
प्रेग्नेंसी किसी भी महिला के लिए सबसे खूबसूरत दौर होता है। यह एक ऐसा पड़ाव होता है, जिसमें उनकी जिंदगी में नया मेहमान आने वाला होता है। प्रेग्नेंसी के शुरुआती दौर में महिलाएं अपने आने वाले बच्चे को लेकर बेहद उत्साहित रहती हैं। उनका बच्चा स्वस्थ जन्म लें, इसके लिए महिलाएं अपने खान-पान से लेकर रहन-सहन तक का पूरा ख्याल रखती हैं। प्रेग्नेंसी के हर महीने में बच्चे का धीरे-धीरे विकास होता है। प्रेग्नेंसी के 18 से 20वें सप्ताह के बीच गर्भ में बच्चे की हलचल महसूस होने लगती है। हालांकि, यह हलचल थोड़ी हो सकती है या ज्यादा भी हो सकती है। लेकिन कुछ महिलाएं बच्चे की हलचल महसूस करने में असमर्थ होती हैं। ऐसे में अगर आप भी बेबी किक महसूस नहीं कर पा रही हैं, तो इन उपायों को अपना सकती हैं। हालांकि, आपको इस स्थिति में डॉक्टर से भी जरूर कंसल्ट करना चाहिए।
1. एक्सरसाइज करें
अगर आप अपने बेबी की किक महसूस नहीं कर पा रही हैं, तो ऐसे में व्यायाम जरूर करें। एक्सरसाइज या योग करने से गर्भ में पल रहे बच्चे की मूवमेंट महसूस हो सकती है।
2. पेय पदार्थ का सेवन करें
कुछ पेय पदार्थ जैसे ठंडा दूध पीने से आपको बेबी को किक कराने में मदद मिल सकती है। ठंडी चीज का सेवन करने से बच्चे की हलचल पैदा करने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें- प्रेग्नेंसी में हो रहा है मिट्टी खाने का मन, तो जान लें इसका बच्चे की सेहत पर क्या असर पड़ता है?
3. लेटकर आराम करें
आप पूरे दिनभर काम करती हैं। चलती हैं, दौड़ती हैं या इधर-उधर घूमती हैं। ऐसे में हो सकता है कि आप बच्चे की किक या हलचल महसूस न कर पा रही हो। ऐसे में आपको आराम करना चाहिए। इससे आपको बच्चे की हलचल महसूस हो सकती है। रात में आपको बच्चा लात मार सकता है।
4. कैफीन का सेवन अधिक न करें
आपको अधिक कैफीन का सेवन करने से भी बचना चाहिए। इससे आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। कैफीन आपके साथ ही बच्चे के स्वास्थ्य को भी नुकसान पहुंचा सकता है।
इसे भी पढ़ें- क्या प्रेग्नेंसी में अनार खाया जा सकता है? एक्सपर्ट से जानें इसके फायदे और नुकसान
क्या बेबी मूवमेंट नहीं होना हानिकारक है?
अक्सर प्रेग्नेंट महिलाएं बच्चे की हलचल महसूस न होने पर घबरा जाती हैं। लेकिन उन्हें थोड़ा धैर्य रखना चाहिए। क्योंकि बच्चा कभी-कभार हलचल करना बंद कर सकता है, जो सामान्य है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version