शारीरिक गतिविधियों में कमी की वजह से लोगों को कई तरह की समस्याएं होने लगती है। रोजाना लाइफस्टाइल में एक्सरसाइज न करने की वजह से लोगों में मोटापा और हाई बीपी की समस्या होना आम बात है। मोटापा की वजह से शरीर में थकान और कमजोरी होने लगती है। आज के समय में लोगों को व्यस्त दिनचर्या में खुद के लिए समय ही नहीं मिल पाता है। इसी वजह से लोगों को हाई बीपी और डायबिटीज होने का खतरा बढ़ जाता है। हालांकि, आप एक्सरसाइज से हाई बीपी की समस्या को कम कर सकते हैं। लेकिन, यदि आपको एक्सरसाइज करते समय किसी तरह की समस्या महसूस हो रही है, तो इसे तुरंत बंद कर दें। इसके बाद डॉक्टर की सलाह के बाद ही एक्सरसाइज करें। हाल ही में हुई रिसर्च में पता चला कि आईसोमेट्रिक एक्सरसाइज से हाई बीपी की समस्या को किया जा सकता है। फिटनेस और योगा ट्रेनर रिप्सी सिंह ने बताया कि आइसोमेट्रिक एक्सरसाइज से क्या फायदे होते हैं और इसे कैसे किया जाता है।
आइसोमेट्रिक एक्सरसाइज के फायदे -Benefits Of Isometric Exercise For Lowering Blood Pressure In Hindi
ब्रिटिश जर्नल ऑफ स्पोर्ट्स मेडिसिन में प्रकाशित एक बड़े स्टडी के अनुसार, आइसोमेट्रिक एक्सरसाइज ब्लड प्रेशर को कम करने के लिए महत्वपूर्ण होते हैं। आगे जानते हैं आइसोमेट्रिक एक्सरसाइज के फायदे।
नसों को बनाए मजबूत
आइसोमेट्रिक व्यायाम करने से आपकी मांसपेशियों के साथ ही नसे भी मजबूत होती हैं। इससे ब्लड सर्कुेलशन इम्प्रूव होता है। जो लोगों नियमित रूप से आइसोमेट्रिक एक्सरसाइज उनकी नसों में प्लाक जमने की संभावना कम हो जाती है। जिससे हाई बीपी की समस्या में आराम मिलता है। यह एक्सरसाइज बीपी को नॉर्मल बनाती हैं।
हृदय के कार्य में सुधार करना
हृदय एक महत्वपूर्ण अंग है, जो पूरे शरीर में रक्त पंप करने का कार्य करता है। आइसोमेट्रिक एक्सरसाइज हार्ट की मांसपेशियों को मजबूत बनाने में सहायक होती हैं। जिससे हार्ट ब्लड को सही तरह से पंप करता है। जैसे-जैसे हार्ट की मांसपेशियां मजबूत होती हैं, वैसे-वैसे यह कम प्रयास से रक्त पंप कर सकता है, जिससे नसों की दीवारों पर लगने वाला बल कम हो जाता है और हाई बीपी में आराम मिलता है।
चिंता में करें कम
तनाव और स्ट्रेस बीपी के लेवल को प्रभावित कर सकते हैं। आइसोमेट्रिक व्यायाम करने से एंडोर्फिन नामक हार्मोन निकलना शुरू हो जाता है, जो नेचुरल रूप से मूड को बेहतर करता है और इससे आपका स्ट्रेस कम होने लगता है। स्ट्रेस कम होने से आपके हाई बीपी में कमी आने लगती है।
कौन सी आइसोमेट्रिक एक्सरसाइज है फायदेमंद - How To Perform Isometric Exercise For Lowering Blood Pressure In Hindi
वॉल स्क्वाट (Wall Squats)
ब्लड प्रेशर को कम करने के लिए आप वॉल स्क्वाट कर सकते हैं। इसके करने के लिए आप पीठ को दीवार की तरफ करते हुए सीधे खड़े हो जाएं। इसके बाद हाथों को ऊपर करें और सीटिंग पोजीन में घुटनों को बैंड कर लें। इस पोजीशन में कुछ देर रुकें और दोबारा नॉर्मल पोजीशन में आ जाए।
रनिंग
रनिंग एक बेहद ही सरल एक्सरसाइज है। इसको आप किसी भी जगह करक सकते हैं। यदि बाहर जाना संभव न हो तो आप घर पर एक ही जगह पर खड़े होकर रनिंग कर सकते हैं।
प्लांक
इस एक्सरसाइज से आपकी पेट की मांसपेशियों के साथ ही, आपके कंधे और पैरों की मांसपेशियां भी मजबूत होती है। इस करने के लिए आप पुशअप की पोजीशन में आएं। इसके बाद कोहनी तक हाथों को जमीन पर रखें। ठीक इसी तरह समय को शरीर को ऊपर की ओर रखें और कुछ मिनट के लिए होल्ड करें।
इसे भी पढ़ें : पेट की मसल्स को मजबूत बनाने के लिए रोज करें ये 5 योगासन, मिलेगा जल्द लाभ
इस तरह की एक्सरसाइज से आप शरीर को मजबूत बनाने के साथ ही हाई बीपी की समस्या को भी आसानी से कम कर सकते हैं। हाई बीपी की समस्या में एक्सरसाइज को करते यदि सिर दर्द, घबराहट या चक्कर आए, तो एक्सरसाइज को तुरंत बंद कर दें।