पिस्सू के काटने पर आजमाएं ये 8 घरेलू उपाय, जानें पिस्सू मारने की घरेलू दवा

पिस्सू के काटने पर काफी ज्यादा दर्द और जलन होती है। इस परेशानी को दूर करने के लिए आप घरेलू नुस्खों का सहारा ले सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में-
  • SHARE
  • FOLLOW
पिस्सू के काटने पर आजमाएं ये 8 घरेलू उपाय, जानें पिस्सू मारने की घरेलू दवा


पिस्सू बहुत ही छोटे कीड़े होते हैं। इस कीड़े के काटने से काफी ज्यादा दर्द होता है। यह की़ड़ अधिकतर जानवरों के शरीर पर देखा जाता है। यह जानवरों और इंसानों के शरीर का खून चूस लेता है। इंसानों को पिस्सू तब काटता है, जब वह पिस्सू से संक्रमित जानवर के संपर्क में आता है। पिस्सू काटने के बाद स्किन काफी ज्यादा लाल और सूजी हुई हो जाती है। इसका दर्द असहनीय होता है। आमतौर पर पिस्सू टांग में काटते हैं। लेकिन कुछ लोगों को हाथों और बाजूओं पर भी काट सकते हैं। पिस्सू काटने के बाद तुरंत घरेलू उपचार की जरूरत होती है। ताकि इसका संक्रमण पूरे शरीर में न फैले। कुछ घरेलू उपचार की मदद से पिस्सू के संक्रमण को दूर किया जा सकता है। 

पिस्सू काटने पर आजमाएं ये घरेलू उपाय

1. बर्फ से करें सिंकाई

पिस्सू काटने पर सबसे पहले प्रभावित स्थान की बर्फ से सिंकाई करेँ। इसके लिए एक तौलिए में आइस पैक या जमी हुई सब्जियां लपेटें और त्वचा पर लगाएं। यह स्किन पर होने वाली जलन से शांती मिलेगी। साथ ही यह सूजन से भी राहत दिला सकता है। आइसपैक से सिंकाई करने से यह उस स्थान को सुन्न कर देता है, जहां पर पिस्सू ने काटा हो।

2. एलोवेरा जेल है लाभकारी

पिस्सू के काटने पर एलोवेरा जेल का इस्तेनाल करना आपके लिए लाभकारी हो सकता है। इसके लिए काटे गए स्थान पर ताजी एलोवेरा जेल लगाएं। इसके इस्तेमाल से स्किन पर लालिमा और सूजन से आराम मिलता है। साथ ही पिस्सू के काटने पर हुई खुलजी को शांत करने में लाभकारी होता है। 

इसे भी पढ़ें - जानें क्‍यों पालतू जानवरों के साथ रहने वाले बच्‍चे रहते हैं चिंता से दूर

3. विच हेजल का करें इस्तेमाल

विच हेज़ल के कसैले गुण का होता है। इसका कसैला गुण पिस्सू के काटने के खिलाफ एक प्रभावी उपचार हो सकता है। पिस्सू के काटन पर इसका इस्तेमाल करने से स्किन पर होने वाली खुलजी और लालिमा की परेशानी दूर होती है। 

4. सफेद सिरका है फायदेमंद

सिरका पिस्सू के काटने से होने वाली खुजली और जलन को कम करने के लिए जाना जाता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए1 भाग विनेगर को 1 भाग पानी में मिलाएं। अब इस मिश्रण को कॉटन बॉल की मदद से प्रभावित स्थान पर लगाएं। इससे आपको काफी आराम मिलेगा। 

5. टी ट्री ऑयल है प्रभावी

टी ट्री ऑयल में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीमाइक्रोबियल गुण पाया जाता है, जो पिस्सू के काटने से होने वाली खुजली से आराम दिला सकता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए इसमें वाहक तेल मिक्स करें। ताकि आपको इससे किसी भी तरह की खुजली या फिर अन्य साइड-इफेक्ट न हो। 

6. नींबू का रस है असरकारी

पिस्सू काटने पर होने वाली समस्या को दूर करने के लिए नींबू के रस का इस्तेमाल किया जा सकता है। इशके लिए नींबू के रस को कॉटन बॉल की मदद से अपने प्रभावित स्थान पर लगाएं। इससे आपको काफी आराम महसूस होगा। 

7. शहद का करें इस्तेमाल

शहद का उपयोग प्राचीन काल से कई तरह की बीमारियों को दूर करने के लिए किया जाता है। शहद में मौजूद रोगाणुरोधी स्किन की परेशानी को दूर करने में प्रभावी हो सकते हैं। इसके लिए प्रभावित स्थान पर शहद लगाकर करीब 15 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद इसे गर्म पानी से धो लें। इससे आपको काफी आराम मिल सकता है। 

इसे भी पढ़ें - पालतू कुत्ते रखते है दमा और एलर्जी से दूर

8. तुलसी का करें प्रयोग

तुलसी का उपयोग जलन और खुजली को शांत करने के लिए किया जा सकता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए तुलसी के पौधे की कुछ पत्तियों को धोकर थोड़े से पानी से मैश कर लें। इसका पेस्ट बनाकर प्रभावित जगह पर लगाएं। इसे कम से कम 15 मिनट के लिए या जब तक पेस्ट कमरे के तापमान तक न पहुंच जाए, लगा रहने दें। इसके बाद इसे धो लें। 

पिस्सू के काटने पर आप इन घरेलू नुस्खों को आजमा सकते हैं। हालांकि, अगर आपकी परेशानी ज्यादा बढ़ रही है, तो इस स्थिति में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

 

Read Next

जामुन की छाल दूर कर सकती है आपकी ये 6 समस्याएं, आयुर्वेदाचार्य से जानें कैसे करें प्रयोग

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version