कंधों को बेहतरीन शेप देने और उन्हें मजबूत बनाने के लिए आप तरह-तरह की एक्सरसाइज का सहारा लेते होंगे। लेकिन आप चाहें तो नियमित रूप से सिर्फ शोल्डर प्रेस एक्सरसाइज करके भी अपने कंधों को परफेक्ट शेप दे सकते हैं। यह एक्सरसाइज विशेष रूप से शोल्डर या कंधों के लिए ही बनाई गई है। फिटनेस एक्सपर्ट डेडलिफ्ट, स्क्वाट के साथ ही कंधों की मजबूती के लिए शोल्डर प्रेस एक्सरसाइज भी करवाते हैं।
क्या है शोल्डर प्रेस एक्सरसाइज (What is Shoulder Press Exercise)
कंधों की मसल्स को मजबूत बनाने के लिए कई तरह की एक्सरसाइज की जाती है, इन्हीं में से शोल्डर प्रेस एक्सरसाइज भी एक है। शोल्डर प्रेस एक्सरसाइज को ओवरहेड एक्सरसाइज के नाम से भी जाना जाता है। शरीर के ऊपरी हिस्से की मसल्स को मजबूत बनाने के लिए इस एक्सरसाइज का अहम रोल होता है। इसमें दोनों हाथों की मदद से डंबल को सिर के ऊपर उठाना होता है। यह कंधो के साथ ही पीठ, हाथ और छाती की मांसपेशियों को भी लाभ पहुंचाता है। अपनी बॉडी को आकर्षक बनाने के लिए आप इस एक्सरसाइज को नियमित रूप से कर सकते हैं।
शोल्डर प्रेस एक्सरसाइज करने का तरीका (How to do Shoulder Press Exercise)
कंधों के लिए शोल्डर प्रेस को बेहतरीन एक्सरसाइज माना जाता है। यह कंधों को परफेक्ट शेप देने में मददगार होता है। लेकिन इसे सही तरीके से करना बहुत जरूरी होता है। गलत तरीके से करने पर इसके फायदों के साथ ही नुकसान भी हो सकता है। ऐसे में आपको इसे किसी फिटनेस एक्सपर्ट की सलाह पर ही करना चाहिए। इस एक्सरसाइज को करने का तरीका-
- - शोल्डर प्रेस एक्सरसाइज को करने के लिए सबसे पहले एक जगह पर खड़े हो जाएं।
- - अपने दोनों हाथों से बारबेल रॉड या डंबल पकड़ें।
- - अब धीरे-धीरे इसे कंधों तक ले जाएं।
- - इसके बाद कंधों की चौड़ाई पर इसे सिर के ऊपर ले जाएं।
- - अपने पेट, पैर और कोर मसल्स पर जोर दें।
- - कुछ सेकेंड तक इस स्थिति में बने रहने के बाद आप प्रारंभिक अवस्था में आ जाएं।
- - अब थोड़ी देर आराम करने के बाद फिर इसे दोहराएं।
- - इस दौरान आपको बहुत ज्यादा वजन उठाने से बचना चाहिए।
इसे भी पढ़ें - वर्कआउट के बाद बॉडी स्ट्रेचिंग क्यों है जरूरी? जानें एक्सपर्ट से
शोल्डर प्रेस एक्सरसाइज के प्रकार (Types of Shoulder Press Exercise)
शोल्डर प्रेस एक्सरसाइज को आप कई तरह से कर सकते हैं। लेकिन किसी भी तरीके से करने से पहले आपको अपने फिटनेस एक्सपर्ट की सलाह लेनी जरूरी होती है। जानें इसके कुछ प्रकार-
- - स्टेंडिंग डंबल शोल्डर प्रेस एक्सरसाइज
- - डंबल न्यूट्रल ग्रिप शोल्डर प्रेस
- - सीटेड डंबल शोल्डर प्रेस
- - बारबेल मिलिट्री शोल्डर प्रेस एक्सरसाइज
- - डंबल अर्नाल्ड शोल्डर प्रेस
शोल्डर प्रेस एक्सरसाइज के फायदे (Benefits of Shoulder Press Exercise)
शारीरिक रूप से फिट रहने के लिए एक्सरसाइज करना बहुत जरूरी होता है। सभी तरह की एक्सरसाइज हमें फिट रखने में मददगार होते हैं। एक्सरसाइज हमें फिजिकली एक्टिव और हेल्दी भी रखते हैं। शोल्डर प्रेस एक्सरसाइज करने से भी कई लाभ मिलते हैं। इसे कंधों के लिए सबसे ज्यादा लाभकारी माना जाता है।
- - शोल्डर को परफेक्ट बनाने में लाभकारी
- - कंधों की मसल्स को मजबूत बनाए
- - बॉडी टोन करने में मददगार
- - कंधों को आकर्षक बनाने में फायदेमंद
- - कोर मसल्स को मजबूत बनाने में सहायक
- - बॉडी बैलेंस बनाने में लाभकारी
इसे भी पढ़ें - फिट रहने के लिए 45 साल से ऊपर की महिलाएं रोज करें ये 4 एक्सरसाइज
शोल्डर प्रेस एक्सरसाइज करते हुए सावधानियां (Precautions During Shoulder Press Exercise)
शोल्डर प्रेस एक्सरसाइज एक ऐसी एक्सरसाइज है, जिसे हमेशा किसी फिटनेस एक्सपर्ट की देखरेख में ही करना चाहिए। क्योंकि गलत तरीके से करने पर इसका नुकसान भी हो सकता है।
- - शुरुआत में ज्यादा वजन उठाने से बचें। आप धीरे-धीरे डंबल का वजन बढ़ा सकते हैं।
- - अगर आपको कमर, पीठ, पेट या कंधों में दर्द है तो इस एक्सरसाइज को करने से बचें।
- - अगर आपकी हाल ही में कोई ऑपरेशन हुआ है, तो भी इसके करने से बचें। अगर काफी समय पहले ऑपरेशन हुआ है, तो एक्पसर्ट की राय पर ही इस एक्सरसाइज को करें।
- - प्रेगनेंट महिलाओं को भी इस एक्सरसाइज को करने से बचना चाहिए।
अगर आप भी अपने कंधों को मजबूत बनाने के लिए शोल्डर प्रेस एक्सरसाइज करना चाहते हैं, तो किसी फिटनेस एक्सपर्ट की देखरेख में ही करें। क्योंकि बिना एक्सपर्ट के आप इसे गलत तरीके से कर सकते हैं, जिससे फायदे की जगह नुकसान हो सकता है।
Read More Articles on Exercise and Fitness in Hindi