Tips For Avoiding Eye Flu: मानसून या ज्यादा बरसात के बाद आंखों में इंफेक्शन या आई फ्लू की समस्या हो जाती है। आई फ्लू होने पर व्यक्ति काफी परेशान होने के साथ आंखों में भी कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं जैसे। आंखों में खुजली, जलन, पानी आना, कीचड़ जमना, आंखों पर भारीपन, धुंधला दिखना, लाल होना, सूजन और आंखों में आंख दर्द की समस्या जैसे लक्षण नजर आते हैं। यह लक्षण होने पर व्यक्ति को डॉक्टर के पास जल्दी जाना चाहिए। क्योंकि अगर इसे समय पर न दिखाया जाएं, तो यह आसपास के लोगों को भी फैल सकता हैं। इस बार आई फ्लू के मामले काफी ज्यादा देखने को मिल रहे हैं। ऐसे में विशेषज्ञ इससे बचने के उपाय के बारे में बता रहे है। आई फ्लू होने पर ट्रैवलिंग करने से भी बचना चाहिए। आंखों में होने वाले इंफेक्शन को कंजंक्टिवाइटिस, पिंक आई इन्फेक्शन या आई फ्लू के नाम से भी जाना जाता है। आमतौर पर यह समस्या मौसम में नमी और उमस के कारण होती है। इस मौसम में ह्यूमिडिटी के कारण वायरस आसानी से फैल जाते हैं। इस कारण आई फ्लू की समस्या हो सकती है। आई फ्लू से बचने के लिए कुछ टिप्स को फॉलो किया जा सकता है। यह टिप्स फॉलो करने से आई फ्लो होने से बचाव होगा। इन टिप्स के बारे में जानने के लिए हमने बात की शारदा क्लीनिक के फिजिशयन डॉक्टर केपी सरदाना से।
हाथ धोएं
आई फ्लो से बचने के लिए हाथ धोना सबसे जरूरी होता है क्योंकि ऐसा करने से बैक्टीरिया का फैलाव कम होगा और इंफेक्शन भी दूर होगा। हाथ को धोने के लिए अच्छे हैंडवॉश के साथ 20 सेकेंड तक हाथ को धोते रहें। नियमित अंतराल पर हाथ धोने से वायरस, बैक्टीरिया और फंगल इंफेक्शन से आंखों का बचाव होगा।
आंखों को छूनें से बचें
आई फ्लो से बचने के लिए आंखों को छूने से भी बचें। अगर आप बार-बार हाथ धो रहें है, फिर भी आंखों को नहीं छूना चाहिए। उंगलियों के माध्यम से आंखों में इंफेक्शन आसानी से फैल सकता है। इस समस्या से बचाव के लिए आंखों को छूने से बचें। आंखों पर खुजली होने पर केवल साफ कपड़े का ही इस्तेमाल करें।
मेकअप ब्रश शेयर न करें
आई फ्लू से बचने के लिए मेकअप ब्रश शेयर करने से भी बचना चाहिए क्योंकि ब्रश के जरिए हानिकारक बैक्टीरिया या फंगस एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति तक पहुंच सकते हैं, या किसी पुराने कॉस्मेटिक कंटेनर में रह सकते हैं। ऐसे में इसका इस्तेमाल करने से आंखों में इंफेक्शन की समस्या हो सकती है।
इसे भी पढ़ें- ट्रेवल के दौरान आई फ्लू से बचने के लिए अपनाएं ये 5 उपाय, आंखें रहेंगी सुरक्षित
चोटों से सावधान रहें
आंखों के आसपास चोट लगने से भी आंखों में हानिकारक बैक्टीरिया प्रवेश कर सकते हैं। इस कारण आई फ्लू की समस्या भी हो सकती है। इस मौसम के दौरान हाइजीन का विशेष तौर पर ख्याल रखें। चोट या खरोंच लगने पर एंटीबैक्टीरियल क्रीम का उपयोग करें।
कॉन्टैक्ट लेंस साफ करें
आई फ्लो से बचने के लिए कॉन्टैक्ट लेंस को भी साफ करते रहे। कॉन्टैक्ट लेंस आपकी आंखों की सतह को छूते हैं, इसलिए उनमें बैक्टीरिया और वायरस का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। कॉन्टैक्ट लेंस लगाने या हटाने से पहले हमेशा हाथ धोएं और हाइजीन का खास ख्याल रखें।
आई फ्लू से बचने के लिए इन टिप्स की मदद ली जा सकती हैं। हालांकि, समस्या होने पर डॉक्टर की बताई दवाई का ही इस्तेमाल करें।
All Image Credit- Freepik