
Home Remedies to Get Relief from Stomach Pain After Meal in Hindi: पेट दर्द एक आम समस्या है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कभी-न-कभी पेट दर्द का सामना जरूर करना पड़ता है। वैसे तो पेट दर्द कभी भी हो सकता है, लेकिन कुछ लोगों को खाना खाने के तुरंत बाद पेट में दर्द होने लगता है। अगर आप जंक फूड खाते हैं, मिर्च मसाले वाला भोजन खाते हैं, खाना खाते समय पानी पीते हैं, खाना खाने के बाद बैठ जाते हैं, तो इन स्थितियों में आपको खाना खाने के बाद पेट में दर्द (khana khane ke baad pet dard hona) हो सकता है। दरअसल, जब कोई व्यक्ति अधिक मिर्च मसालेदार खाना खाता है या फिर खाना खाने के तुरंत बाद बैठ जाता है, तो पेट में गैस बन सकती है। इसी वजह से खाने के बाद पेट में दर्द हो सकता है। पेट में दर्द होने पर अकसर लोग दवा का सेवन कर लेते हैं। लेकिन बार-बार दवा खाने से आपको नुकसान पहुंच सकता है। ऐसे में आप चाहें तो कुछ घरेलू उपायों की मदद से पेट दर्द को ठीक कर सकते हैं। तो चलिए, रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल, सिरसा के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा से जानते हैं खाना खाने के बाद पेट दर्द करे तो क्या करें? खाना खाने के बाद पेट दर्द को ठीक करने के लिए घरेलू उपाय क्या हैं? (home remedies to get relief from stomach pain afrer meal)
खाना खाने के बाद पेट दर्द के लिए घरेलू उपाय- Home Remedies to Get Relief from Stomach Pain afrer Meal
1. गर्म सिकाई लगाएं
अगर आपको खाना खाने के बाद दर्द महसूस होता है, तो आप गर्म सिकाई कर सकते हैं। इसके लिए आप एक हीटिंग पैड लें। इसे थोड़ी देर के लिए अपने पेट पर रखें। या फिर आप गर्म पानी की बोतल को भी पेट लगा सकते हैं। गर्म सिकाई करने से पेट के दर्द से राहत मिल सकती है। सिकाई करने से मांसपेशियों को आराम मिलता है, साथ ही दर्द भी ठीक होता है।
2. वॉक करें
अगर आप खाना खाने के बाद सीधा बैठ या लेट जाते हैं, तो आपको पेट में दर्द महसूस हो सकता है। इससे आपके पेट में गैस बन सकती है। साथ ही कब्ज और एसिडिटी भी हो सकती है। ऐसे में खाना खाने के बाद पेट दर्द को ठीक करने के लिए आप वॉक कर सकते हैं। खाना खाने के बाद वॉक करने से डाइजेशन बेहतर होता है। इससे आपको पेट के दर्द से आराम मिल सकता है।
इसे भी पढ़ें- कब्ज से छुटाकारा पाना है, तो डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें
3. वज्रासन में बैठें
खाना खाने के बाद पेट में होने वाले दर्द से राहत पाने के लिए आप वज्रासन में बैठ सकते हैं। अगर आप खाना खाने के बाद 5-7 मिनट के लिए वज्रासन में बैठ जाएंगे, तो इससे आपका खाना अच्छी तरह से डाइजेस्ट हो जाएगा। गैस, कब्ज और एसिडिटी से बचाव होगा। वज्रासन में बैठने से आपको पेट के दर्द में आराम मिल सकता है।
4. काले नमक का उपयोग करें
अगर आपको खाना खाने के बाद गैस बनती है और फिर पेट में दर्द होने लगता है, तो इस स्थिति में आपको खाना काले नमक में बनाना चाहिए। इसके अलावा आप सुबह-सुबह खाली पेट काले नमक का पानी भी पी सकते हैं। इससे पेट की गैस, दर्द और ऐंठन में आराम मिलेगा।
5. अजवाइन का सेवन करें
खाना खाने के बाद होने वाले पेट दर्द में आराम पाने के लिए आप अजवाइन का सेवन कर सकते हैं। आप अजवाइन को अपने खाने में शामिल कर सकते हैं। इसके साथ ही खाना खाने के बाद अजवाइन को चबा भी सकते हैं। अगर आपको हर वक्त गैस बनी रहती है, तो आप अजवाइन का पानी पी सकते हैं। या फिर अजवाइन का काढ़ा या पाउडर भी लिया जा सकता है। इससे आपकी पाचन शक्ति बढ़ेगी, डाइजेशन में सुधार होगा और फिर पेट के दर्द में भी आराम मिलेगा।
6. पुदीना का जूस पिएं
पुदीना पोषक तत्वों से भरपूर होता है। पुदीने की तासीर बेहद ठंडी होती है। अगर आपको खाना खाने के बाद पेट में दर्द होता है, तो आप पुदीने का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए आप पुदीने की कुछ पत्तियां लें। इसका रस निकाल लें और फिर पानी में डालकर पी लें। इससे आपको पेट के दर्द में आराम मिलेगा।
इसे भी पढ़ें- गैस, कब्ज और एसिडिटी को कम करने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, तुरंत मिलेगी राहत
7. सौंफ चबाएं
सौंफ पाचन में सुधार कर सकता है। इसलिए अगर आपको खाना खाने के बाद गैस बनती है और फिर पेट में दर्द होने लगता है, तो इस स्थिति में सौंफ का सेवन करना काफी फायदेमंद हो सकता है। सौंफ में मौजूद तत्व डाइजेशन में सुधार कर सकते हैं। इसके लिए आप हर मील के बाद थोड़ा सा सौंफ लेकर चबा सकते हैं। आप चाहें तो सौंफ का पानी बनाकर भी पी सकते हैं।
Home Remedies to Get Relief from Stomach Pain After Meal in Hindi: खाना खाने के बाद होने वाले पेट के दर्द को शांत करने के लिए आप अजवाइन, काला नमक, सौंफ और पुदीने का सेवन कर सकते हैं। इसके साथ ही खाना खाने के बाद वॉक जरूर करें और वज्रासन में बैठें। पेट दर्द से आराम पाने के लिए आप गर्म सिकाई का भी सहारा ले सकते हैं।