Dhatu Rog Ke Gharelu Upay: धातु रोग, पुरुषों से जुड़ी एक यौन समस्या है। इसे अंग्रेजी में स्पर्मेटर्रिया के नाम से जाना जाता है। आमतौर पर, हस्तमैथुन या संभोग के दौरान पुरुष के लिंग से वीर्य निकलता है। लेकिन, धातु रोग में पुरुष को बिना संभोग या यौन उत्तेजना के वीर्यपात हो जाता है। धातु रोग को धात गिरना भी कहा जाता है। कई बार मल या मूत्र त्यागने के साथ वीर्य निकलने लगता है। कई पुरुषों को सोते समय भी वीर्यपात होने लगता है। धातु रोग के कई कारण हो सकते हैं, जैसे अत्यधिक हस्तमैथुन, पाचन तंत्र या शारीरिक कमजोरी, मूत्र और जननांगों से संबंधित समस्या, यौन असंतोष आदि। दवाइयों के साइड इफेक्ट्स या अधिक तनाव के कारण भी धातु रोग हो सकता है। धातु रोग से पुरुष के शारीरिक और यौन स्वास्थ्य पर नकारत्मक प्रभाव पड़ता है। इससे थकान, कमजोरी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। अधिकतर पुरुष इसके बारे में खुलकर किसी को बता नहीं पाते हैं, और ना ही इसका इलाज करते हैं। लेकिन, धातु रोग का सही समय पर इलाज करना बहुत जरूरी होता है। आप कुछ घरेलू नुस्खों की मदद से भी धातु रोग से निजात पा सकते हैं। तो चलिए, जानते हैं धातु रोग के घरेलू उपचार क्या हैं -
धातु रोग के लक्षण - Symptoms Of Dhatu Rog
- अंडकोष में दर्द रहना
- कमर के निचले हिस्से में दर्द
- थकान
- कमजोरी
- रात को पसीना आना
- शरीर में सुस्ती रहना
धातु रोग के घरेलू उपाय - Home Remedies For Dhatu Rog
तरबूज - Water Melon
धातु रोग में तरबूज का सेवन काफी फायदेमंद साबित होता है। तइसमें अधिक मात्रा में सिट्रुलिन पाया जाता है, जो नाइट्रिक ऑक्साइड के साथ मिलकर आराम पहुंचाता है। इससे ब्लड वेसल्स को चौड़ा करने में मदद मिलती हैं और लिंग में खून का संचार बढ़ पाता है। धातु रोग से बचाव के लिए नियमित रूप से तरबूज का सेवन करें।
इसे भी पढ़ें: Testicles Size: अंडकोष छोटे बड़े क्यों होते हैं? जानें अंडकोष का नार्मल साइज
तेल की मालिश - Oil Massage
तेल की मालिश से भी धातु रोग में काफी लाभ होता है। तेल से मालिश करने से मांसपेशियां रिलैक्स होती हैं और शरीर में रक्त का संचार बढ़ता है। धातु रोग से छुटकारा पाने के लिए अपने पूरे शरीर के साथ-साथ लिंग की भी तेल से मालिश करें। इसके लिए आप किसी भी हर्बल तेल जैसे जैतून का तेल, बादाम का तेल या सरसों का तेल इस्तेमाल कर सकते हैं।
लौकी - Bottle Gourd
धातु रोग में लौकी का सेवन काफी लाभकारी होता है। लौकी में मौजूद पोषक तत्वों से शरीर को पोषण मिलता है। इससे शरीर को ऊर्जा मिलती है और यौन कमजोरी दूर होती है। धातु रोग से छुटकारा पाने के लिए रोजाना लौकी के जूस का सेवन करें। इसके अलावा, आप लौकी के जूस में बराबर मात्रा तिल के तेल की मिलाकर, इससे सिर की मालिश कर सकते हैं।
अजमोद की पत्तियां - Ajmod Leaves
अजमोद की पत्तियों का सेवन भी धातु रोग के इलाज के लिए काफी प्रभावी है। अजमोद में एंड्रोस्टेरोन नामक हार्मोन पाया जाता है और यह एक प्राकृतिक उत्तेजक है। धातु रोग से छुटकारा पाने के लिए अज मोद की पत्तियों को एक गिलास पानी में उबाल लें। फिर, रात को सोने से पहले इस जूस को पिएं। इससे धातु रोग से जल्द राहत मिलेगी।
इसे भी पढ़ें: 40 की उम्र के बाद भी रहना है फिट और हेल्दी, तो पुरुष करें इन 5 डाइट टिप्स का पालन
आंवला - Gooseberry
धातु रोग से निजात पाने के लिए आप आंवले का सेवन कर सकते हैं। आंवले का सेवन करने से धातु को गाढ़ा करने में मदद मिलती है। धातु रोग को ठीक करने के लिए रोजाना सुबह खाली पेट आंवले के रस में शहद मिलाकर खाएं। इससे धातु रोग में काफी लाभ पहुंचेगा। इसके अलावा, आप एक गिलास दूध में आंवले का चूर्ण मिलाकर भी खा सकते हैं।
पुरुषों में धातु रोग की समस्या काफी आम है। धातु रोग को नजरअंदाज करने पर यह समस्या बढ़ सकती है। इससे छुटकारा पाने के लिए आप कुछ घरेलू उपायों को आजमा सकते हैं।