जाहन्वी कपूरी की फेवरेट हैं ये एक्सरसाइज, जानें इससे होने वाले फायदे

बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री जाहन्वी कपूर अपनी फिटनेस को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। फिट रहने के लिए वे खुद को शारीरिक रूप से एक्टिव रखती हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
जाहन्वी कपूरी की फेवरेट हैं ये एक्सरसाइज, जानें इससे होने वाले फायदे


बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री जाहन्वी कपूर अपनी फिटनेस को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। फिट रहने के लिए वे खुद को शारीरिक रूप से एक्टिव रखती हैं। जाहन्वी की फिटनेस एक्सपर्ट नम्रता पुरोहित ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा कर जाहन्वी के पसंदीदा एक्सरसाइज के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि वे घर पर रहकर भी इन एक्सरसाइज को करना काफी पसंद करती हैं।  

इसे भी पढ़ें - मानसून में फिट रहने के लिए जरूर करें एक्सरसाइज, फिटनेस ट्रेनर यास्मीन कराचीवाला से जानें वर्कआउट प्लान 

रेजिस्टेंस बैंड एक्सरसाइज 

जाहन्वी अपने फ्री टाइम में घर पर रहकर रेजिस्टेंस बैंड एक्सरसाइज करना पसंद करती हैं। यह सेहत के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होती है। इसमें रेजिस्टेंस बैंड का इस्तेमाल करना होता है। इसके अंतर्गत आप कई एक्सरसाइज जैसे ट्राइसेप्स प्रेस, रीचिंग रियर रो, रेसिस्टेड पुश अप्स आदि कर सकते हैं। इन सभी को करने से शारीरिक स्टैमिना बढ़ता है और ब्लड सर्कुलेशन में भी सुधार आता है। इसे करने से कमर दर्द, कंधों में होने वाली जकड़न कम होने के साथ ही साथ मांसपेशियों में भी मजबूती आती है। 

exercise

डंबल एक्सरसाइज करना है पसंद 

जान्हवी को डंबल एक्सरसाइज करना काफी पसंद है। वे इस एक्सरसाइज को अक्सर करती हुई नजर आती हैं। इस एक्सरसाइज या फिर वर्कआउट को करने से दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है साथ ही साथ कार्डियोवैस्कुलर हेल्थ भी अच्छी रहती है। अगर आप वजन घटाना चाहते हैं तो भी इस एक्सरसाइज को कर सकते हैं। यह न केवल पेट, बल्कि जांघों और कूल्हों में जमा अतिरिक्त फैट को कम करने में भी काफी लाभकारी माना जाता है। डंबल एक्सरसाइज में आप क्रॉस फिट, बेंट- ओवर रो, ओवरहेट स्क्वैट्स आदि कर सकते हैं। इन्हें करने से कमजोरी और सुस्ती कम होती है साथ ही साथ शारीरिक क्षमता भी बढ़ती है।

जान्हवी का फिटनेस सीक्रेट 

जान्हवी खुद को फिट रखने के लिए एक्सरसाइज और शारीरिक गतिविधियों को लेकर काफी सक्रिय रहती हैं। वे योग और वर्कआउट करना कभी नहीं भूलती हैं। यही नहीं फिट रहने के लिए वे बेली डांस, जॉगिंग, स्विमिंग और कार्डियो एक्सरसाइज भी करती हैं। जान्हवी अपने खान-पान को लेकर भी काफी सक्रिय रहती हैं। वे केवल हेल्दी डाइट लेना पसंद करती हैं, जिसमें दलिया, ब्रोकली, ब्राउन राइस, एवोकाडो, नारियल पानी और तरह-तरह की दालें शामिल हैं।

Read Next

प्लैंक और वॉल सिट एक्सरसाइज ब्लड प्रेशर कम करने में कर सकते हैं मदद: शोध

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version