
Fruits To Use To Make Lip Balm: लिप बाम आखिर किसे पसंद नहीं होते हैं? हर लड़की के स्किन केयर किट में आपको लिप बाम जरूर मिल जाएगा। लिप बाम सिर्फ एक ब्यूटी प्रोडक्ट नहीं है, बल्कि यह स्किन केयर रूटीन का जरूरी हिस्सा है। अगर आप रोज लिप बाम इस्तेमाल करते हैं, तो इससे होंठ ड्राई नहीं होते हैं। यह होंठों का नेचुरल कलर बनाए रखने और लिप्स को क्लीन रखने के लिए भी फायदेमंद है। ज्यादातर लोग मार्केट में मिलने वाले लिप बाम इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इन लिप बाम में आर्टिफिशियल कलर इस्तेमाल किये जाते हैं। मार्केट के ये लिप बाम हर किसी को सूट नहीं करते हैं। इन्हें लंबे समय तक इस्तेमाल करने से कुछ लोगों को साइड इफेक्ट्स भी होने लगते हैं। ऐसे में काम आते हैं घर पर बनाए गए नेचुरल लिप बाम। इन नेचुरल लिप बाम को फलों से बनाया जाता है। इसलिए ये होंठों के लिए फायदेमंद होते हैं। आइए लेख में जानें किन फलों को लिप बाम बनाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। साथ ही, जानेंगे कि इन फलों से लिप बाम कैसे बनाना है।

सॉफ्ट होंठ पाने के लिए बनाएं फलों से बने लिप बाम- Fruits To Use To Make Lip Balm
पपीते का लिप बाम- Papaya Lip Balm
पपीते को लिप बाम बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसके इस्तेमाल से होंठ सॉफ्ट और स्मूद बनते हैं। पपीते का लिप बाम होंठों का प्राकृतिक रंग बनाए रखने में मदद करता है। लिप बाम बनाने के लिए पपीते के पल्प को एक कंटेनर में करके रख लें। इसमें एक विटामिन ई की कैप्सूल और एलोवेरा जेल मिलाएं। मिक्स करके फ्रिज में रख दें और एक सप्ताह तक स्टोर करें।
चुकंदर का लिप बाम- Beetroot Lip Balm
चुकंदर का लिप बाम होंठों का प्राकृतिक रंग बनाए रखने में मदद करता है। अगर आपके होंठों का रंग काला है, तो इसे इस्तेमाल करने के कुछ दिन के अंदर होंठों का प्राकृतिक रंग नजर आने लगेगा। लिप बाम बनाने के लिए आपको एक कंटेनर में चुकंदर का रस डालना है। अब इसमें एक विटामिन ई की कैप्सूल और एलोवेरा जेल मिलाएं। कुछ बूंदे बादाम तेल की मिलाएं और फ्रिज में रख दें।
इसे भी पढ़ें- होंठों में इंफेक्शन होने पर आजमाएं ये 4 टिप्स, जलन और खुजली की समस्या से भी मिलेगी राहत
स्ट्रॉबेरी का लिप बाम- Strawberry Lip Balm
स्ट्रॉबेरी का लिप बाम भी होंठों का गुलाबी रंग बनाए रखता है। स्ट्रॉबेरी में मौजूद बारीक कण होंठों को स्क्रब करने में मदद भी करता है। इसका लिप बाम होंठों को सॉफ्ट और स्मूद बनाए रखने में भी मदद करता है। लिप बाम बनाने के लिए आपको दो से तीन स्ट्रॉबेरी को पीस लेना है। इसमें बादाम का तेल लगाएं। रोज रात को सोने से पहले यह लिप बाम लगाएं। इससे आपको शाइनी और सॉफ्ट होंठ मिलेंगे।
इसे भी पढ़ें- सर्दियों में फटे होंठों को सॉफ्ट बनाएगा विटामिन E कैप्सूल, जानें प्रयोग का तरीका
इस तरह से आप घर पर ही लिप बाम बनाकर इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन अगर आप इनमें से कोई भी चीज पहली बार इस्तेमाल कर सकते हैं, तो इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version