-1766906157266.webp)
Protein And Blood Sugar: प्रोटीन हमारे शरीर के बहुत ही जरूरी तत्व है। यह मुख्य रूप से हमारे टिश्यूज के रिपेयर होने और निर्माण करने में अहम भूमिका निभाता है। इसके अलावा, यह एंजाइम और हार्मोन बनाने में मदद करता है, इम्यूनिटी को सपोर्ट करता है और मांसपेशियों की मात्रा बनाए रखता है। यही नहीं, अपनी डाइट में प्रोटीन की मात्रा को बैलेंस रखने से वजन कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है। ऐसे में यह सवाल भी उठता है कि क्या प्रोटीन ब्लड शुगर पर भी असर डालता है? आइए, जानते हैं नोएडा सेक्टर 71 स्थित कैलाश अस्पताल Consultant - Endocrinology डॉ. राहुल पाराशर इस बारे में क्या कहते हैं।
इस पेज पर:-
प्रोटीन ब्लड शुगर को कैसे प्रभावित करता है?- How Does Protein Affect Blood Sugar In Hindi
-1766906354414.jpg)
1. एब्जॉर्प्शन को धीमा करता है
जैसा कि यह स्पष्ट है कि प्रोटीन हमारे शरीर के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण तत्व है। साथ ही, यह ब्लड शुगर को भी प्रभावित करता है। असल में, यह पेट से भोजन के खाली होने की गति को धीमा करता है। विशेषकर, जब प्रोटीन को कार्बोहाइड्रेट के साथ खाया जाता है, तो कार्ब्स से मिलने वाला शुगर धीरे-धीरे ब्लड में प्रवेश करता है। इसकी वजह से ब्लड शुगर तेजी से स्पाइक नहीं करता है।
इसे भी पढ़ें: डायबिटीज के मरीजों के लिए प्रोटीन क्यों जरूरी है? एक्सपर्ट से जानें इसके नुकसान
2. शुगर के प्रभाव में कमी
प्रोटीन अपने आप ब्लड शुगर को नहीं बढ़ाता, जिस तरह हमारे शरीर में कार्ब्स काम करता है। हां, अगर बहुत अधिक मात्रा में प्रोटीन (लगभग 75-100 ग्राम) लिया जाए, तो 3-5 घंटे बाद ब्लड शुगर बढ़ सकता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि शरीर कुछ अमीनो एसिड को धीरे-धीरे ग्लूकोज में बदल देता है। NCBI की एक रिपोर्ट भी कहती है प्रोटीन डायबिटीज के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद है।
3. ब्लड शुगर में स्थिरता
जब प्रोटीन को कार्बोहाइड्रेट के साथ संतुलित मात्रा में लिया जाता है, तो इसकी वजह से ब्लड शुगर को स्थिर बनाए रखने में मदद करता है। नतीजतन, संतुलित मात्रा में प्रोटीन लेने से न तो ब्लड शुगर का स्तर स्पाइक करता है और न ही बहुत तेजी से गिरता है।
ब्लड शुगर मैनेज करने के लिए प्रोटीन के फायदे
-1766906372401.jpg)
जब आप प्रोटीन का सेवन करते हैं, तो इसकी वजह से तृप्ति का एहसास होता है। साथ ही, लंबे समय तक पेट भरे होने का एहसास होता है। इस तरह देखा जाए, तो आप असमय स्नैकिंग करने से बच जाते हैं और ओवर ईटिंग भी नहीं होती है। ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए अपनी इस आदत में सुधार करना जरूरी होता है। यही नहीं, प्रोटीन का सेवन करना मसल्स मास के लिए फायदेमंद है। इससे मसल्स बिल्ड होते हैं, इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार होता है और ग्लूकोज टॉलरेंस भी बढ़ता है।
इसे भी पढ़ेंः डायबिटीज पेशेंट के लिए बेस्ट हैं ये 200 से भी कम कैलोरी वाले स्नैक्स, नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर लेवल
निष्कर्ष
प्रोटीन हमारे शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्वों में से एक है। ब्लड शुगर को मैनेज करने के लिए भी इसे अहम तत्व माना जा सकता है। हालांकि, अगर किसी को डायबिटीज है, तो उन्हें इसे मैनेज करने पर जोर देना चाहिए। सिर्फ प्रोटीन के सेवन से शुगर के स्तर को संतुलित नहीं किया जा सकता है। इसके अलावा, डायबिटीज के मरीजों को प्रोटीन इनटेक पर विशेष जोर देना चाहिए। ऐसी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए, जिससे अचानक ब्लड शुगर का स्तर स्पाइक कर सकता है। ध्यान रखें कि यह कंडीशन कई अन्य बीमारियों का कारण बन सकता है।
All Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version
Dec 28, 2025 14:58 IST
Published By : Meera Tagore
