Doctor Verified

एक सिगरेट पीने से जिंदगी के 20 मिनट होते हैं कम, स्टडी में खुलासा, जानें किन बीमारियों का कारण बनती है सिगरेट

एक सिगरेट पीने से शरीर को कितना नुकसान हो सकता है। इस बारे में एक स्टडी सामने आई है। स्टडी के मुताबिक, एक सिगरेट पीने से जिंदगी के 20 मिनट कम होते हैं। आइए इस बारे में डॉक्टर की राय जानते हैं।  
  • SHARE
  • FOLLOW
एक सिगरेट पीने से जिंदगी के 20 मिनट होते हैं कम, स्टडी में खुलासा, जानें किन बीमारियों का कारण बनती है सिगरेट


How Much does One Cigarette Reduce your Life : आजकल कई लोग आदतन और कई कूल दिखने के लिए सिगरेट पीते हैं। अब सिगरेट पीने के पीछे कारण कुछ भी हो सकता है, लेकिन इससे शरीर को नुकसान ही होता है। कई लोगों को सिगरेट पीने की इतनी बुरी आदत होती है कि वह सुबह उठते ही अगर सिगरेट न पिएं, तो वॉशरूम तक नहीं जा पाते हैं। सभी जानते हैं कि सिगरेट पीने से शरीर को नुकसान होता है। इसके बाद भी कई लोग सिगरेट छोड़ने की कोशिश नहीं करते हैं। आपने अक्सर सुना होगा कि सिगरेट पीना लंग्स के लिए अच्छा नहीं है। हालांकि, सिगरेट पीने से ओवरऑल हेल्थ पर बुरा असर होता है। इससे व्यक्ति कई छोटी-बड़ी समस्याओं का शिकार हो सकता है, लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि सिगरेट आपकी जिंदगी को कम भी कर सकती है? अगर नहीं, तो आइए जानते हैं कि धूम्रपान करने से कम होती जिंदगी को लेकर स्टडी क्या कहती है और प्रैक्टो के सलाहकार चिकित्सक डॉ. मनोज एजी की इस मामले में क्या राय है?

स्टडी में क्या कहा गया है?- What has been said in the study?

smoking injurious

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मुताबिक, भारत में हर साल स्मोकिंग के कारण 10 लाख से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा देते हैं। यहां परेशानी की बात यह है कि स्मोकिंग के कारण मरने वालों का आंकड़ा कम होने की जगह बढ़ता जा रहा है। इस बीच यूनिवर्सिटी कॉलेज, लंदन (UCL) की एक स्टडी सामने आई है। इस स्टडी में कहा गया है कि एक सिगरेट पीने से इंसान की जिंदगी के कम से कम 20 मिनट कम हो सकते हैं। स्टडी के मुताबिक, एक सिगरेट पीने से महिलाओं की जिंदगी के 22 मिनट और पुरुषों की जिंदगी से 17 मिनट कम हो सकते हैं। आइए अब इस मामले में डॉक्टर की राय जानते हैं।

क्या सच में सिगरेट पीने से 20 मिनट कम होती है जिंदगी?- Does Smoking a Cigarette Really Reduce Life by 20 Minutes

डॉ. मनोज के मुताबिक, एक सिगरेट पीने से जिंदगी के 20 मिनट कम होने की बात, स्मोकिंग से जुड़े स्वास्थ्य जोखिमों (Health Risk) को दर्शाने का एक आसान और अच्छा तरीका है। यह आंकड़ा समय के साथ घट या बढ़ सकता है, क्योंकि हर व्यक्ति के शरीर में सिगरेट पीने से होने वाले नुकसान अलग हो सकते हैं। ऐसे में इंसान की जिंदगी कितनी कम हो रही है, इसका सटीक अनुमान लगाना मुश्किल हो सकता है। बता दें कि स्मोकिंग कई स्वास्थ्य समस्याओं के लिए प्रमुख जोखिम कारक है। इसमें हृदय रोग, फेफड़ों का कैंसर, क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (सीओपीडी) और स्ट्रोक शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें- क्या स्मोकिंग से विटिलिगो हो सकता है? बता रहे हैं डॉक्टर

सिगरेट छोड़ने से फायदा होता है?- Is There Any Benefit in Quitting Smoking?

बता दें की रोजाना धूम्रपान करने वालों के मुकाबले सिगरेट न पीने वालों की जिंदगी ज्यादा बड़ी और रोगों से मुक्त हो सकती है। डॉक्टर के मुताबिक, रोजाना सिगरेट पीने वालों के शरीर में कई गंभीर स्वास्थ्य जटिलताएं हो सकती हैं। हालांकि, सिगरेट छोड़ने के कई सालों बाद व्यक्ति को अपनी सेहत में काफी सुधार दिख सकता है। स्मोकिंग छोड़ने से शरीर खुद की मरम्मत करना शुरू कर देता है। इससे फेफड़ों की फंक्शनिंग में सुधार होता है। स्मोकिंग छोड़ने के कुछ हफ्तों या महीनों के बाद ब्लड फ्लो और ओवरऑल हेल्थ में सुधार होता है। डॉ. मनोज के मुताबिक, अगर आप 40 साल की आयु से पहले धूम्रपान छोड़ते हैं, तो स्मोकिंग से जुड़ी बीमारियों से मरने का जोखिम 90% तक कम हो सकता है।

इसे भी पढ़ें- स्मोकिंग छोड़ने के लिए निकोटिन गम्स खाना सही है या नहीं? जानें डॉक्टर से

यही कारण है कि आपको स्मोकिंग, तंबाकू और अल्कोहल जैसी बुरी नशे की चीजों से दूर रहना चाहिए। इससे आप गंभीर रूप से बीमार पड़ सकते हैं और जिंदगी भी कम हो सकती है। अगर आप भी सिगरेट पीते हैं, तो अपनी सेहत और अपने परिवार के बारे में सोचना शुरू करें। इस तरह आप सिगरेट की बुरी लत को छोड़ने में कामयाब हो पाएंगे।  

Read Next

शरीर में विटामिन बी-12 के ज्यादा बढ़ने पर नजर आते हैं ये 5 संकेत, हो सकते हैं कई नुकसान

Disclaimer