Doctor Verified

Eye Flu: आई फ्लू एक से दूसरे व्यक्ति में कैसे फैलता है? जानें इससे बचने के तरीके

Eye Flu Spread: आई फ्लू संक्रामक होता है। यह एक से दूसरे व्यक्ति में आसानी से फैल जाता है। जानिए, कैसे?
  • SHARE
  • FOLLOW
Eye Flu: आई फ्लू एक से दूसरे व्यक्ति में कैसे फैलता है? जानें इससे बचने के तरीके


राजधानी दिल्ली सहित कई राज्यों में आई फ्लू के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। आई फ्लू को कंजंक्टिवाइटिस और पिंक आइज के रूप में भी जाना जाता है। आपको बता दें कि मानसून के मौसम में आई फ्लू के मामले तेजी से बढ़ते हैं। दरअसल, इस मौसम में बैक्टीरिया और वायरस अधिक पनपते हैं, जिसकी वजह से आई फ्लू होता है। आई फ्लू, आंखों से जुड़ी एक समस्या है, जिसमें आंखें लाल हो जाती है। साथ ही, इसकी वजह से आंखों से पानी निकलने लगता है और आंखों पर खुजली होने लगती है। आई फ्लू संक्रामक होता है। यह एक से दूसरे व्यक्ति में आसानी से फैल जाता है। लेकिन ज्यादातर लोगों के मन में सवाल रहता है कि आखिर आई फ्लू एक से दूसरे व्यक्ति में कैसे फैलता है? इस बारे में जानने के लिए हमने फैमिली फिजिशियंस ऑफ इंडिया के डॉक्टर रमन कुमार से बातचीत की-

आई फ्लू क्या है?- What is Eye Flu in Hindi

आई फ्लू, आंखों में होने वाला इंफेक्शन है। इसे कंजंक्टिवाइटिस भी कहा जाता है। इस इंफेक्शन की वजह से संक्रमित व्यक्ति की आंखें लाल हो जाती है। साथ ही, आंखों से पानी भी निकलता है। इसकी वजह से साफ भी नहीं दिखाई देता है।

आई फ्लू के लक्षण- Eye Flu Symptoms in Hindi

इसे भी पढ़ें- ट्रेवल के दौरान आई फ्लू से बचने के लिए अपनाएं ये 5 उपाय, आंखें रहेंगी सुरक्षित

 

eye flu

आई फ्लू एक से दूसरे व्यक्ति में कैसे फैलता है?- How Eye Flu Speards One Person to Another in Hindi

संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से आई फ्लू बेहद आसानी से फैल जाता है। अक्सर लोगों को लगता है कि संक्रमित व्यक्ति की आंखों में देखने से आई फ्लू फैलता है, जबकि ऐसा बिल्कुल नहीं है। संक्रमित व्यक्ति की वस्तुओं को छूने से आई फ्लू फैलता है। 

आपको बता दें कि यह इंफेक्शन संक्रमित व्यक्ति की आंखों से निकलने वाले तरल पदार्थ या पानी के संपर्क में आने से फैलता है। अगर आप किसी संक्रमित व्यक्ति के आंखों से निकलने वाले पानी को छू लेते हैं, फिर अपने हाथों को हाथों, मुंह या नाक पर लगाते हैं, तो इससे आपको भी इंफेक्शन हो सता है।

इसके अलावा, अगर आप संक्रमित व्यक्ति के व्यक्तिगत चीजों का इस्तेमाल करते हैं, तो भी आई फ्लू फैल सकता है। संक्रमित व्यक्ति के द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली चीजों से दूरी बनाकर रखनी चाहिए।

डॉ. रमन कुमार बताते हैं कि आंखों में देखने से आई फ्लू फैलता है, यह एक गलतफहमी है। आंखों से निकलने वाले पानी से ही संक्रमण फैलता है।

इसे भी पढ़ें- Eye Flu: आई फ्लू होने पर क्या करें और क्या नहीं? जानें डॉक्टर से

आई फ्लू से बचने के उपाय- Eye Flu Prevention Tips in Hindi

  • अपने हाथों को बार-बार धोते रहें।
  • हाथों से आंखों को छूने से बचें।
  • संक्रमित व्यक्ति की चीजों को इस्तेमाल करने से बचें।
  • बाहर निकलते समय चश्मा जरूर लगाएं।

इन दिनों आई फ्लू तेजी से फैल रहा है। ऐसे में इन उपायों को फॉलो करके ही इससे बचा जा सकता है। अगर आपके किसी दोस्त या परिवार में किसी को आई फ्लू है, तो उससे दूरी बनाकर रखें।

Read Next

फूले हुए पेट से रहते हैं परेशान? डायाफ्रामिक ब्रीदिंग से बढ़ाएं डाइजेशन पावर और पाएं ब्लोटिंग से छुटकारा

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version