Doctor Verified

लंबे समय से हो रहा है दर्द, तो आराम पाने के लिए आजमाएं ये 5 तरीके

क्रॉनिक पेन को हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए। अपनी लाइफस्टाइल में कुछ अच्छी आदतों को शामिल कर, आप क्रॉनिक पेन से छुटकारा पा सकते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
लंबे समय से हो रहा है दर्द, तो आराम पाने के लिए आजमाएं ये 5 तरीके


How To Deal With Chronic Pain In Hindi: शरीर के किसी भी हिस्से में लंबे समय तक चलने वाले दर्द को क्रॉनिक पेन कहा जाता है। कई बार यह दर्द गठिया में होने वाले दर्द जैसा महसूस हो सकता है। इसके अलावा, सिर में दर्द, कमर के निचले हिस्से में दर्द और किसी चोट के कारण भी क्रॉनिक पेन हो सकता है। इस तरह के दर्द को ठीक होने में सामान्य से ज्यादा समय लग सकता है। कभी दर्द पूरी तरह ठीक हो जाता है, तो कभी दर्द फिर से होने लगता है। यह ‘ऑन’ और ‘ऑफ’ वाली स्थिति पैदा करता है। क्रॉनिक पेन होने के कारण लोगों की सामान्य दिनचर्या भी प्रभावित होने लगती है। यहां तक कि क्रॉनिक पेन के कारण रोजमर्रा के कामकाज में भी बाधा आने गलती है, शारीरिक गतिविधियां बाधित होती हैं और सही डाइट फॉलो करने में भी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। क्रॉनिक पेन से रिकवरी के लिए जरूरी है कि यहां बताए गए सुझाव को अपनाएं। नवी मुंबई स्थित मेडिकवर अस्पताल के सीनियर कंसलटेंट फिजिशियन, Diabetologist & Intensivist डॉ. सचिन नलावडे से बातचीत पर आधारित।

रेगुलर एक्सरसाइज करें- Do Regular Exercise

Do Regular Exercise

क्रॉनिक पेन से रिकवरी के लिए व्यक्ति को चाहिए कि वह रोजाना एक्सरसाइज करे। क्लीवलैंड क्लिनिक के अनुसार, "रोजाना तकरीबन 30 मिनट तक लो इंटेंसिटी एक्सरसाइज, जैसे वॉकिंग या जॉगिंग करने से दर्द से राहत मिलने में मदद मिलती है। इसके अलावा, कुछ लोगों के लिए एक्सरसाइज एक स्ट्रेस रिलीजर की तरह काम करता है। स्ट्रेस रिलीज करके भी आप क्रॉनिक पेन से छुटकारा पा सकते हैं।" वैसे तो लो इंटेंसिटी एक्सरसाइज बहुत आसान होते हैं। इसके बावजूद, अगर आपको शरीर के किसी ऐसे हिस्से में दर्द है, जो एक्सरसाइज करने के कारण बढ़ सकती है, तो बेहतर है कि आप वर्कआउट से पहले एक्सपर्ट की राय ले लें।

इसे भी पढ़ें: लंबे समय तक बैठने से होने लगता है कमर दर्द, तो राहत के लिए अपनाएं ये 5 उपाय

अच्छी डाइट लें - Take healthy Diet

क्रॉनिक पेन से निपटने के लिए अच्छी डाइट का लेना बहुत जरूरी है। डाइट न सिर्फ आपकी ओवर ऑल हेल्थ को बेहतर रखता है, बल्कि इम्यूनिटी को भी बढ़ाता है। क्रॉनिक पेन से निपटने के लिए लोगों को एंटी-इंफ्लेमेटरी डाइट लेनी चाहिए और ऐसी चीजों से दूर रहना चाहिए, जो शरीर में सूजन को बढ़ावा दे सकते हैं। उदाहरण के रूप में आप रेड मीट और रेड कार्बोहाइड्रेट न खाएं।

इसे भी पढ़ें: स्टैंडिंग जॉब वालों को भी हो सकती है कमर और पीठ दर्द की समस्या, जानें कैसे पाएं आराम

अच्छी नींद है जरूरी - Take Good Sleep

जिस तरह अच्छी डाइट आपके स्वास्थ्य के लिए आवश्कय है, उसी तरह अच्छी और गहरी नींद लेना भी जरूरी है। ध्यान रखें कि नींद की कमी या स्लीपिंग पैटर्न में बदलाव के कारण क्रॉनिक पेन बढ़ सकता है। दरअसल, जब आपकी नींद पूरी नहीं होती है, तो इससे वजन बढ़ने का रिस्क रहता है, जो दर्द को बढ़ा सकता है। अच्छी नींद स्ट्रेस मैनेजमेंट के लिए भी जरूरी माना जाता है।

तनाव से रहें दूर - Reduce Stress

Reduce Stress

क्रॉनिक पेन के पीछे तनाव एक महत्वपूर्ण कारण है। अगर आपको दर्द से छुटकारा चाहिए, तो तनाव से दूर रहने के उपाय आजमाने होंगे। वैसे तो तनाव से डील करने के सबके अपने-अपने तरीके होते हैं। फिर आप चाहें, तो नियमित रूप से मेडिटेशन करना, योग करना और अपने मन की एक्टिविटी में हिस्सा लेकर आप तनाव को दूर कर सकते हैं

image credit: freepik

Read Next

Isometric Exercise: हाई बीपी को कम करने में मदद कर सकती है आइसोमेट्रिक एक्सरसाइज, जानें करने का तरीका

Disclaimer