Expert

Eye Flu: आई फ्लू होने पर क्या करें और क्या नहीं? जानें डॉक्टर से

Dos And Donts In Eye Flu Cases: इन दिनों आई फ्लू काफी तेजी से फैल रहा है। जानें आई होने पर क्या करें और क्या नहीं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
Eye Flu: आई फ्लू होने पर क्या करें और क्या नहीं? जानें डॉक्टर से


Dos And Donts In Eye Flu Cases: मानसून में आई फ्लू का खतरा काफी ज्यादा रहता है। इन दिनों आई फ्लू के केस ज्यादा देखने को मिल रहे हैं। आई फ्लू होने पर व्यक्ति काफी चिड़चिड़ा होने के साथ परेशान भी हो जाता है। इस समय आंखों में भी कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं। जैसे आंखों में चुभन, जलन, खुजली, पानी आना, भारीपन, धुंधला दिखना, लाल होना और आंखों में दर्द जैसे लक्षण नजर आते हैं। अक्सर लोग आई फ्लू होने पर डॉक्टर के पास न जाकर कई तरह की गलतियां करते रहते हैं। इस कारण यह आसपास के लोगों में तेजी से फैलता है और शरीर को भी नुकसान पहुंचाता है। आंखों फ्लो को कंजंक्टिवाइटिस, पिंक आई इन्फेक्शन के नाम से भी जाना जाता है। यह समस्या मौसम में नमी और उमस के कारण होती है। इस मौसम में ह्यूमिडिटी के कारण वायरस आसानी से वातावरण में फैल जाते हैं। इस कारण आई फ्लू की समस्या हो सकती है। आई फ्लू होने पर डॉक्टर को दिखाने के साथ कई काम बिल्कुल नहीं करना चाहिए। इन कामों की वजह से आई फ्लो की समस्या बढ़ सकती है। वहीं आई फ्लू होने पर हाइजीन और अन्य बातों का ध्यान रखने से इस समस्या से बचा जा सकता है। आइए जानते हैं शारदा क्लीनिक के फिजिशियन डॉक्टर केपी सरदाना से कि आई फ्लू होने पर क्या करें और क्या नहीं।

आई फ्लू होने पर क्या करें

हाथों को धोएं

आई फ्लू से बचने के लिए हाथों को बार-बार साबुन और पानी से कम से कम 20 सेकंड तक धोएं। ऐसा करने से इंफेक्शन फैलने पर रोक लगेगी। हैंडवॉश खासकर आंखों, नाक या मुंह को छूने के बाद जरूर करें। क्योंकि इन चीजों को छूने से इंफेक्शन तेजी से फैलता है। बाहर से आने के बाद भी हैंडवॉश अवश्य करें।

handwash

दूरी बनाएं रखें

आई फ्लू का इंफेक्शन तेजी से फैलता है। ऐसे में इससे बचने के लिए अन्य व्यक्तियों से दूर बना के रखें। जिन लोगों में सर्दी के लक्षण हो उनसे भी दूर रहे। क्योंकि कई बार ऐसा देखा गया है कि आई फ्लू होने से पहले सर्दी जैसे लक्षण नजर आते हैं।

इसे भी पढ़ें- Eye Flu Precaution: आई फ्लू से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स, इंफेक्शन से होगा बचाव

पर्सनल चीजों को शेयर न करें

आई फ्लू से बचने के लिए पर्सनल चीजों जैसे तौलिए, तकिए के कवर, आई ड्रॉप या मेकअप प्रोडक्ट्स को शेयर करने से बचना चाहिए। क्योंकि कई बार इनके माध्यम से भी आई फ्लू की समस्या बढ़ सकती है। घर के सदस्यों को आई फ्लू होने पर पर्सनल चीजों को अलग कर दें। 

चीजों को साफ रखें

आई फ्लू होने पर घर के साथ अन्य चीजों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होती है। आंखों के संपर्क में आने वाली चीजें चश्मा और कॉन्टैक्ट लेंस को नियमित डिसइंफेक्टेंट करें। ऐसा करने से आई फ्लू होने के चांसेज कम होगे।

आंखों को रगड़ने से बचें

आई फ्लू होने पर कई बार मरीज को आंखों में खुजली की समस्या हो सकती है। लेकिन इस समय आंखों को रगड़ने से बैक्टीरिया या वायरस आपके हाथों से आपकी आंखों में जा हो सकते हैं, जिससे खुजली के साथ आंख लाल होने की समस्या भी बढ़ सकती हैं।

आई फ्लू होने पर क्या नहीं करें

स्विमिंग पूल में जाने से बचें

आई फ्लू होने पर स्विमिंग पूल में जाने से बचना चाहिए क्योंकि इस पानी में जाने से इंफेक्शन फैल सकता है और लोग भी इससे संक्रमित हो सकते हैं। स्विमिंग पूल का पानी आई फ्लू होने पर आंखों में खुजली, जलन को भी बढ़ा सकता है।

पब्लिक प्लेस में जाने से बचें

आई फ्लू एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में तेजी से फैलता है। ऐसे में इस समय मार्केट और मॉल। ऐसा करने से आई फ्लू तेजी से फाल सकता है। आई फ्लू होने पर ऐसी जगहों पर न जाएं जहां पर हवा ठीक से न आती है। जरूरी होने पर काले चश्मे का उपयोग करें।

आई फ्लू होने पर इसे फैलने से रोकने के लिए स्वच्छता पर विशेष ध्यान देना चाहिए। समस्या होने पर डॉक्टर की बताई दवाई का ही सेवन करें।

All Image Credit- Freepik

Read Next

फूले हुए पेट से रहते हैं परेशान? डायाफ्रामिक ब्रीदिंग से बढ़ाएं डाइजेशन पावर और पाएं ब्लोटिंग से छुटकारा

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version