Fri Sep 11, 2026 | 08:24 PM IST

Medically Reviewed by Dr Karuna Malhotra , Cosmetologist, Skin specialist & Homoeopath Physician

सर्दियों में Sensitive Skin पर होने लगते हैं Pimples, जानें कैसे करें बचाव

How To Treat Pimples In Sensitive Areas: सर्दियों में सेंसिटिव स्किन पर पिंपल्स होने का जोखिम बना रहता है। इससे बचाव करना मुश्किल नहीं है। आप अपने चेहरे की अच्छी तरह केयर करें और कुछ घरेलू उपाय अपनाएं। कुछ ही दिनों में फर्क नजर आने लगेगा।

How To Prevent Winter Breakouts On Sensitive Skin: सेंसिटिव स्किन उसको बोलते हैं, जिसमें आसानी से कील-मुंहासे, दाग-धब्बे आदि हो जाते हैं। जिन लोगों की स्किन सेंसिटिव होती है, सर्दियों के दिनों में उनमें स्किन से संबंधित समस्याएं बढ़ जाती हैं। दरअसल, सेंसिटिव स्किन वालों को इन दिनों अधिक केयर की जरूरत होती है। ऐसा इसलिए भी कहा जा सकता है, क्योंकि सर्दियों में हवा में नमी की कमी होती है, जो कि स्किन को आसानी से ड्राई कर देती है और स्किन की नेचुरल प्रोटेक्टिव लेयर को डैमेज कर देती है। इसकी वजह से स्किन में इचिंग और पिंपल्स की शिकायत भी हो जाती है। सवाल है, सर्दियों में सेंसिटिव स्किन की केयर कैसे की जा सकती है ताकि पिंपल्स से छुटकारा पाया जा सके। आप परेशान न हों। यहां बताए गए टिप्स के फॉलो करें। इस बारे में जानने के लिए हमने राजौरी गार्डन स्थित कॉस्मेटिक स्किन क्लिनिक की कॉस्मेटोलॉजिस्ट और त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. करुणा मल्होत्रा से बात की। 

सर्दियों में सेंसिटिव स्किन पर पिंपल्स होने से कैसे बचाव करें- Winter Skincare For Sensitive Acne Prone Skin

how to get rid of pimples for sensitive skin in winter 01 (10)

दो बार क्लींजिंग करें

एनसीबीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार सेंसिटिव स्किन एक क्लिनिकल सिंड्रोम है, जिसकी वजह से स्किन में इचिंग, जलन, खुजली, झुनझुनी या खिंचाव जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। कई बार इस स्थिति में स्किन में रेडनेस हो जाती है और नेचुरली प्रोटेक्टिव लेयर भी डैमेज हो सकती है। बहरहाल, सर्दियों में सेंसिटिव स्किन पर पिंपल्स न हो, इसके लिए आप दिन में दो बार अपने चेहरे की क्लींजिंग जरूर करें। इसके लिए, माइल्स फेस वॉश यूज करें और चेहरा धोने के लिए गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें। इससे चेहरे के स्किन पोर्स खुले रहेंगे और स्किन से जुड़ी परेशानियों में कमी आएगी।

इसे भी पढ़ें: सर्दियों में सेंसिटिव स्किन का ख्याल कैसे रखें? एक्सपर्ट से जानें खास टिप्स

मॉइस्चराइज करें

how to get rid of pimples for sensitive skin in winter 01 (10)

सर्दियों के दिनों में सेंसिटिव स्किन की बहुत ज्यादा केयर करने की जरूरत होती है। चूंकि, हवा में नमी की कमी होती है, ऐसे में स्किन पर कील-मुंहासे या दाने हो सकते हैं। इसलिए, चेहरा धोते ही मॉइस्चराइजर जरूर अप्लाई करें। सेंसिटिव स्किन के लिए ऑयल फ्री मॉइस्चराइजर ज्यादा लाभकारी होते हैं

चेहरा न छुएं

आपको शायद यह बात पता हो कि अगर आप अपने चेहरे को बार-बार गंदे हाथों से छूते हैं, तो इसकी वजह से पिंपल होने का रिस्क बढ़ जाता है। इस तरह के पिंपल में दर्द और पस भी बन सकता है। इसलिए, कोशिश करें कि अपने चेहरे को बार-बार न छुएं। अगर छूना है, तो पहले हाथ को वॉश करें। ध्यान रखें कि गंदे हाथों से चेहरे को छूने से इंफेक्शन का रिस्क भी बढ़ता है।

