What Are Facts About the Flu: फ्लू एक संक्रामक वायरल है जो मौसम में बदलाव आने पर ज्यादा प्रभावित करता है। यह समस्या 6 माह से बच्चे से लेकर 65 साल के वृद्ध व्यक्ति तक किसी को भी प्रभावित कर सकती है। यह इंफेक्शन हमारे रेस्पिरेटरी सिस्टम को प्रभावित करता है। फ्लू की समस्या सबसे ज्यादा फेफड़ों को प्रभावित करती है। हालांकि यह समस्या उन लोगों को ज्यादा प्रभावित करती है जिनकी इम्यूनिटी कमजोर होती है। फ्लू होने पर व्यक्ति को तेज बुखार, सिरदर्द, गला खराब होना, मतली और उल्टी जैसी परेशानियां होती हैं। फ्लू के बारे में हर किसी के अपने विचार होते हैं। इसलिए कई बार लोग इससे जुड़ी कई कहीं-सुनी बातों पर भरोसा कर लेते हैं। इस बारे में हमे जानकारी दी यथार्थ हॉस्पिटल (फरीदाबाद) के इंटरनल मेडिसिन और रुमेटोलॉजी के डायरेक्टर डॉ जयंत थाकुरिया ने।
फ्लू से जुड़े मिथक और उनकी सच्चाई- Myths and Facts Related To Flu
फ्लू में सिर्फ खांसी-जुकाम की समस्या होती है
कई लोगों को लगता है फ्लू सिर्फ नॉर्मल खांसी-जुकाम की समस्या होती है। जबकि ऐसा बिलकुल भी नहीं है। हर व्यक्ति में फ्लू का असर अलग-अलग हता है। कई लोगों को फ्लू होने पर खांसी-जुकाम के साथ तेज बुखार और कमजोरी भी हो जाती है। इसमें बदन दर्द और 2 सप्ताह से ज्यादा कमजोरी रहने जैसी समस्याएं भी होती हैं। इसलिए फ्लू होने पर डॉक्टर की सलाह पर दवा लेना जरूरी है।
फ्लू की समस्या अपने आप ठीक हो जाती है
कई लोग फ्लू को नॉर्मल इंफेक्शन मानकर इसके लिए दवा नहीं लेते हैं। वहीं कई लोग खुद कोई भी दवा खा लेते हैं या घरेलू नुस्खों के जरिए अपना इलाज करते हैं। जबकि ऐसा करना सेहत के लिए सुरक्षित नहीं है। हर किसी की बॉडी पर इसका अलग असर अलग होता है। यह समस्या एंटी-वायरल दवाओं के जरिए ही कंट्रोल की जा सकती है। इसलिए फ्लू होने पर डॉक्टर से इलाज लेना जरूरी है।
इसे भी पढ़ें- फ्लू वैक्सीन से जुड़े ये पांच झूठ, जिसे लोग अक्सर मानते हैं सच
मिथक- फ्लू वैक्सीन लगवाने के बाद फ्लू हो जाता है
अधिकतर लोग फ्लू वैक्सीन लगवाने से इसलिए डरते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि वैक्सीन के बाद उन्हें फ्लू हो जाएगा। जबकि फ्लू वैक्सीन में इनएक्टिव वायरस होता है जिससे इंफ्लूएंजा नहीं होता है। अगर वैक्सीन के बाद आपको हल्का बुखार या शरीर में दर्द होता है, तो यह बिलकुल नॉर्मल है। यह सिर्फ इम्यून सिस्टम पर वैक्सीन का असर होता है। इसका असर शरीर पर एक से दो दिन तक रहता है।
वैक्सीन लगने के बाद फ्लू नहीं होता है
कई फ़्लू वायरस वैक्सीन लगवाने के बावजूद भी हो जाते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि यह हर समय फैल रहे होते हैं। वैक्सीन विशेष एक तरह के फ्लू के लिए होती है। जिन लोगों की इम्यूनिटी वीक है, उन्हें इसका ज्यादा खतरा रहता है। वैक्सीन लगवाना उन लोगों के लिए ज्यादा जरूरी है जिन्हें बार-बार फ्लू होता रहता है।
इसे भी पढ़ें- स्वाइन फ्लू से जुड़े ये 5 मिथक हो सकते हैं खतरनाक, जानें क्या है सच्चाई
फ्लू का इलाज घर में खुद करने के बजाय डॉक्टर से कराना जरूरी है, जिससे इन्फेक्शन को बढ़ने से रोका जा सके। ऐसे ही किसी भी मिथक पर भरोसा करने से पहले उसकी सच्चाई का पता जरूर लगाएं।