Fri Sep 11, 2026 | 07:43 PM IST

Doctor Verified

होंठों में इंफेक्शन होने पर आजमाएं ये 4 टिप्स, जलन और खुजली की समस्या से भी मिलेगी राहत

Lips Infection: होंठों में इंफेक्शन एक आम समस्या है। इसकी वजह से खुजली और जलन की समस्या हो सकती है। इससे राहत पाने के लिए आप इन टिप्स को फॉलो कर सकते हैं। 

Tips to Cure Lips Infection in Hindi: होंठों में इंफेक्शन एक आम समस्या है। इंफेक्शन की वजह से होंठों पर जलन और इरिटेशन की समस्या हो सकती है। इसकी वजह से होंठों का आकार भी बदल सकता है। होंठ मोटे और खराब नजर आ सकते हैं। वैसे तो होंठों पर इंफेक्शन होने पर आपको डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए। लेकिन आप चाहें तो होंठों के इंफेक्शन से राहत पाने के लिए इन घरेलू उपायों को भी आजमा सकते हैं। आइए, रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल, सिरसा के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा से जानते हैं होंठों के इंफेक्शन को कैसे ठीक करें?

होंठों का इंफेक्शन कैसे ठीक करें- Tips to Cure Lips Infection in Hindi

1. हल्दी का पेस्ट लगाएं

अगर आपके होंठों में इंफेक्शन हो गया है तो आप हल्दी का पेस्ट अप्लाई कर सकते हैं। हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो सूजन को कम करते हैं। इसके लिए आप हल्दी लें और इसमें थोड़ा-सा पानी मिलाएं। अब इसे अपने होंठों पर लगाएं और 15 मिनट बाद गुनगुने पानी से साफ कर लें।

इसे भी पढ़ें- सर्दियों में फटे होंठों को सॉफ्ट बनाएगा विटामिन E कैप्सूल, जानें प्रयोग का तरीका

2 (7)

2. एलोवेरा का इस्तेमाल करें

होंठों में इंफेक्शन होने पर आप एलोवेरा का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। एलोवेरा में एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण होते हैं। इसके लिए आप फ्रेश एलोवेरा जेल लें। इसे अपने होंठों पर अप्लाई करें। 15-20 मिनट बाद अपने होंठों को साफ पानी से धो लें। एलोवेरा त्वचा के साथ ही, इंफेक्शन की समस्या से भी राहत दिलाता है।

3. नारियल का तेल लगाएं

होंठों के इंफेक्शन से राहत पाने के लिए आप नारियल तेल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। नारियल तेल में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो होंठों की सूजन और जलन को शांत करते हैं। नारियल तेल त्वचा के लिए भी फायदेमंद होता है।

इसे भी पढ़ें- गुलाबी होंठों के लिए लगाएं ये 4 होममेड लिप बाम, कटे-फटे ड्राई होंठ भी बनेंगे मुलायम

4. टी ट्री ऑयल लगाएं

होंठों के इंफेक्शन से छुटकारा पाने के लिए आप टी ट्री ऑयल लगा सकते हैं। हालांकि आपको सीधे तौर पर होंठों पर टी ट्री ऑयल का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। इसके लिए आप टी ट्री ऑयल लें। इसमें नारियल तेल की कुछ बूंद डालें। अब इसे अपने होंठों पर लगाएं और 20 मिनट बाद होंठों को साफ कर लें।

Read Next

प्याज की तासीर कैसी होती है? जानें सलाद के रूप में किसे करना चाहिए इसका सेवन और किसे नहीं

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Anju Rawat

Anju Rawat

Chief Sub Editor

जागरण न्यू मीडिया (Only My Health) में बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही अंजू रावत को प्रिंट मीडिया में 3 साल का अनुभव है। अंजू को हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों की अच्‍छी समझ है। वह पिछले 5 वर्षों से इन विषयों पर लेख लिखती आ रही हैं। अंजू ने इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन की है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Dec 09, 2024 10:13 IST

    Published By : Anju Rawat

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content