
Slipped Disc Problem Prevention Tips: रात को 7 से 8 घंटे की सुकून भरी नींद लेने के बाद भी क्या आपकी पीठ में दर्द और अकड़न की समस्या रहती है? अगर इस सवाल का जवाब हां है, तो आपको सावधान होने की जरूरत है। पीठ में होने वाला यह दर्द और जकड़न स्लिप डिस्क की समस्या हो सकती है। पहले स्लिप डिस्क की समस्या सिर्फ बुजुर्गों में देखने को मिलती थी, लेकिन आजकल की लाइफस्टाइल में युवा भी इससे जूझते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि इसमें चिंता की कोई बात नहीं है। हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि रोजमर्रा की लाइफस्टाइल में एक छोटा सा बदलाव करके स्लिप डिस्क की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। स्लिप डिस्क की समस्या से छुटकारा पाने के लिए लाइफस्टाइल में कौन सा बदलाव करना चाहिए, इसके बारे में न्यूरो सर्जन डॉक्टर अरविंद भटीजा (Arvind Bhateja) ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। आइए जानते हैं इसके बारे में।
स्लिप डिस्क होने का कारण क्या है?- Reason of Slip Disc
किसी भी व्यक्ति में स्लिप डिस्क होने के कई कारण हो सकते हैं।
- बहुत ज्यादा भारी सामान उठाना
- लंबे समय तक एक ही पोजीशन में बैठे हुए रहना
- शरीर की हड्डियों का कमजोर होना
- गलत एक्सरसाइज या योग पोज करना
- बढ़ती उम्र के कारण
- चोट लगने की वजह से
स्लिप डिस्क के लक्षण क्या हैं?- Symptoms of Slipped Disc
- शरीर के एक हिस्से में हमेशा दर्द महसूस होना
- रात को अचानक दर्द का बढ़ जाना
- डिस्क के हिस्सों में झनझनाहट महसूस होना
- खड़े होने या चलने पर ज्यादा दर्द होना
View this post on Instagram
स्लिप डिस्क की समस्या से बचाव के उपाय- Remedies for slip disc problem
डॉ अरविंद भटीजा का कहना है, "जब हम सुबह उठते हैं, तो शरीर बिल्कुल ठंडा रहता है। इस दौरान शरीर की मांसपेशियां काफी सख्त होती हैं। विशेषकर पीठ वाला हिस्सा सुबह के समय सबसे ज्यादा संवेदनशील होता है, जिसकी वजह से स्लिप डिस्क की समस्या होती है।" एक्सपर्ट का कहना है कि स्लिप डिस्क की प्रॉब्लम से बचने के लिए सुबह बिस्तर से उठने का सही तरीका पता होना चाहिए।
इसे भी पढ़ेंः कहीं आप भी तो नहीं पी रहे दूध के नाम पर जहरीला सफेद पाउडर? घर पर ऐसे करें चेक
डॉ भतीजा के मुताबिक, "सुबह जब आपकी आंख खुलती है, तो ज्यादातर लोग पीठ के बल लेटे हुए होते हैं। सुबह उठने के बाद हाथों को पीछे ले जाते हुए पीठ को स्ट्रेच करें। इसके बाद अपनी तरफ मुड़ें, और फिर धीरे से अपने पैरों को बिस्तर के किनारे से हटा दें। ऐसा करने से शरीर का भार पैरों पर आएगा। इसके बाद हाथों का सहारा लेते हुए बिस्तर से उठने की कोशिश करें।" एक्सपर्ट का कहना है कि ऐसा करने से स्लिप डिस्क की समस्या से बचा जा सकता है।
स्लिप डिस्क से बचाव के अन्य तरीके- Slipped Disc Prevention Tips in Hindi
सुबह उठने की पोजीशन को ठीक करने के अलावा आप रोजाना की लाइफस्टाइल में छोटे-छोटे बदलाव करके भी स्लिप डिस्क की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है:
- ज्यादा भारी सामान उठाने से बचें। अगर आप किसी भारी सामान को उठा रहे हैं, तो दोस्त या परिजन की मदद लें।
- शरीर का वजन मैनेज करने की कोशिश करें। कई बार शरीर का वेट ज्यादा होने की वजह से भी स्लिप डिस्क की प्रॉब्लम होती है।
- ऑफिस या घर पर लंबे समय तक ही पोजीशन या जगह पर बैठने से बचें। बीच-बीच में छोटे ब्रेक लें।
- अगर आप एक ही जगह पर बैठे रहते हैं तो बीच-बीच में मसल्स को स्ट्रेच करें।
- रोजाना कम से कम 15 से 20 एक्सरसाइज जरूर करें। इसके लिए आप योगा ट्रेनर की मदद ले सकते हैं।
Pic Credit: Freepik.com
With Inputs : Doc Arvind Bhateja (Doc AB), Lead Neurosurgeon, SPARSH Hospital