Doctor Verified

क्या कूबड़ (उभरी स्पाइन) को एक्सरसाइज से ठीक किया जा सकता है? एक्सपर्ट से जानें जवाब

Exercise Reverse Kyphosis: पीठ के नेचुरल कर्व जब असामान्य हो जाते हैं, तो उसे कूबड़ कहा जाता है। इसे कुछ एक्सरसाइज से ठीक किया जा सकता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या कूबड़ (उभरी स्पाइन) को एक्सरसाइज से ठीक किया जा सकता है? एक्सपर्ट से जानें जवाब


Exercise Reverse Kyphosis: शरीर को लचीला बनाए रखने के लिए हम सभी की पीठ में एक नेचुरल कर्व होता है। पीठ में मौजूद इसी कर्व (झुकाव व उभार) की वजह से हम वजन उठाने और झुकने में सक्षम हैं, लेकिन जब यह कर्व असामान्य हो जाते हैं या फिर ज्यादा दिखने लगते हैं, तो इसे कूबड़ कहा जाता है। कूबड़ को विज्ञान की भाषा में उभरी हुई स्पाइन के तौर पर जाना जाता है। अंग्रेजी भाषा में कूबड़ को काइफोसिस, राउंड बैक और हंच बैक नाम दिया गया है। मेडिकल में कूबड़ को ठीक करने के लिए कई तरह की सर्जरी, दवाएं मौजूद हैं, लेकिन इससे जूझने वाले ज्यादातर लोग यह सवाल करते हैं कि क्या एक्सरसाइज से इसे ठीक किया जा सकता है? लोगों के इस सवाल का जवाब जानने के लिए हमने गुरुग्राम स्थित मणिपाल अस्पताल में स्पाइन कंसलटेंट के तौर पर प्रैक्टिस कर रहे डॉ अरुण भनोट से बातचीत की।

क्या एक्सरसाइज से ठीक हो सकती है कूबड़ की समस्या? - Can Exercise Reverse Kyphosis 

डॉ अरुण भनोट ने बताया, "पहले कूबड़ की समस्या लोगों में जन्मजात ही देखने को मिलती थी, लेकिन इन दिनों लोगों में बैठने के गलत तरीके की वजह से भी लोगों कूबड़ का शिकार हो रहे हैं।" डॉ अरुण भनोट का कहना है कि सिर्फ एक्सरसाइज के जरिए कूबड़ को पूरी तरह के खत्म करना मुश्किल है, लेकिन कुछ एक्सरसाइज मुद्रा में सुधार करने और रीढ़ को सहारा देने वाली मांसपेशियों को मजबूत करने में मदद कर सकती हैं।

कूबड़ को खत्म करने वाली 5 एक्सरसाइज- 5 Exercises to Reduce Kyphosis in Hindi

1. कोर स्ट्रेंथनिंग एक्सरसाइज- Core Strengthening Exercises

रीढ़ की हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए कोर स्ट्रेंथनिंग एक्सरसाइज बहुत फायदेमंद मानी जाती है। एक्सपर्ट का कहना है कि रोजाना थोड़ी देर इस तरह की एक्सरसाइज करके शारीरिक मुद्रा में सुधार लाकर कूबड़ को ठीक किया जा सकता है। कूबड़ से प्रभावित लोगों को प्लैंक, बर्ड डॉग और एब्डॉमिनल क्रंचेस जैसी एक्सरसाइज प्रतिदिन 10 से 15 मिनट करनी चाहिए। 

इसे भी पढ़ेंः वजन बढ़ाना चाहते हैं तो खाएं ये 5 देसी और हेल्दी मीठी डिश, शरीर में बढ़ने लगेगा मांस

Can-Exercise-Reverse-Kyphosis-ins

2.स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज-Stretching Exercises

स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करने से छाती, पीठ के ऊपरी हिस्से और कंधों को आराम मिलता है। डॉ अरुण भनोट का कहना है कि स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करने से कूबड़ को ठीक किया जा सकता है। कूबड़ से प्रभावित लोगों को डोरवे स्ट्रेच, पेक्टोरल स्ट्रेच और अपर बैक स्ट्रेच जैसी एक्सरसाइज करने की सलाह दी जाती है।

इसे भी पढ़ेंः कहीं आप तो नहीं खा रहे प्लास्टिक के चावल? घर पर ऐसे करें पहचान

3. प्लैंक एक्सरसाइज- Plank Exercise

कोर मसल्स को मजबूत बनाने में प्लैंक एक्सरसाइज काफी फायदेमंद मानी जाती है। प्लैंक एक्सरसाइज करने से शरीर के सभी जरूरी मसल्स पर खिंचाव बनता है, जिससे कंधे, कमर, पीठ और रीढ़ की हड्डियों से जुड़ी समस्याओं से राहत मिलती है।

4. पोस्चर एक्सरसाइज- Posture Exercises

पोस्चर एक्सरसाइज पीठ और रीढ़ की हड्डियों से जुड़ी समस्याओं को ठीक करने के लिए बेस्ट मानी जाती है। इस एक्सरसाइज को करने से पीठ की मांसपेशियों में खिंचाव आता है। यह एक्सरसाइज कूबड़ की समस्या को भी ठीक करने में मदद करती है।

5. क्रूसिफिक्स स्ट्रेच - Crucifix Stretch Exercise

कूबड़ समस्या के लिए क्रूसिफिक्स स्ट्रेच भी काफी अच्छा माना जाता है। नियमित तौर पर इस एक्सरसाइज को करने से पीठ के दर्द और कमर में होने वाली समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है।

Pic Credit: Freepik.com

With Inputs: Dr. Arun Bhanot, Consultant- Spine, Manipal Hospitals Gurugram

Read Next

सीलिएक रोग क्यों होता है? डॉक्टर से आसान भाषा में समझें इसके कारण

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version