जाने कैसे सहजन के हरे-हरे पत्ते आपको इन बीमारियों से बचा सकते हैं

सहजन के पत्ता जो सेहत के साथ-साथ खाने में स्वादिष्ट होते हैं। सहजन के पत्ते शरीर को को कई बीमारियों से भी बचाते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
जाने कैसे सहजन के हरे-हरे पत्ते आपको इन बीमारियों से बचा सकते हैं

जो लोग खाने के शोकिन होते हैं वह अलग-अलग चीजों की डिश बनाते रहते हैं। उनको हर चीज के साथ एक नया स्वाद लाना पसंद होता है। जिन लोगों को खाना बनाना पसंद होता है वह लोग सेहत का खास ख्याल भी रखते हैं। उन्हें पता होता है कि खाने को स्वाद के साथ-साथ हेल्दी भी बनाना चाहिए। अगर खाने के साथ सेहत की बात की जाए तो उसमें से एक नाम आता है और वो है सहजन के पत्तों का। जो सेहत के साथ-साथ खाने में स्वादिष्ट होते हैं। सहजन के पत्ते शरीर को को कई बीमारियों से भी बचाते हैं। सहजन जिकको  (ड्रमस्टिक) या सूरजने की फली भी कहा जाता है। सहजन  की सब्जी तो हम सबसे चखी है लेकिन क्या कभी इसके हरेृ-हरे पत्तों का इस्तेमाल किया है, जो शरीर को कई बीमारियों से बचाते हैं। 

insideleavebenefits

इसे भी पढ़ें: हार्ट और ब्रेन के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है रेड पाम ऑयल, जानें कैसे बनता है ये तेल और इसके फायदे

सहजन के पत्तों के फायदे

  • सहजन के एक मुट्ठी हरे-हरे पत्तों में एक गिलास दूध के जितना कैल्शियम होता है।
  • अगर बात विटामिन सी की करें तो जितना विटामिन सी हम एक नींबू से पाते हैं उससे पांच गुना ज्यादा विटामिन सी सहजन के पत्तों में होता है। 
  • शरीर से मोटापा दूर करने में मददगार हैं सहजन के पत्ते।
  • सहजन के पत्तों में एंटी-टयूमर गुण पाए जाते हैं।
  • डायबिटीज के रोगियों के लिए सहजन के पत्ते खाना बहुत ही पायदेमंद होता है। 

किन बीमारियों से बचाते हैं सहजन के हरे-हरे पत्ते

इसे भी पढ़ें: अपनी डाइट में जोड़ें तरबूज, अलसी और खरबूजे के बीज, जानें इनके इस्तेमाल करने का तरीका

कैंसर जैसी बीमारी में लाभदायक सहजन के पत्ते

सहजन के पत्तों में कैंसर जैसी बीमारी को कम करने वाले औषधीय गुण पाए जाते हैं। सहजन के पत्तों में एंटी-टयूमर गुण पाए जाते हैं जो कैंसर से लड़ने में मदद करते हैं। सहजन के पत्ते लीवर कैंसर,ओवरी का कैंसर, लंग का कैंसर और मेलानोमा का कैंसर के लिए लाभदायक होता है। 

insidedumsticks

आंखों की रोशनी बढ़ाने में मददगार है सहजन के पत्ते

आज के समय में लोग लंबे समय तक कम्यूटर पर काम करते हैं, देर रात तक जगे रहते हैं, साथ ही लोगों का खराब खानपान। जिसका सीधा असर लोगों की सेहत और आंख पर पड़ता है। आज के समय में लोगों की आंखों का कमजोर होना आम हो गया है, लेकिन अगर आप अपनी आंखों का ख्याल सहीं तरीके से करते हैं तो आपको इस समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा। इसके लिए आप अपने खाने में सहजन के पत्तों को शामिल करें, इसमें हर तरह के विटामिन पाए जातो हैं जो आंखों के लिए फायदेमंद होते हैं। 

डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद 

हर घर में आज के समय किसी न किसी को डायबिटीज की समस्या जरूर है। आज के समय में यह एक आम बीमारी बन गई है, लेकिन इस एक बीमारी की वजह से शरीर में कई और बीमारी होने का खतरा बढ़ जाता है जैसे कि दिल की बीमारी, आंखों की समस्या आदि इसलिए हर डायबिटीज के मरीज को अपनी सेहत का खास ख्याल रखना चाहिए, जिससे वह किसी और बीमारी का शिकार न हो जाए। इसके लिए सहजन के पत्ते बहुत लाभदायक माने जाते हैं। जो लोग डायबिटीज की बीमारी से परेशान हैं उन्हें हर रोज सहजन के पत्तों से बना चूर्ण खाना चाहिए। इससे डायबिटीज कंट्रोल में रहती है।  

इसे भी पढ़ें:  Good Carbs VS Bad Carbs: जानें ऐसे 5 खराब कार्ब्स के बारे में, जो वास्तव में सेहत के लिए हैं बेहद उपयोगी

सहजन में बहुत सारे गुण पाए जाते हैं जिसमें से कुछ खास गुण हैं अमीनो एसिड्रस, विटामिन्स आदि। जो शरीर को कई बीमारियों से बचाने का काम करते हैं, इसलिए अपने खान पान में सहजन को जरूर शामिल करें।

Read More Article On Health-News In Hindi

Read Next

Navratri 2020: नवमी के दिन कन्‍याओं को क्‍यों लगाते है हलवा चने का भोग, जानिए हलवा-चना बनाने का तरीका

Disclaimer