
हमारे शरीर का लगभग 60 प्रतिशत भाग पानी है। पानी शरीर के लिए बहुत जरूरी होता है क्योंकि ये आपके बॉडी के डिटॉक्स करता है,साथ ही शरीर के तापमान को नियंत्रित करने में सहायता करता है। प्रेगनेंसी के दौरान भी आपको भरपूर मात्रा में पानी पीना चाहिए। इससे आपको यूटीआई और कब्ज की समस्या नहीं होती है। दरअसल प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं के शरीर में कई तरह के हार्मोनल परिवर्तन होते हैं। साथ ही आपकी पेट की समस्याओं के लिए भी पानी का सेवन फायदेमंद होता है।प्रेगनेंसी के दौरान यह आपके मूड स्विंग ठीक करने और ब्रेन फंक्शन को बेहतर बनाने के लिए भी लाभकारी होता है। गर्भावस्था के दौरान आपको पूरे दिन में कम से कम 2-3 लीटर पानी जरूर पीना चाहिए। इससे शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स का संतुलन बना रहता है। आइए जानते हैं कि प्रेगनेंसी के दौरान पानी पीने के क्या फायदे हैं, साथ ही आपको पूरे दिन में कितना पानी पीना चाहिए। इसके बारे में हमने विस्तार से बात की डाइट मंत्रा की फाउंडर और डायटीशियन कामिनी सिन्हा से।
प्रेगनेंसी में पानी पीने के फायदे
1. प्रेगनेंसी में भरपूर मात्रा में पानी पीने से सभी जरूरी न्यूट्रिएंट्स आपके शरीर के अलग-अलग अंगों तक पहुंच पाते हैं।
2. यह शरीर में एसिड फ्लूइड के बैलेंस को बनाए रखने में मदद करता है और हार्मोनल संतुलन में भी सहायता करता है।
3. प्रेगनेंसी में अच्छी मात्रा में पानी पीने से कब्ज, ब्लैडर इंफेक्शन और शरीर की सूजन को कम करने में मदद मिलती है।
4. पानी पीने से आपकी यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन (यूटीआई) की समस्या दूर हो सकती है।
5. यह मॉर्निंग सिकनेस, हार्टबर्न और एसिडिटी से राहत दिलाने में भी सहायता करता है।
6. पानी पीने से वॉटर रिटेंशन की समस्या को दूर रखने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें- प्रेगनेंसी में खाली पेट क्या खाना चाहिए और क्या नहीं? डायटीशियन से जानें सुबह के पहले आहार की पूरी जानकारी
प्रेगनेंसी के दौरान एक दिन में कितना पानी पीना चाहिए?
प्रेगनेंसी में आपको एक दिन में कम से कम 2 से 3 लीटर पानी पीना चाहिए। यह आपके शरीर के लिए बहुत जरूरी होता है। इसके अलावा प्रेगनेंसी में आपको सिर्फ पानी पीना अगर पसंद नहीं आ रहा है, तो आप इसकी जगह छाछ, लस्सी या स्मूदी के रूप में लिक्विड चीजें ले सकते हैं। इससे आपके शरीर में फ्लूइड की जरूरी मात्रा बनी रहती है।
(All Image Credit- Freepik.com)