कौन से ब्लीचिंग फेस पैक (Bleaching Face Pack) हैं।

inside1sandalwood

Inside credit: Daily News

1. चंदन से बनाएं ब्लीचिंग फेस पैक (Sandal Bleaching Face Pack)

चंदन में कूलिंग गुण होते हैं और यह आपकी स्किन से स्कार या जिद्दी निशान को कम करने में मदद करता है। यह आपकी स्किन में मेलानिन प्रोडक्शन को संतुलित करने में मदद करता है। जिससे आपकी स्किन पर ग्लो आता है।

  •     इसे बनाने के लिए आपको एक बाउल लें।
  •     इसमें चंदन पाउडर मिलायें।
  •     थोड़ा सा पानी मिला कर इसका एक पेस्ट बना लें।
  •     इसे अपने चेहरे और गर्दन पर अप्लाई कर लें।
  •     इसे सूखने के बाद गोलाई में हाथ से रगड़ते हुए धो लें।

2. चावल का आटा और दूध का पेस्ट ( Rice Flour Bleaching Face Pack)

चावल का आटा आपके चेहरे से टैनिंग हटाता है। इसका टेक्सचर आपकी डेड स्किन सेल्स को कम करने में भी मदद करता है। अगर इसे दूध के साथ मिला दिया जाए तो यह आपकी स्किन को क्लीन करता है।

  •     इसे बनाने के लिए आपको चावल के आटे को दूध के साथ मिलाकर एक पेस्ट बना लेना है।
  •     उसे अपने चेहरे और गर्दन पर अप्लाई करना है।
  •     जब यह थोड़ा सूख जाए तो इसे थोड़े से पानी के साथ हटा कर मसाज करें और फिर धो लें।

3. मुल्तानी मिट्टी और संतरे का जूस (Fuller Earth Bleaching Face Pack)

अगर आपको सन टैन है तो इससे राहत पाने के लिए ऑरेंज जूस का प्रयोग कर सकती हैं। जब इसे मुल्तानी मिट्टी के साथ मिक्स किया जाता है तो यह आपकी स्किन को क्लीन, रिफ्रेश और कूल करता है।

  •     इस पैक को बनाने के लिए आपको एक संतरे से उसका रस निकाल लेना है।
  •     अब इसमें मुल्तानी मिट्टी को मिला कर एक स्मूथ पेस्ट बना लें।
  •     इस पैक को अपने चेहरे और गर्दन पर लगा लें।
  •     सूखने के बाद इसे अपने हाथों से उतारें।
  •     फिर पानी से धो लें।

इसे भी पढ़ें : हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए रोज इस्तेमाल करें 4 स्पेशल टोनर, जानें घर पर बनाने का तरीका

4. ओट्स और बादाम का तेल फेस पैक (Oats+Almonds  Bleaching Face Pack)

ओट्स को एक बहुत अच्छा एक्सफोलिएटर माना जाता है क्योंकि यह आपकी स्किन को डी टेन करता है। यह पैक आपकी स्किन को मॉइस्चराइज और हाइड्रेट भी रखता है।

  •     इसे बनाने के लिए आपको एक कटोरे में ओट्स, बादाम का तेल और दही को मिक्स कर लेना है।
  •     इसे अपने चेहरे और गर्दन पर अप्लाई करें।
  •     इसे सूखने के बाद अपने चेहरे को पानी से धो लें।
inside2bleachingfacepack

Inside credit: Magicpin

5. टमाटर का रस (Tomato Bleaching Face Pack)

टमाटर को स्किन का एक अच्छा डी टैनिंग एजेंट माना जाता है। इसे बनाने के लिए आपको केवल ताजे टमाटर की जरूरत होगी।

  •     टमाटर का पल्प निकाल लें।
  •     इस पल्प को अपनी स्किन और गर्दन पर अच्छे से स्प्रेड कर लें।
  •    इसे 15 से 20 मिनट के लिए लगे रहने दें।
  •     इसके बाद ठंडे पानी के साथ धो लें।

इसे भी पढ़ें : त्वचा की इन 5 समस्याओं से छुटकारा दिलाता है लौकी का रस, जानें इस्तेमाल का तरीका

यह सारी सामग्री आपकी रसोई में आसानी से उपलब्ध होती है। ये वो ब्लीचिंग फेस पैक हैं जो आपको नुकसान भी नहीं पहुंचाएंगे। इसलिए समय मिलने पर इनका प्रयोग जरूर करें।

Main image: Freepik

Read more articles on Skin Care in Hindi

Read Next

नेल एक्सटेंशन करवाने से हो सकते हैं ये 6 नुकसान, खूबसूरती बढ़ाने के चक्कर में हो सकती हैं ये परेशानियां

Disclaimer