Expert

सूजन की समस्या से बचाव करने के लिए अपनी डाइट में इन 6 तरीकों से शामिल करें शुगर

चीनी का सेवन आज के समय में हमारे जीवन का एक अहम हिस्सा बन चुका है। ऐसे में चीनी खाने के बाद इंफ्लेमेशन बढ़ने से रोकने के लिए इसे खाने का सही तरीका क्या है, आइए जानते हैं- 
  • SHARE
  • FOLLOW
सूजन की समस्या से बचाव करने के लिए अपनी डाइट में इन 6 तरीकों से शामिल करें शुगर


भारत में मीठा खाना न सिर्फ कई लोगों का शौक होता है, बल्कि कुछ खास मौकों पर अपनी खुशी जाहिर करने के लिए या त्योहारों में मीठा खाना शुभा माना जाता है और लोग इसे बड़े चाव से खाना भी पसंद करते हैं। आज के समय में भी मीठा खाना हमारे जीवन का एक अहम हिस्सा बन चुका है, लेकिन ज्यादा मात्रा में चीनी का सेवन करने से शरीर में इंफ्लेमेशन, वजन बढ़ने, डायबिटीज और दिल से जुड़ी बीमारियों का जोखिम बढ़ जाता है। हालांकि, अगर आप कुछ बातों का ध्यान रखते हुए अपनी डाइट में चीनी शामिल करते हैं तो इंफ्लेमेशन की समस्या को बढ़ने से रोका जा सकता है। ऐसे में आइए डायटेटिक प्लेस की फाउंडर और न्यूट्रिशनिस्ट साक्षी सिंह से जानते हैं कि इंफ्लेमेशन से बचाव के साथ चीनी का सेवन कैसे करें? (How to reduce inflammation from sugar?)

सूजन की समस्या से बचाव के लिए शुगर का सेवन कैसे करें? - How To Eat Sugar Without Getting Inflammation in Hindi

1. प्रोटीन के साथ शुगर का सेवन करें

जब आप सिर्फ शुगर खाते हैं तो वह आपके ब्लड शुगर लेवल को शरीर में तेजी से बढ़ा सकती है। लेकिन, अगर आप शुगर के साथ प्रोटीन को शामिल करते हैं, जैसे नट्स, दही, अंडा या दालें, तो ब्लड शुगर का स्तर स्थिर रहता है और शरीर में इंफ्लेमेशन कम होता है। इसलिए, अगर आप मीठा खा रहे हैं तो उसके साथ थोड़ी मात्रा में मूंगफली, बादाम या दही भी शामिल कर सकते हैं। इससे ग्लाइसेमिक रेस्पॉन्स कम होता है और आपके शरीर पर इसका प्रभाव भी कम पड़ता है।

इसे भी पढ़ें: क्या नींद की कमी से लिवर में सूजन हो सकती है? डॉक्टर से जानें

2. हेल्दी फैट को खाने में शामिल करें

हेल्दी फैट जैसे ओमेगा-3 फैटी एसिड, एवोकाडो, जैतून का तेल, बादाम और अखरोट का सेवन न सिर्फ इंफ्लेमेशन को कम करते हैं, बल्कि ब्लड शुगर को भी कंट्रोल करने में मदद करता है। इसलिए, जब आप शुगर को हेल्दी फैट्स के साथ शामिल करते हैं तो वह धीरे-धीरे पचता है, जिससे इंफ्लेमेशन का जोखिम कम होता है। जैसे आप घर में बने लड्डू में थोड़ी मात्रा में घी डालकर, या खजूर के साथ अखरोट मिलाकर खाना फायदेमंद हो सकता है।

