नेल एक्सटेंशन करवाने से हो सकते हैं ये 6 नुकसान, खूबसूरती बढ़ाने के चक्कर में हो सकती हैं ये परेशानियां

नेल एक्सटेंशन करवाने से नाखूनों की खूबसूरती बढ़ती है। लेकिन इससे आपको कुछ नुकसान भी हो सकते हैं। चलिए जानते हैं इस बारे में-  
  • SHARE
  • FOLLOW
नेल एक्सटेंशन करवाने से हो सकते हैं ये 6 नुकसान, खूबसूरती बढ़ाने के चक्कर में हो सकती हैं ये परेशानियां

महिलाएं अपनी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए कई तरह-तरह के उपाय करती हैं। खूबसूरती को बढ़ाने के लिए चेहरे की साफ-सफाई से लेकर हाथ-पैरों की साफ-सफाई पर ज्यादा ध्यान देती हैं। इसके अलावा इसकी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए तरह-तरह की चीजें भी ट्राई करती हैं। इन्हीं में से एक है है नेल एक्सटेंशन। इन दिनों नेल एक्सटेंशन का ट्रेंड काफी ज्यादा बढ़ रहा है। कई महिलाएं अपने नाखूनों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए नेल एक्सटेंशन करवाती हैं। नेल एक्सटेंशन से आपके नाखून काफी ज्यादा खूबसूरत नजर आते हैं। इसके अलावा नेल एक्सटेंशन से आपके नाखूनों को अच्छा शेप मिलता है। लेकिन क्या आप जानते हैं नेल एक्सटेंशन से न सिर्फ नाखूनों की खूबसूरती बढ़ती है। बल्कि इससे आपके नाखूनों को नुकसान भी पहुंच सकता है। चलिए जानते हैं इसके बारे में- 

1. नाखून हो जाते हैं पतले

नेल एक्सटेंशन करवाने से आपके नाखूनों को सबसे ज्यादा परेशानी होती है। दरअसल, नेल एक्सटेंशन के दौरान कई तरह के केमिकल्स का इस्तेमाल किया जाता है। इन केमिकल्स की वजह से आपके नाखून पतले हो सकते हैं। साथ ही इसमें फोटो टॉक्सिसिटी का यूज होता है, जो आपके आंखों के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। 

इसे भी पढ़ें - हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए रोज इस्तेमाल करें 4 स्पेशल टोनर, जानें घर पर बनाने का तरीका

2. नाखूनों की शाइन हो जाती है कम

नेल एक्सटेंशन के दौरान आपके नाखूनों को फाइन किया जाता है। ऐसा करने से आपके असली नाखून कमजोर, रूखे और बेजान हो जाते हैं। नेल एक्सटेंशन करवाने से आपके नाखूनों की प्राकृतिक चमक खत्म हो जाती है। तो अगर आप नेल एक्सटेंशन करवाने जा रहे हैं, तो इस बारे में एक बार जरूर सोच लें। 

3. स्किन को पहुंच सकता है नुकसान

नेल एक्सटेंशन करने के दौरान इसमें कई तरह के केमिकल्स होते हैं, जो आपकी स्किन को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इन केमिकल्स की वजह से आपके नाखूनों के आस-पास की स्किन पर रैशेज और खुलजी हो सकती है। साथ ही इसके कारण आपके स्किन पर पपड़ी हो सकता है। 

4. काम करने में परेशानी

नेल एक्सटेंशन करवाने से आपकी खूबसूरती पर चार-चांद लगता है। लेकिन इससे आपके घर के कामों में परेशानी उत्पन्न हो सकती है। कई महिलाएं घर का कार्य स्वयं करती हैं। ऐसी महिलाओं को नेल एक्सटेंशन करवाने के बाद बर्तन को धोने, कपड़े धोने में परेशानी हो सकती है। दरअसल, नेल एक्सटेंशन करवाने के बाद नाखून खराब होने का डर लगा रहता है। इसलिए आप नेल एक्सटेंशन करवाने से पहले एक बार सोच जरूर लें। 

5. काफी महंगा होता है नेल एक्सटेंशन 

नेल एक्सटेंशन काफी ज्यादा महंगा होता है। अगर आप नेल एक्टेंशन करवाने की सोच रहे हैं, तो इसके लिए आपको 1 हजार से 5 हजार खर्च करने की जरूरत पड़ सकती है। साथ ही नेल एक्सटेंशन के बाद काफी ज्यादा रख-खराब की भी आवश्यकता होती है। इसलिए सावधानी से नेल एक्सटेंशन करवाएं। 

इसे भी पढ़ें - हल्दी फेस क्लींजर से रोज चेहरा साफ करें और पाएं बेदाग-निखरी त्वचा, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका

6. ऑफिस के काम में भी आ सकती है दिक्कत

नेल एक्सटेंशन करवाने से आपके नाखून काफी ज्यादा स्टाइलिश नजर आते हैं। नेल एक्सटेंशन करवाने के बाद आपको काफी अच्छा महसूस हो सकता है, लेकिन इससे न सिर्फ घर के कामों में परेशानी हो सकती है। बल्कि ऑफिस के काम में भी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। खासतौर पर ऐसे लोगों को जो टाइपिंग का काम ज्यादा करते हैं। लंबे नेल रखने वालों को टाइपिंग की दिक्कत हो सकती है। 

नेल एक्सटेंशन करवाने से पहले एक बार जरूर सोच लें। अगर आपको नेल एक्सटेंशन करवाना है, तो बार इसपर विचार जरूर कर लें। साथ ही इसके बारे में पूरी जानकारी जरूर लें। 

Image Credit - Pixabay

Read More Articles on Skin Care in Hindi

Read Next

त्वचा की इन 5 समस्याओं से छुटकारा दिलाता है लौकी का रस, जानें इस्तेमाल का तरीका

Disclaimer