हमारी स्किन दिनभर ना जाने कितनी तरह की परेशानियों से जूझती है। कभी धूप, धूल गंदगी तो कभी स्ट्रेस और टेंशन। इन सब का असर पड़ता है हमारी स्किन पर। जिसका परिणाम पिम्पल्स के रूप में सामने आता है। चेहरे पर लाल से दिखने वाले पिम्पल की कई और भी वजहें होती है। जैसे कि, शरीर की गर्मी। शरीर की गर्मी से निकलने वाले पिम्पल्स को हीट पिम्पल्स भी कहा जाता है। गाल और माथा इसका सबसे आसान निशाना है। गर्मियों में पिम्पल्स से छुटकारा पाना थोड़ा मुश्किल लग सकता है। लेकिन यकीन मानिये ये बेहद आसान है। आज हम आपको हीट पिम्पल्स से छुटकारा दिलाने के लिए कुछ नेचुरल टिप्स बताएंगे, जिससे इन पिम्पल्स पर कंट्रोल करना आसान हो जाएगा। लेकिन पहले जानते हैं उन कारणों को जिसकी वजह से यह हीट पिंपल्स होते हैं।
हीट पिंपल्स के कारण
- बैक्टीरिया के कारण इन्फेक्शन
- रोम छिद्रों का बंद हो जाना
- खराब खानपान
- हाइजीन का ध्यान न रखना
- अधिक अल्कोहल का सेवन या
- कमजोर इम्यूनिटी
- हीट पिंपल्स को दूर करने के लिए घरेलू उपचार
इसे भी पढ़ें : क्या पतले बालों को घना बनाने के लिए केराटिन ट्रीटमेंट फायदेमंद है? एक्सपर्ट से जानें इसके बारे में
1. एलोवेरा जेल
एलोवेरा को त्वचा के लिए काफी अच्छा माना जाता है। इससे स्किन में इन्फेक्शन कम होता है। साथ हीट पिम्पल्स जैसी समस्या से भी छुटकारा मिलता है। इसे लगाने के लिए थोडा सा एलेवेरा जेल पिम्पल्स के उपर लगाएं और दिन में दो से तीन बार इस प्रक्रिया को दोहराएं।
2. कैस्टर ऑयल
माइक्रोबियल इन्फेक्शन की वजह से पिम्पल्स होने लगते हैं। कैस्टर ऑयल में रिसिनोलेइक एसिड होते हैं। जो एंटीबेक्टीरिया के रूप में काम करता है। इससे हीट पिम्पल्स को दूर करने के साथ सूजन कम करने में मदद मिलती है।
तरीका
- इसे चंदन के तेल की कुछ बूंदे उबले पानी में मिला लें।
- उस पानी को चेहरे पर उँगलियों से थपथपा कर लगाएं।
- आपको रिजल्ट साफ़ नजर आएगा।
इसे भी पढ़ें : गर्मी की तेज धूप से बाल हो सकते हैं डैमेज, इन आसान टिप्स से करें बालों को सुरक्षित
3. नींबू का रस
गर्मियों में पिम्पल्स की समस्या से निपटने के लिए नींबू का रस भी एक ऐसा उपाय है, जो पिम्पल्स को तो कम करता ही है, साथ में उससे होने वाले दाग धब्बों को भी गायब कर देता है। नींबू में विटामिन सी होता है, जो स्किन के लिए काफी फायदेमंद है।
तरीका
- नींबू के रस में कुछ बूँदें शहद की मिलाएं।
- इसे पिम्पल्स पर लगाकर पांच मिनट के लिए छोड़ दें। आप इसे हर रोज लगा सकती हैं।
- इससे कोई नुकसान नहीं होगा।
4. शहद का प्रयोग
किसी भी तरह के इन्फेक्शन से लड़ने के लिए शहद के इस्तेमाल की सलाह दी जाती है। इसमें पिम्पल्स बनने वाले कारकों से लड़ने की ताकत होती है। इसे स्किन को ठंडक मिलती है।
तरीका
- एक बड़े चम्मच में शहद लें।
- उसमें थोडा सा कच्चा दूध मिलाएं।
- इस मिश्रण को पिम्पल्स के उपर लगाएं ।
- आप इसे दिन में तीन से चार बार लगा सकती हैं।
5. हल्दी है बेहतर
स्किन के लिए हल्दी किसी वरदान से कम नहीं है। कर्क्यूमिन से भरपूर हल्दी पिम्पल्स की वजह से होने वाली सूजन को कम करती है।
तरीका
- हल्दी पाउडर में थोड़ा सा दही मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे पिम्पल्स पर लगाकर सूखने दें, फिर धो लें।
- हर रोज कम से कम एक से दो बार लगाएंगे तब जाकर इसका बेहतर परिणाम देखने को मिलेगा।
हमारी स्किन को गर्मियों के मौसम में खास देखरेख की जरूरत होती है। हीट पिम्पल्स इस मौसम में सबसे ज्यादा परेशान करते हैं। ऐसे में इनसे निपटने के लिए आपको हमारी ये नेचुरल टिप्स को जरुर आजमाना चाहिए। जिनमें ना तो आपके पैसे लगेंगे और ना ही कोई नुकसान होगा।
all images credit: freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version