Sun Sep 13, 2026 | 04:50 PM IST

Doctor Verified

Chana Benefits: 100 ग्राम चने में कितना प्रोटीन होता है? जानें रोज एक कटोरी भीगे चने खाने के फायदे

Soaked Chana Benefits in Hindi: रोजाना भीगे चने खाना बेहद फायदेमंद होता है। जानें 100 ग्राम चने में कितना प्रोटीन होता है।

Chana Benefits in Hindi: चने की सब्जी या दाल अधिकतर घरों में बनाई जाती है। इसके अलावा, कोई चने को रोस्ट, तो कोई चने को भूनकर भी खाता है। इतना ही नहीं, चने को भिगोकर भी खाया जाता है। चने को हर व्यक्ति अपने-अपने तरीके से डाइट में शामिल करता है। दरअसल, चना प्रोटीन, आयरन और कई विटामिन्स से भरपूर होता है। ऐसे में चने का सेवन करने से शरीर को ऊर्जा मिलती है। चना खाने से मांसपेशियां मजबूत बनती हैं और संपूर्ण स्वास्थ्य बेहतर होता है। अधिकतर लोग चने को प्रोटीन इनटेक पूरा करने के लिए लेते हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर चने में कितना प्रोटीन पाया जाता है। तो आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रीशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं 100 ग्राम चने में कितना प्रोटीन होता है। साथ ही, रोज एक कटोरी भीगे चने खाने के फायदों के बारे में भी विस्तार से जानें-

100 ग्राम चने में कितना प्रोटीन होता है?-  How Much Protein in 100 gm Chickpeas in Hindi

चने प्रोटीन और आयरन का अच्छा सोर्स होते हैं। प्रोटीन के लिए आप अपनी डाइट में चने शामिल कर सकते हैं। खासकर, भीगे हुए चने खाना बेहद फायदेमंद होते हैं। प्रोटीन के साथ ही चने में आयरन भी होता है। इसलिए एनीमिया से पीड़ित लोगों के लिए चना खाना लाभकारी होता है। चने खाने से हीमोग्लोबिन का स्तर भी बेहतर होता है। आपको बता दें कि 100 ग्राम चने में लगभग 17-20 ग्राम प्रोटीन होता है। ऐसे में चने खाने से आपके एक दिन का प्रोटीन इनटेक काफी हद तक पूरा हो सकता है। 

रोज एक कटोरी भीगे चने खाने के फायदे- Benefits of Eating One Bowl Soaked Chana Daily in Hindi

1. पाचन-तंत्र को बेहतर बनाए

अगर आप रोज एक कटोरी भीगे चने खाएंगे, तो इससे आपका पाचन-तंत्र बेहतर बनेगा। चने खाने से अपच, गैस और कब्ज की समस्या से छुटकारा मिलता है। दरअसल, चने में फाइबर होता है, जो पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। लेकिन अगर आपको पहले से ही पाचन की दिक्कत है, तो ज्यादा मात्रा में भीगे चने खाने से बचें। जिन लोगों को गंभीर कब्ज या बवासीर की दिक्कत है, उन्हें चने के सेवन से बचना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें- फिट और हेल्दी रहने के लिए काले चने और मूंग का चीला खाती हैं मसाबा गुप्ता, जानें इसके फायदे और रेसिपी

heart health

2. हार्ट हेल्थ के लिए लाभकारी

रोज एक कटोरी भीगे चने खाने से हार्ट हेल्थ भी बेहतर बनी रहती है। चने में एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइटोन्यूट्रिएंट्स होते हैं, जो रक्त वाहिकाओं को स्वस्थ रखते हैं। इसमें मौजूद मिनरल्स रक्त के थक्कों को बनने से भी रोकते हैं। ऐसे में आपका हृदय स्वस्थ रहेगा और रोगों से भी बचाव होगा। भीगे चने में घुलनशील फाइबर होता है, जो बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी मदद करता है।

3. वेट लॉस में सहायक

अगर आप वजन घटाना चाहते हैं, तो रोज एक कटोरी भीगे चने का सेवन कर सकते हैं। चने में फाइबर होता है, जो पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखता है। इससे आपको जल्दी से भूख नहीं लगती है और वेट लॉस में मदद मिलती है। लेकिन जो लोग वजन बढ़ाना चाहते हैं, उन्हें चने से परहेज करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें- चने खाने के बाद होती है ब्लोटिंग? एक्सपर्ट से जानें इससे बचने के उपाय 

4. हड्डियां मजबूत बनेंगी

चने में कैल्शियम की मात्रा अधिक होती है। अगर आप रोजाना एक कटोरी भीगे चने का सेवन करेंगे, तो आपकी हड्डियां मजबूत बनेंगी। अधिक उम्र में अक्सर लोगों को हड्डियों और जोड़ों की समस्याओं से जूझना पड़ता है। ऐसे में रोजाना भीगे चने खाना फायदेमंद होता है। भीगे चने खाने से हड्डियां मजबूत बनती हैं और जोड़ों के दर्द में भी आराम मिलता है।

Read Next

चना और लहसुन का साथ में सेवन होता है सेहत के लिए बहुत फायदेमंद, एक्सपर्ट से जानें इसके फायदे

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Anju Rawat

Anju Rawat

Chief Sub Editor

जागरण न्यू मीडिया (Only My Health) में बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही अंजू रावत को प्रिंट मीडिया में 3 साल का अनुभव है। अंजू को हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों की अच्‍छी समझ है। वह पिछले 5 वर्षों से इन विषयों पर लेख लिखती आ रही हैं। अंजू ने इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन की है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Aug 22, 2023 10:55 IST

    Published By : Anju Rawat

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content