Sat Sep 12, 2026 | 12:47 AM IST

Doctor Verified

प्रेग्नेंसी में हो रहा है मिट्टी खाने का मन, तो जान लें इसका बच्चे की सेहत पर क्या असर पड़ता है?

प्रेग्नेंसी में कुछ महिलाओं को मिट्टी खाना अच्छा लगता है। लेकिन, यह आदत आपके बच्चे की सेहत को प्रभावित कर सकती है।   

गर्भावस्था एक महिला के शरीर और उसकी लाइफस्टाइल में कई तरह के बदलाव होते हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को अलग-अलग तरह के खाने की इच्छा होती है। आप इस बात को महसूस कर सकते हैं, कुछ महिलाओं को आचार, आइसक्रीम, चॉक और मिट्टी खाने की इच्छा होती है। इस समस्या को मेडिकल क्षेत्र में "पिका" के नाम से पहचाना जाता है। मिट्टी व चॉक खाने से महिलाओं का पाचन तंत्र प्रभावित होता है। प्रेग्नेंसी में मिट्टी खाने से महिलाओं को कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं, इसके साथ ही गर्भ में पलने वाले बच्चे के स्वास्थ्य पर भी हानिकारक प्रभाव पड़ सकता है। साईं पॉलिक्लीनिक की स्री रोग विशेषज्ञ विभा बंसल से जानते हैं कि गर्भावस्था में मिट्टी खाने से बच्चे की सेहत पर क्या असर पड़ सकता हैं। 

प्रेग्नेंसी के दौरान मिट्टी खाने से महिला को होने वाले नुकसान - Side Effect Of Soil Craving (Pica) During Pregnancy In Hindi 

प्रेग्नेंसी के दौरान अधिकतर महिलाओं को मिट्टी या चॉक खाने की इच्छा हो सकती है। लेकिन, डॉक्टर इसके कई नुकसान बताते हैं। आगे जानते हैं इससे महिलाओं को पर क्या असर हो सकता है। 

  • पोषण तत्वों की कमी: मिट्टी का सेवन करने से महिलाओं के द्वारा लिए जाने वाला आहार से पोषक तत्व नहीं मिल पाते हैं। मिट्टी भोजन के पोषण को अवशोषित करने का काम करती है। इससे महिलाओं को पोषक तत्वों की कमी हो सकती है।
  • इंफेक्शन: मिट्टी खाने से महिलाओं को बैक्टीरियल व फंगस इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है। दूषित मिट्टी के सेवन से इंफेक्शन होने पर महिलाओं को कई तरह के रोग हो सकते हैं। 
  • गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याएं: प्रेग्नेंसी में मिट्टी खाने से महिलाओं को पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं, जैसे कब्ज, आंतों में रुकावट आदि। यह समस्याएं भ्रूण को भी नुकसान पहुंचा सकती हैं।

soil craving side effect

प्रेग्नेंसी में मिट्टी खाने से बच्चे पर क्या असर पड़ता है? - Does Eating Soil Craving During Pregnancy Affect  Baby In Hindi 

प्रेग्नेंसी में महिलाओं के द्वारा मिट्टी खाने से बच्चे को कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। यह कई कारकों पर निर्भर करती है। आगे जानते हैं इस बारे में

पोषण तत्वों की कमी 

यदि, प्रेग्नेंसी में महिला को पोषक तत्वों की कमी हो रही है तो ऐसे में गर्भ में पलने वाले बच्चे का विकास की गति प्रभावित हो सकती है। इससे बच्चे को कई तरह के रोग होने की संभावना बढ़ जाती है। 

इंफेक्शन होना 

मिट्टी में मौजूद बैक्टीरिय महिला के द्वारा बच्चे तक पहुंच सकते हैं। इससे बच्चे को जन्म से पूर्व होने वाले रोग होने का खतरा बढ़ जाता है। इस दौरान प्रेग्नेंसी में भी समस्याएं हो सकती हैं।

प्री-मैच्योर डिलीवरी 

प्रेग्नेंसी में दूषित मिट्टी का सेवन अधिक मात्रा में करने से कुछ महिलाओं की डिलीवरी समय से पूर्व हो सकती है। इससे बच्चे के स्वास्थ्य पर वितरीत असर पड़ सकता है।   

जन्म के समय कम वजन

जो महिलाएं प्रेग्नेंसी में मिट्टी का सेवन करती हैं, उनके बच्चे का वजन जन्म के समय अन्य बच्चों की तुलना में कम हो सकता है। इसकी वजह से बच्चों को आने वाले समय में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। 

इसे भी पढ़ें : प्रेग्नेंसी में प्लेसेंटा एक्रिटा की समस्या क्यों होती है? डॉक्टर से जानें

डॉक्टर के अनुसार महिलाओं को प्रेग्नेंसी में किसी भी चीज के सेवन से पहले डॉक्टर की सलाह अवश्य लेनी चाहिए। साथ ही, मिट्टी या चॉक का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे महिलाओं और बच्चे के स्वास्थ्य पर खराब असर पड़ सकता है। 

Read Next

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Vikas Arya

Vikas Arya

Chief Sub Editor

विकास आर्य ओनलीमायहेल्थ के संपादकीय विभाग के साथ बतौर मुख्य उप संपादक कार्य कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता क्षेत्र में करीब 10 वर्षों का अनुभव है। विकास ने कई प्रिंट और डिजिटल मीडिया संस्थानों में सेवाएं दी हैं। इन्हें खबरों के साथ विभिन्न विषयों पर फीचर लेखन और संपादकीय कार्य करना पसंद है। ये संपादकीय कार्यों में उच्च गुणवत्ता, विश्वसनीयता और प्रासंगिक सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करना अपना लक्ष्य समझते हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 01, 2023 16:07 IST

    Published By : Vikas Arya

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content