स्किन पर गुलाबी निखार के लिए आपको मार्केट्स में कई तरह की चीजें आसानी से मिल जाएंगी। लेकिन इनमें से कई चीजें केमिकल्सयुक्त होती हैं। वहीं, कई चीजों का निर्माण घर में मौजूद चीजों से होता है। बाजार में कई ऐसे फेस पैक होते हैं, जिसमें फूलों (Flowers for Skin Care) के अर्क या फिर पेस्ट का इस्तेमाल किया जाता है। फूलों के अर्क और फेस्ट के इस्तेमाल से स्किन पर निखार आता है। लेकिन बाजार के इन फेसपैक (Skin care) पर जेब ढीली करने से अच्छा है आप घर में ही इन फूलों से फेस पैक तैयार करें। इससे आपकी स्किन को किसी तरह का नुकसान भी नहीं होगा। काफी लंबे समय से फूलों का इस्तेमाल खूबसूरती को बढ़ाने के लिए किया जाता है। खासतौर पर गुलहड़ के फूलों का इस्तेमाल बालों और स्किन (Hibiscus and Rice Flour Face pack) की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए किया जाता है।
गुलहड़ का फूल (Hibiscus Skin Care) आपको पार्क, गार्डन, मंदिर जैसे स्थानों पर बहुत ही आसानी से मिल जाता है। आज हम आपको इस लेख में गुलहड़ (Hibiscus and Rice Face Pack) से एक ऐसे फेसपैक के बनाने की विधि बताने जा रहे हैं, जिससे स्किन (Skin Care) पर गुलाबी निखार आ सकता है। इस पैक को घर में बनाना बहुत ही आसान है। साथ ही इसमें आपको ज्यादा खर्च भी करने की जरूरत नहीं होती है।
कैसे तैयार करें गुलहड़ और चावल के आटे का फेसपैक
आवश्यक सामाग्री
- गुलहड़ के फूलों का पेस्ट - 1 चम्मच
- चावल का आटा - 1/2 चम्मच
- बेसन - 1/2 चम्मच
- शहद - 1/2 चम्मच
- दही - 1 चम्मच
विधि
- सबसे पहले 1 कटोरी लें। अब इसमें गुलहड़ के फूलों का पेस्ट डालें।
- इसके बाद इसमें बेसन और चावल के आटे को डालकर मिक्स करें।
- इसके बाद इसमें शहद और दही डालकर इसे अच्छे से फेटें। लीजिए आपका फेसपैक तैयार है।
फेसपैक लगाने की विधि
- गुलहड़ और चावल के आटे से तैयार इस फेस पैक को अपने चेहरे और गर्दन के हिस्से पर पलाएं।
- करीब 25 मिनट तक इस फेस पैक को अपने चेहरे पर लगा हुआ छोड़ दें।
- इसके बाद जब पैक सूख जाए, तो इसे हल्के हाथों से रगड़ें। जब पैक हटा लें, तो अपने चेहरे पर ठंडा पानी डालकर अच्छे से धो लें।
- इसके बाद कॉटन के तौलिए से अपना चेहरा साफ करें और अब इसपर फेस सीरम या फिर मॉइश्चराइजर क्रीम लगाएं।
टॉप स्टोरीज़
किस तरह फायदेमंद है गुलहड़ और चावल के आटे से तैयार ये फेसपैक
स्किन के लिए गुलहड़ के फायदे
गुलहड़ विटामिन सी से भरपूर होता है। इससे स्किन को कई फायदे होते हैं। विटामिन सी स्किन के दाग-धब्बों को दूर करने में असरदार होता है। गुलहड़ में मौजूद विटामिन सी स्किन की रंगत को भी निखारने का काम करती है। इसमे मौजूद एएचए स्किन को एक्सफोलिएंट करते हैं। इससे चेहरे की डेड स्किन हट सकती है। साथ ही स्किन का ऑइल सीक्रेशन मेंटेन रहता है।
गुलहड़ के फूल के इस्तेमाल से स्किन की फाइन लाइंस दूर होती है। यह बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करने में असरदार होतचा है। यह आपकी स्किन पर गुलाबी निखार देने में असरदार होता है।
चावल के आटे का फायदा
चावल के आटे का इस्तेमाल कई तरह के स्किन केयर रुटीन में किया जाता है। इसके इस्तेमाल से स्किन की चमक बढडती है। चावल के आटे में विटामिन बी मौजूद होता है, जो चेहरे के पिंपल्स और पिग्मेंटेशन स्पॉट को दूर करने में हमारी मदद करता है। यह हमारी डेड स्किन को हटाकर नई कोशिकाओं का निर्माण करने में हमारी मदद करता है। साथ ही यह हमारी स्किन को स्मूद करता है।
बेसन से स्किन को होने वाले फायदे
इस फेस पैक में बेसन का इस्तेमाल किया गया है, जो स्किन को गहराई से साफ करने में असरदार होता है। बेसन से चेहरे पर मौजूद एक्स्ट्रा ऑयल साफ हो सकता है। इससे चेहरे पर चमक आती है। साथ ही पिंपल्स की परेशानी दूर होती है। साथ ही बेसन में जिंक मौजूद होता है, जो स्किन पर मौजूद संक्रमण से लड़ता है। इससे सेबम उत्पादन को भी नियंत्रित किया जा सकता है। यह स्किन पर सूजन को कम कर उसे शांत रखने में हमारी मदद करता है।
इसे भी पढ़ें - झुर्रियां दूर करने के लिए बेस्ट है नींबू का तेल, जानें इस्तेमाल और बनाने का तरीका
दही से स्किन को होने वाले फायदे
कई फेसपैक में दही का इस्तेमाल किया जाता है। दही में मौजूद लैक्टिक एसिड स्किन को गहाई से एक्सफोलिएट करता है। साथ ही स्किन को मॉइश्चराइज करके उसे नरीश करता है।
गुलहड़ और चावल के आटे से तैयार इस फेस पैक के फायदों को जानकर आप समझ गए होंगे कि यह आपकी स्किन के लिए कितना असरदार हो सकता है। इससे आपकी स्किन पर गुलाबी निखार आ सकता है। लेकिन ध्यान रखें कि अगर आपकी स्किन को इसमें मिक्स की गई किसी भी चीज से एलर्जी है, तो इसका इस्तेमाल न करें। किसी स्किन एक्सपर्ट की सलाह लेकर इस फेस पैक को अपने चेहरे पर लगाएं।
Read More Articles on Skin Care in Hindi