आज कल जिम जाने के बाद भी कुछ लोगों की बॉडी ठीक तरह से नहीं बन पाती है। कुछ लोगों की शरीर का उपरी हिस्सा आकर्षक बन जाता है तो कुछ के पैर पतले रहते हैं। इसका कारण है कि आप पैरों का वर्कआउट ठीक तरह से नहीं कर पाते हैं। इसके लिए आप रिवर्स लंग्स एक्सरसाइज कर सकते हैं। यह एक्सरसाइज करने से पैर मजबूत होने के साथ ही पैरों को सही आकार भी मिलता है। आइये फिटनेस एक्सपर्ट और जिम ट्रेनर रोहित खतरी से जानते हैं रिवर्स लंग्स एक्सरसाइज करने के तरके और फायदों के बारे में।
पैरों के लिए कैसे है फायदेमंद?
रिवर्स लंग्स एक्सरसाइज करने से जांघों का साइज बड़ा होत है साथ ही घुटनों के नीचे के हिस्से की मांसपेशियां एक्टिव होती हैं। इस एक्सरसाइज को करने से आपके पैरों की मांसपेशियों पर दबाव पड़त है, जिससे पैरों का अच्छा-खासा वर्कआउट होता है। इस एक्सरसाइज को कुछ समय तक करने से आपके पैरों में कट्स दिखाई देने लगते हैं, जिससे बॉडी आकर्षक दिखती है।
View this post on Instagram
रिवर्स लंग्स एक्सरसाइज के फायदे
- रिवर्स लंग्स एक्सरसाइज करना सेहत के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होती है।
- इस एक्सरसाइज को करने से हिप्स की मोबिलिटी बढ़ने के साथ-साथ शरीर की क्षमता भी बढ़ती है।
- इस एक्सरसाइज को करने से शरीर का निचला हिस्सा टोंड और मजबूत बनता है।
- इससे घुटनों या फिर जोड़ों के दर्द से काफी आराम मिलता है।
- अगर आप वजन घटाना चाहते हैं तो भी इस एक्सरसाइज को कर सकते हैं।
- इसे करने से मेटाबॉलिज्म की प्रक्रिया तेज होती है साथ ही साथ पाचन तंत्र भी दुरुस्त रहता है।
रिवर्स लंग्स करने का तरका
- इस एक्सरसाइज को करने के लिए आपको दोनों हाथों में हल्के वेट के डंबल लेने हैं।
- इसके बाद सीधे खड़े हो जाएं और नीचे की ओर बैठें। इस दौरान आपको एक ही पैर का इस्तेमाल करना है।
- ऐसे में नीचे बैठते हुए आपको एक पैर को पीछे की ओर लेकर जाना है।
- अब एक पैर के बल पर सीधे खड़े हों और दूसरे पैर को केवल जमीन पर छुआएं।
- इस एक्सरसाइज के कम से कम 3 सेट्स लगाएं।