Home Remedies To Reduce Excessive Farting In Children: बच्चों को पाद आना एक सामान्य सी बात है। लेकिन कई बार ये इतने ज्यादा होने लगते है कि पेरेंट्स परेशान हो जाते है। फार्ट पाचन तंत्र से गैस पास होने का एक आसान तरीका है। लेकिन कई बार गलतखानपान, कम सोने की वजह से और फिजिकल एक्टिविटी कम करने की वजह से बच्चों के पेट में गैस बनने लगती है। जिससे ज्यादा फार्ट आने की परेशानी हो जाती है। नॉर्मल फार्ट आने से ब्लोटिंग और गैस से छुटकारा मिलता है। ज्यादा फार्ट आने से बच्चा काफी परेशान और चिड़चिड़ा भी हो जाता है और कई बार बच्चे इस कारण ठीक से खाते भी नहीं है। इस समस्या को दूर करने के लिए कई लोग बच्चों को दवाई खिलाना शुरू कर देते है। लेकिन दवाई के साथ अगर इन घरेलू उपायों को किया जाएं, तो आसानी से बच्चों में ज्यादा फार्ट आने की समस्या पर काबू पाया जा सकता है। इन उपायों को 5 साल से ज्यादा उम्र के बच्चों पर ही करें। इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए हमने बात की आयुर्वेद विषय के जानकार पवन सिंह से।
अजवाइन
अजवाइन शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसके सेवन से पेट की कई समस्याएं होती है। अगर बच्चे के पेट में गैस बनने के कारण ज्यादा फार्ट होने की समस्या हो रही है, तो ऐसे में 1 कप पानी को उबालें। इसमें 1/4 चौथाई चम्मच अजवाइन को मिला दें। जब पानी आधा रह जाएं, तो इस पानी को गुनगुना होने पर छानकर बच्चे को दें।
दही
दही खाने से शरीर की कई समस्याएं दूर होती है। दही में मौजूद प्रो बायोटिक्स पेट को हेल्दी रखने में मदद करते है। इसके सेवन से पाचन तंत्र में मौजूद हानिकारक तत्व कम होते है। इसके सेवन से पेट में बन रही गैस, अपच और एसिडिटी की परेशानी भी दूर होती है। बच्चों को रोज दही खाने के लिए दी जा सकती है।
हींग
हींग शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसके इस्तेमाल से भी बच्चों में हो रही ज्यादा फार्ट की समस्या को आसानी से ठीक किया जा सकता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए 2 चुटकी हींग को 1 चम्मच गुनगुने पानी में घोल लें। उसके बाद से पेट के आसपास लगा दें। ऐसा करने से बच्चों के पेट में बन रही गैस आसानी से दूर होगी।
इसे भी पढ़ें- अंकुरित चने खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 बेमिसाल फायदे
हल्की एक्सरसाइज
आज के समय में बच्चे अधिकतर समय मोबाइल या लैपटॉप देखने में भी बिताते है और कई बार बाहर तेल मसाले खाने की वजह से ज्यादा फार्ट आने की समस्या हो जाती है। ऐसे में बच्चों को बाहर खेलने के लिए अवश्य भेजें। या घर में ही हल्की- फुल्की एक्सरसाइज कराएं।
इलायची
इलायची पोषक तत्वों से भरपूर होती है। बच्चों में ज्यादा फार्ट आने की समस्या को दूर करने के लि उनके दूध में इलायची को मिलाकर दें। ऐसा करने से उनका खाना आसानी से पचेगा और पेट में गैस, अपच और एसिडिटी की समस्या भी नहीं होगी। बच्चों के दूध में 1 या 2 इलायची को मिलाएं।
बच्चों में ज्यादा फार्ट को कंट्रोल करने के लिए इन उपायों की मदद ली जा सकती है। हालांकि, समस्या बढ़ने पर डॉक्टर की सलाह पर ही दवाई लें।
All Image Credit- Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version