होंठों की त्वचा मुलायम होती है। एलर्जी, संक्रमण या अन्य किसी कारण से होंठों में सूजन की समस्या होती है। होंठों में सूजन के कारण दर्द हो सकता है, होंठ फुले हुए नजर आते हैं, मुंह खोलने में परेशानी हो सकती है। होंठों में सूजन बढ़ने के कारण खाने-पीने में भी परेशानी हो सकती है इसलिए आपको इससे छुटकारा पाने के लिए कुछ आसान घरेलू उपायों को जान लेना चाहिए। इस लेख में हम होंठों की सूजन दूर करने के उपायों पर बात करेंगे।
1. हल्दी- Haldi
होंठों की सूजन दूर करने के लिए आप हल्दी का इस्तेमाल कर सकते हैं। हल्दी में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। आप हल्दी में पानी मिलाकर पेस्ट बनाएं और इसे होंठों पर लगा लें। 15 मिनट बाद गुनगुने पानी से होंठों को साफ कर लें। इससे होंठों की सूजन दूर होगी।
इसे भी पढ़ें- Swollen Lips Causes: 'होंठों में सूजन' आने के पीछे होते हैं ये 4 कारण, जानें लक्षण और उपचार भी
2. टी ट्री ऑयल- Tea Tree Oil
होंठों की सूजन दूर करने के लिए आप टी ट्री ऑयल का इस्तेमाल कर करें। टी ट्री ऑयल में एंटीमाइक्रोबियल गुण होते हैं। संक्रमण और सूजन को दूर करने के लिए टी ट्री ऑयल को होंठों पर लगाएं। टी ट्री ऑयल को बादाम के तेल के साथ मिक्स करके होंठों पर लगा सकते हैं।
3. नमक- Salt
नमक में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। सूजन को कम करने के लिए एक कप गुनगुने पानी में एक चम्मच नमक मिलाएं। उसमें साफ कपड़ा डुबोकर सूजन वाले हिस्से में रखें। 15 मिनट बाद हटा लें। इससे सूजन दूर होगी।
4. नारियल का तेल- Coconut Oil
होंठों की सूजन दूर करने के लिए केवल नारियल का तेल ही काफी है। नारियल के तेल मं एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। सूजन कम करने के लिए आप नारियल के तेल से होंठों पर मालिश करें। तेल को कुछ मिनटों के लिए होंठों पर लगा रहने दें, इससे होंठों को नमी मिलेगी और सूजन भी दूर हो जाएगी।
5. एलोवेरा- Aloe Vera
होंठों में सूजन दूर करने के लिए एलोवेरा का इस्तेमाल कर सकते हैं। सूजन कम करने के लिए एलोवेरा के ताजे जेल को होंठों पर लगाकर मालिश करें। इस उपाय से सूजन कम हो जाएगी। एलोवेरा जेल में शहद मिलाकर लगाएंगे, तो त्वचा को जल्दी लाभ मिलेगा।
होंठों की सूजन दूर करने के अन्य उपाय
- रूई पर एप्पल साइडर विनेगर डालें और होंठों पर लगा लें।
- शहद को होंठों पर लगाकर भी आप सूजन से छुटकारा पा सकते हैं।
- बेकिंग सोडा और पानी के मिश्रण को होंठों पर 10 से 15 मिनट के लिए लगाएं।
- बर्फ से सिंकाई करेंगे, तो होंठों की सूजन दूर हो सकती है।
इन आसान उपायों को अपनाकर आप होंठों में सूजन की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version