Olive Oil for Increase Breast Size: ब्रेस्ट साइज का अच्छा आकार महिलाओं की पर्सनालिटी पर चार चांद लगा देता है। वहीं जिन महिलाओं के स्तनों का आकार छोटा होता है, वे अंडरकॉन्फिडेंट रहती है। छोटे स्तन साइज वाली महिलाओं पर सभी तरह के आउटफिट भी परफेक्ट नजर नहीं आते हैं। यहीं वजह है कि हर महिला एक परफेक्ट ब्रेस्ट साइज चाहती हैं। ब्रेस्ट साइज का आकार बढ़ाने के लिए महिलाएं सप्लीमेंट्स लेती हैं, तो कुछ सर्जरी करवाती हैं। वहीं कुछ महिलाएं नैचुरल तरीके से स्तनों का साइज बढ़ाना चाहती हैं, इसके लिए वे ऑयल मसाज करना पसंद करती हैं। महिलाएं तरह-तरह के तेलों से मालिश करना शुरू कर देती हैं। लेकिन ब्रेस्ट बढ़ाने के लिए कौन सा तेल सबसे अच्छा है?
आपको बता दें कि ऑलिव ऑयल स्तनों को बढ़ाने में असरदार साबित हो सकता है। ऑलिव ऑयल के इस्तेमाल से ढीले, लटके और सैगिंग स्तनों को ठीक करने में मदद मिल सकती है। यानी ऑलिव ऑयल न सिर्फ सेहत, त्वचा और बालों के लिए उपयोगी होता है। बल्कि ब्रेस्ट साइज बढ़ाने में भी असरदार साबित हो सकता है। ऑलिव ऑयल का प्रयोग करने से ब्रेस्ट साइज का आकार नैचुरल तरीके से बढ़ाने में मदद मिल सकती है। लेकिन ऑलिव ऑयल से ब्रेस्ट साइज कैसे बढ़ाएं? ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल कैसे करें? इस बारे में जानने के लिए यह लेख पूरा पढ़ें।
ऑलिव ऑयल से ब्रेस्ट कैसे बढ़ाएं?- How to Increase Breast Size with Olive Oil in Hindi
ऑलिव ऑयल ब्रेस्ट साइज बढ़ाने में असरदार साबित हो सकता है। ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए आप ऑलिव ऑयल से स्तनों की मालिश कर सकते हैं। रोजाना ऑलिव ऑयल से ब्रेस्ट मसाज करके आकार बढ़ाया जा सकता है। ऑलिव ऑयल से मालिश करने से स्तन दिखने में आकर्षक भी नजर आते हैं। वैसे तो ऑलिव ऑयल से ब्रेस्ट साइज बढ़ सकता है या नहीं, इस बारे में कोई रिसर्च नहीं है। लेकिन घरेलू उपाय के तौर पर इसे आजमाया जा सकता है। इसके लिए आपको ऑलिव ऑयल से स्तनों की सही तरीके से मसाज करनी होती है। ऑलिव ऑयल से ब्रेस्ट मसाज इस तरह करें-
- इसके लिए ऑलिव ऑयल लें, इसे हल्का गुनगुना कर लें।
- अब अपनी उंगुलियों पर ऑलिव ऑयल रखें और रगड़कर गर्म करें।
- फिर स्तनों पर लगाएं और सर्कुलर मोशन में मसाज करें।
- ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए आप दिन में 10 से 15 मिनट की मालिश कर सकते हैं।
- रोजाना ऑलिव ऑयल से मसाज करने से स्तनों के आकार में कुछ वृद्धि देखने को मिल सकती है।
इसे भी पढ़ें- ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए अलसी के बीज होते हैं फायदेमंद, एक्सपर्ट से जानें इस्तेमाल के 3 तरीके
ब्रेस्ट साइज के लिए ऑलिव ऑयल के फायदे
- ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए ऑलिव ऑयल काफी फायदेमंद हो सकता है। ऑलिव ऑयल विटामिन्स, मिनरल्स और गुणों से भरपूर होता है।
- ऑलिव ऑयल में एंटीऑक्सीडेंट्स और फैटी एसिड अधिक होता है। ऐसे में यह ढीले स्तनों को टाइट करने में मदद कर सकता है।
- ऑलिव ऑयल स्तनों की त्वचा को टोन कर सकता है। इससे स्तन सुडौल नजर आते हैं।
- ऑलिव ऑयल से स्तनों की मालिश करके त्वचा में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। इससे ब्रेस्ट साइज बढ़ने में मदद मिल सकती है।
- ऑलिव ऑयल से ब्रेस्ट मसाज करने से ढीले-लटकते हुए और सैगिंग ब्रेस्ट भी ठीक हो सकते हैं। स्तनों को एक परपेक्ट आकार मिल सकता है।
- ऑलिव ऑयल स्तनों के पास के स्ट्रेच मार्क्स को भी कम करने में मदद कर सकता है।
- स्तनों की मसाज करने से मसल्स का विकास हो सकता है। इससे ब्रेस्ट साइज में कुछ वृद्धि हो सकती है।
इसे भी पढ़ें- ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 पोषक तत्व, मिलेगा लाभ
कुछ लोगों को ऑलिव ऑयल से एलर्जी हो सकती है। ऐसे में स्तनों पर ऑलिव ऑयल (Olive Oil for Breast) अप्लाई करने से पहले एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लेना चाहिए। अगर त्वचा पर ऑलिव ऑयल लगाने के 24 घंटे बाद तक कोई रिएक्शन नजर नहीं आता है, तो इसका मतलब है कि आप ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए ऑलिव ऑयल (Olive Oil for Increase Breast Size) यूज कर सकते हैं। लेकिन अगर ऑलिव ऑयल से त्वचा पर जलन या खुजली हो जाती है, तो इसका यूज करने से बचें।