होंठों को सॉफ्ट और मुलायम बनाये रखने के लिए लिप बाम का इस्तेमाल हर मौसम में लोग करते हैं। जिन लोगों को होंठ सूखने या फटने की समस्या होती है उनके लिए लिप बाम (Lip Balm) बहुत उपयोगी हो सकता है। आज के समय में तमाम तरह के लिप बाम आपको मार्केट में मिल जाएंगे लेकिन इन लिप बाम को बनाने में तमाम तरह के केमिकल्स का भी इस्तेमाल होता है जिसकी वजह से ये होंठों के लिए अधिक सुरक्षित नहीं होते हैं। आप घर पर आसानी से खुद के लिए बेहतरीन लिप बाम बना सकती हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कोकोनट (नारियल) के इस्तेमाल से लिप बाम बनाने के बारे में। इसे आप घर पर ही नेचुरल इंग्रीडिएंट्स के इस्तेमाल से बना सकते हैं। नारियल से बना यह लिप बाम आपके होंठों को फटने और ड्राई होने से बचा सकता है। आइये जानते हैं इसके बारे में।
मुलायम होंठों के लिए घर पर बनाएं कोकोनट लिप बाम (DIY Coconut Lip Balm for Soft and Shiny Lips)
(image source - freepik.com)
मुलायम और पिंक होंठों के लिए आप नारियल से बने नेचुरल लिप बाम का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके इस्तेमाल से किसी भी प्रकार से साइड इफेक्ट्स का भी खतरा नहीं रहता है। मजे की बात तो यह है कि इस लिप बाम को आप आसानी से घर पर तैयार कर सकती हैं। नेचुरल इंग्रीडिएंट्स का इस्तेमाल कर आप कोकोनट के इस्तेमाल से कई तरह के लिप बाम बना सकती हैं। आज हम आपको ऐसे ही दो लिप बाम के बारे में बताने जा रहे हैं।
इसे भी पढ़ें : प्रदूषण और सर्दी के कारण फट रहे हैं आपके होंठ? इन योगासन से बढ़ाएं होंठों की खूबसूरती
टॉप स्टोरीज़
1. कोकोनट एलोवेरा लिप बाम (DIY Coconut Aloe Vera Lip Balm)
(image source - freepik.com)
कोकोनट और एलोवेरा के इस्तेमाल से आप होंठों के लिए फायदेमंद लिप बाम घर पर आसानी से बना सकती हैं। इस लिप बाम की खासियत यह रहेगी कि इसमें किसी भी प्रकार का हानिकारक केमिकल नहीं मिलाया जायेगा। इस नेचुरल लिप बाम के इस्तेमाल से आपके होंठों का ड्राईनेस खत्म होगा और होंठ मुलायम और सॉफ्ट होंगे। आइये जानते हैं कोकोनट और एलोवेरा के इस्तेमाल से घर पर लिप बाम तैयार करने का तरीका।
आवश्यक सामग्री
- 1 चम्मच नारियल का तेल
- 1 चम्मच एलोवेरा जेल
- आधा चम्मच कारनोबा वैक्स
बनाने का तरीका
- कोकोनट के तेल और एलोवेरा जेल के इस्तेमाल से लिप बाम बनाने के लिए सबसे पहले सभी चीजों को इकठ्ठा कर लें।
- इसके बाद नारियल तेल यानी कोकोनट ऑयल को कारनोबा वैक्स के साथ एक पैन में धीमी आंच पर गर्म करके पिघला लें।
- इसके बाद इस मिश्रण में एलोवेरा जेल मिलाएं।
- इसे अच्छी तरह मिलाने के बाद किसी डिब्बे में दाल कर कुछ देर रखा रहने दें।
- अब आपका लिप बाम बनकर तैयार है, सामान्य लिप बाम की तरह आप इसका इस्तेमाल नियमित रूप होंठों पर करें।
2. कोकोनट और पैट्रोलियम जेली लिप बाम (DIY Coconut Oil and Petroleum Jelly Lip Balm)
पैट्रोलियम जेली और कोकोनट ऑयल का इस्तेमाल कर आप होंठों के लिए बहुत फायदेमंद लिप बाम घर पर बना सकती हैं। इसका नियमित रूप से इस्तेमाल करने से आपको होंठों के फटने, रूखा होने की समस्या से छुटकारा मिलेगा। आइये जानते हैं घर पर इसे तैयार करने के तरीके के बारे में।
आवश्यक सामग्री
- 1 चम्मच नारियल का तेल
- 1 चम्मच पेट्रोलियम जेली

बनाने का तरीका
- पेट्रोलियम जेली और कोकोनट ऑयल का इस्तेमाल कर घर पर लिप बाम बनाने के लिए आप इन दोनों चीजों को लें।
- अब पेट्रोलियम जेली को हल्की आंच पर गर्म करके पिघला लें।
- अच्छी तरह से पिघल जाने के बाद पेट्रोलियम जेली को नारियल के तेल में मिला लें।
- इन दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिलाने के बाद इसे किसी डिब्बे या बर्तन में बंद करके रख दें।
- आप चाहें तो इसमें कुछ बूंदें एसेंशियल ऑयल भी मिला सकती हैं।
- इसे फ्रीज करने के बाद आप रोजाना इसका इस्तेमाल होंठों पर करें।
ऊपर बताये गए लिप बाम को आप आसानी से घर पर तैयार कर सकती हैं। इसे बनाने के लिए ऊपर बताये गए स्टेप्स फॉलो करें। आप इसके अलावा नारियल के तेल के इस्तेमाल से कई दूसरे लिप बाम भी बनान सकती हैं। हमें उम्मीद है यह जानकारी आपको पसंद आई होगी। स्किन केयर से जुड़े मुद्दों को लेकर अगर आपके मन में कोई सवाल है तो उसे आप हमें भेज सकते हैं।
(main image source - freepik.com)
Read More Articles on Skin Care in Hindi