घरेलू नुस्खे अपनाएं

अगर सेंसिटिव स्किन होने की वजह से बार-बार चेहरे पर दाने हो जाते हैं, तो ऐसे में आप घरेलू नुस्खों की मदद ले सकते हैं। जैसे चेहरे पर एलोवेरा जेल या ग्रीन-टी का एक्ट्रैक्ट यूज करें। इससे स्किन स्मूद होती है, पिंपल का जोखिम कम होता है और त्वचा खिली-खिली भी नजर आती है। कई बार अपनी स्किन को शहद और चीनी की मदद से एक्सफोलिएट करते हैं। सेंसिटिव स्किन वाले भी ऐसा कर सकते हैं। इससे स्किन में दाने नहीं होते हैं। हां, अगर एक्सफोलिएशन की वजह से स्किन पर ड्राई हो रही है, तो सर्दियों में इस प्रक्रिया को कम कर दें।

इसे भी पढ़ें: सर्दियों में मुहांसे से बचने के लिए अपनाएं डाइट और स्किनकेयर से जुड़े ये 6 टिप्स, जानें इनके बारे में

हार्श प्रोडक्ट यूज न करें

अगर सेंसिटिव स्किन होने के बावजूद आप अपने चेहरे पर हार्श प्रोडक्ट यूज करते हैं, तो यह सही नहीं है। इसकी वजह से चेहरे में दाने अधिक होते हैं। यही नहीं, इनमें इचिंग और खुजली करने से ब्लीडिंग भी हो सकती है। इसलिए, अपनी स्किन पर हमेशा अच्छे और क्वालिटी प्रोडक्ट्स ही यूज करें। वैसे भी सेंसिटिव स्किन में गलत प्रोडक्ट यूज करते ही रैशेज की समस्या ट्रिगर हो सकती है

निष्कर्ष

कुल मिलाकर कहने की बात ये है कि सेंसिटिव स्किन पर अच्छे प्रोडक्ट्स यूज करें, चेहरे को छूने से बचें और दिन में दो बार चेहरा जरूर वॉश करें। साथ ही वॉश करने के बाद अपने चेहरे पर मॉइस्चराइजर लगाना न भूलें। इन सभी प्रक्रिया को फॉलो करने से स्किन की अच्छी केयर होती है और कील-मुंहासे या पिंपल का जोखिम भी कम होता है।

All Image Credit: Freepik

FAQ

  • सर्दियों में पिंपल्स से कैसे बचें?

    सर्दियों में मुंहासे और पिंपल से बचनात है, तो चेहरे को गुनगुने पानी से वॉश करें, अच्छे क्लींजर का यूज करें और फेस वॉश करने के बाद मॉइस्चराइजर अप्लाई करें। इसके अलावा, घर की हवा को भी नमीयुक्त रखने के लिए ह्यूमिडिफायर का इस्तेमाल करें।
  • सर्दियों में इतने पिंपल्स क्यों होते हैं?

    सर्दियों के दिनों में हवा में नमी की कमी होती है, जिसकी वजह से स्किन ड्राई हो जाती है। ऐसे में अपने आप सीबम प्रोडक्शन कम हो जाता है। ड्राई स्किन को बचाने के लिए त्वचा ज्यादा सीबम बनाने लगती है, जिससे पोर्स बंद हो जाते हैं और पिंपल होने लगते हैं।
  • सेंसिटिव स्किन पर क्या लगाना चाहिए?

    सेंसिटिव स्किन पर घरेलू उपाय अपनाएं, जैसे जोजोबा ऑयल, शहद, या शिया बटर जैसे मॉइस्चराइजर अप्लाई करें। हां, घर से बाहर निकलना है, तो सनस्क्रीन लगाना भी फायदेमंद होता है।

Read Next

क्या चावल के पानी से दाग-धब्बे कम होते हैं? स्किन एक्सपर्ट से जानें कैसे करें इस्तेमाल

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Dec 26, 2025 14:00 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Dec 26, 2025 14:00 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dr Karuna Malhotra

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content