3. सही समय पर खाएं

शुगर खाने के साथ इंफ्लेमेशन से बचाव के लिए जरूरी है कि इसे सही समय पर खाना। खाली पेट शुगर खाने से शरीर पर इसका ज्यादा असर पड़ता है, लेकिन अगर आप इसे खाने के बाद या बीच में खाते हैं तो इसका प्रभाव कम हो सकता है। शुगर खाने का के लिए सबसे अच्छा समय फिजिकल एक्टिविटी करने से पहले या बाद का है। इसलिए, अगर आपको मीठा खाना है तो कोशिश करें कि वॉक करने के बाद या वर्कआउट के बाद। इससे शरीर उस शउगर को एनर्जी के रूप में बदल देता है औ फैट के रूप में जमा नहीं होने देता है।

right-way-to-eat-sugar-to-avoid-inflammation

4. खाने के बाद हल्की फिजिकल एक्टिविटी करना

मीठा खाना खाने के बाद 10 से 15 मिनट हल्का वॉक करने से न सिर्फ ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करता है, बल्कि इंफ्लेमेशन को भी कम करता है। चलने से पाचन बेहतर रहता है और शरीर में इंसुलिन बेहतर रहता है। लेकिन, ध्यान रहे हैवी फूड या मिठाई खाने के बाद सीधे बैठने या लेटने के स्थान पर आप थोड़ी देर टहलने की कोशिश करें।

इसे भी पढ़ें: इंफ्लेमेशन शरीर के लिए अच्छा है या बुरा? डॉक्टर से समझें और जानें इंफ्लेमेशन क्यों होता है

5. नेचुरल शुगर चुनें

रिफाइंड शुगर का सेवन आपके शरीर के लिए बहुत ज्यादा हानिकारक माना जाता है, क्योंकि उसमें पोषक तत्व नहीं होते हैं। इसलिए आप आर्टिफिशियल शुगर के स्थान पर नेचुरल शुगर जैसे खजूर, शहद, गुड़, नारियल पानी या फल चुनें। ये चीजें आपके शरीर में धीरे-धीरे पचते हैं और इंफ्लेमेशन होने से रोकते हैं। लेकिन ध्यान रहे भले ही ये चीजें नेचुरल हों, लेकिन इनका सेवन भी सीमित मात्रा में करना चाहिए, क्योंकि ये भी चीनी का ही एक रूप होते हैं।

6. मात्रा का ध्यान रखें

भले ही आप चीनी खाते समय सभी जरूरी सावधानियां बरतें, लेकिन अगर आप ज्यादा मात्रा में शुगर का सेवन कर रहे हैं तो इसका आपके सेहत पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। शुगर की मात्रा सीमित रखने यानी दिन में एक या दो छोटे टुकड़े मिठाई के आपके शुगर क्रेविंग को कम करने के लिए काफी होते हैं।

निष्कर्ष

किसी भी व्यक्ति के लिए शुगर को पूरी तरह छोड़ना संभव नहीं है, खासकर जब वो हमारे भारतीय घरों की शान हो और हमारे स्वाद का एक अहम हिस्सा। लेकिन, चीनी को अपनी डाइट में शामिल करने के तरीके और खाने के सही तरीके पर ध्यान देकर आप इंफ्लेमेशन को बढ़ने से रोका जा सकता है।
Image Credit: Freepik

FAQ

  • सूजन के 5 लक्षण क्या हैं?

    शरीर में इंफ्लेमेशन यानी सूजन बढ़ने पर कई तरह के लक्षण नजर आ सकते हैं, जिसमें रेडनेस, गर्मी, दर्द, सूजन और प्रभावित हिस्से में काम करने की क्षमता में कमी होती है।
  • चीनी के बदले क्या खाना चाहिए?

    चीनी की जगह आप कुछ हेल्दी नेचुरल मीठी चीजों का सेवन कर सकते हैं, जिसमें शहद, गुड़, खजूर या फल शामिल है। आर्टिफिशियल चीनी आपके शरीर में कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकती है, इसलिए आप अपनी डाइट में नेचुरल चीनी शामिल कर सकते हैं।
  • चीनी कैसे खानी चाहिए?

    चीनी का सेवन हमेशा संतुलित मात्रा में करना चाहिए और जिन चीजों में नेचुरल शुगर पाया जाता है, उन्हें खाने की कोशिश करें, ताकि आपके सेहत पर इसका पॉजिटिव प्रभाव पड़ सके।

 

 

 

Read Next

क्या गेहूं खाने से जोड़ों में दर्द होता है? जानें डॉक्टर से

Disclaimer