
Easy Winter Lip Care Tips: सर्दियों में होंठ फटने की परेशानी आम है। मौसम बदलने के साथ ही होंठों पर पपडी जमना, होंठ काले होने आदि समस्याएं होने शुरू हो जाती हैं। फटे होंठ की परेशानी चेहरे की खूबसूरती को कम करता है। सर्दी के कारण होंठों की स्किन काफी ड्राई हो जाती हैं। कई बार होंठों पर मॉइश्चराइजर की कमी के कारण होंठों पर कई तरह की समस्याएं बढ़ने लगती हैं। होंठों की खूबसूरती बनाएं रखने के लिए घर पर इन टिप्स की मदद ली जा सकती हैं। ये टिप्स होंठों को सूखने से बचाएगी और होंठों को गुलाबी बनाने में मदद करेगी। आइए जानते हैं होंठो की देखभाल करने की टिप्स।
नारियल का तेल
नारियल का तेल शरीर के साथ होंठों के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। नारियल तेल होंठो को मॉइश्चराइज कर टैनिंग हटाने में भी मदद करता हैं। नारियल का तेल नैचुरल मॉइश्चराइज है। होंठों पर इसको नियमित लगाने से फटे होंठों की समस्या भी दूर होती है। ये होंठों की स्किन को ड्राई होने से बचाता हैं।
गुलाब की पत्तियां
गुलाब की पत्तियां होंठों को गुलाबी बनाने के साथ होंठों को पोषण भी देती हैं। होंठों पर गुलाब की पत्तियों को इस्तेमाल करने के लिए 5-6 गुलाब की पत्तियों को रातभर के लिए दूध में भिगो दें। उसके बाद सुबह इस दूध को छानकर पत्तियों को मैश करके पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को होंठों पर 5 से 10 मिनट तक लगा के रखें। उसके बाद होंठों को नॉर्मल पानी से वॉश करें।
इसे भी पढ़ें- सर्दियों में पुरुष डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें, बढ़ेगी इम्यूनिटी नहीं पड़ेंगे बीमार
खुद को हाइड्रेट रखें
कई बार शरीर में पानी की कमी की वजह से भी होंठ फटने लगते हैं और होंठों का रंग कला भी पड़ जाता है। इस समस्या से निपटने के लिए सही मात्रा में पानी पिएं। पानी पीने से होंठ हाइड्रेट रहेंगे और फटने की समस्या भी दूर होगी। सही मात्रा में पानी पीने से होंठों की समस्या दूर होती हैं।
बादाम का तेल
बादाम का तेल होंठों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। होंठों पर इसको लगाने से होंठ मॉइश्चराइज होने के साथ होंठों का कालापन भी दूर होगा। बादाम का तेल होंठों को गुलाबी करने में मदद करता है। होंठों पर बादाम का तेल इस्तेमाल करने के लिए एक चम्मच बादम का तेल लें। इसमें कुछ बूंद नींबू के रस की मिलाएं। अब इस मिश्रण को होठों पर लगा लें। उसके बाद नॉर्मल पानी से वॉश करें।
शहद लगाएं
शहद होंठों को मॉइश्चराइज कर उन्हें गुलाबी बनाने में मदद करता है। कई बार सर्दियों में होंठों की फटने की समस्या काफी ज्यादा हो जाती हैं। ऐसे में होंठो पर शहद को लगाएं। शहद को होंठों पर लगाने से फटे होंठों की परेशानी दूर होने के साथ होंठ गुलाबी भी बनेंगे।
इसे भी पढ़ें- सर्दियों में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए खाएं ये 5 फल, बीमारियां रहेंगी दूर
सर्दियों में होंठ फटने की परेशानी काफी बढ़ जाती हैं। ऐसे में होठों ऊपर बताए गई टिप्स की मदद से होंठों को मॉइश्चराइज रखा जा सकता हैं। लेकिन ध्यान रखें अगर होंठ बार-बार फट रहे हैं, तो डॉक्टर को दिखा कर ही दवाई लें।
All Image Credit- Freepik