
How To Get Rid Of Cavities According Ayurveda: मजबूत, चमकते, हेल्दी दांत सभी लोगों को पसंद होते है। लेकिन टाइम पर ब्रश न करना, गलत खानपान, ज्यादा मीठा खाना और ओरल हाइजीन का ख्याल न रखने के कारण कई बार दांतों में कैविटी की समस्या हो जाती है। दांतों में कैविटी की समस्या होने पर उनमें कई बार दर्द भी होता है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए कुछ आयुर्वेदिक तरीके की मदद ली जा सकती है। ये आयुर्वेदिक तरीके करने से कैविटी दूर होने के साथ मसूढ़े भी मजबूत होंगे। इन तरीकों से कैविटी हटाने से दांतों पर जमा प्लाक भी आसानी से साफ होगा। आइए जानते हैं कैविटी से छुटकारा पाने के लिए आयुर्वेदिक तरीकों के बारे में। इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए हमने बात की आयुर्वेद विषय के जानकार पवन सिंह से।
लौंग का तेल और तिल का तेल
लौंग का तेल और तिल का तेल दोनों की दांतो के लिए बहुत फायदेमंद होते है। इनमें एंटीबैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते है, जो दांतों में जमा कैविटी को आसानी से हटाते है। इसका इस्तेमाल करने के लिए 1/2 चम्मच तिल के तेल में 2 से 3 बूंद लौंग के तेल की मिलाएं। अब इस तेल को कॉटन की सहायता से कैविटी पर लगाएं। रोज रात को आसा करने से कैविटी की परेशानी कम होगी और आने वाले समय में कैविटी दांतों में नहीं लगेगी।
नमक
नमक दांतों की कैविटी को आसानी से दूर करता है। इसमें एंटीसैप्टिक और एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते है, जो कैविटी को दूर करते है। इसका इस्तेमाल करने के लिए 1 गिलास पानी में 1 चम्मच नमक डालकर मिक्स करें और इस पानी से कुल्ला करें। ऐसा करने से कैविटी में आराम मिलेगा।
लहसुन
दांतो को सड़न से बचाने के लिए लहसुन की 2 से 3 कली को पीसकर सेंधा नमक मिलाकर मिक्स करें। अब इस मिश्रण को कैविटी पर लगाएं। ऐसा करने से दांत के दर्द में आराम मिलेगा और लहसुन में मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण कैविटी से छुटकारा देंगे।
इसे भी पढ़ें- चेहरे पर आइस क्यूब लगाने के बाद अप्लाई करें ये 4 चीजें, हाइड्रेटेड रहेगी स्किन
सरसों का तेल
सरसों का तेल शरीर की कई समस्याओं को दूर करता है। दांतों में कैविटी होने पर सरसों का तेल इस्तेमाल करने के लिए 2 चम्मच सरसों के तेल में सेंधा नमक को मिलाकर मिश्रण तैयार करें। अब इस मिश्रण को दांतों की कैविटी पर 15 मिनट के लिए लगा के रखें। उसके बाद हटा दें। ऐसा नियमित करने से कैविटी ठीक होने में मदद मिलती है।
नीम
नीम शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके उपयोग से स्किन की कई समस्याएं दूर होती है। दांतो में कैविटी की समस्या होने पर नीम की दातुन का इस्तेमाल कर सकते है। इसमें मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण दांतों में बैक्टीरिया को नहीं पनपने देते और दांतो को हेल्दी रखते है।
कैविटी से छुटकारा पाने के लिए इन आयुर्वेदिक तरीकों की मदद ली जा सकती है। हालांकि, ध्यान रखें अगर दांतों में कोई समस्या है, तो डेटिस्ट की सलाह के बाद ही इन्हें करें।
All Image Credit- Freepik