Doctor Verified

सुबह की खांसी दूर करने के ल‍िए अपनाएं 5 घरेलू उपाय, म‍िलेगा आराम

Cough in Morning: सुबह के समय खांसी की परेशानी होने पर कुछ घरेलू नुस्खों का सहारा ले सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ असरदार नुस्खों को कैसे करें ट्राई?
  • SHARE
  • FOLLOW
सुबह की खांसी दूर करने के ल‍िए अपनाएं 5 घरेलू उपाय, म‍िलेगा आराम


Cough in Morning Home Remedies: बदलते मौसम के साथ खांसी की परेशानी होने काफी सामान्य है। लेकिन कुछ लोगों को सुबह के समय काफी ज्यादा खांसी आती है, ऐसे में अक्सर समझ नहीं आता है कि क्या करें? सुबह के समय खांसी आने के पीछे कई वजह से हो सकती हैं, जिसमें साइनस की समस्या, एलर्जी, ठंड लगना, प्रदूषण के संपर्क में आना इत्यादि है। सुबह के समय अगर आपको खांसी आ रही है, तो ऐसी स्थिति में दवा लेने के बजाय आप कुछ नुस्खों को ट्राई कर सकते हैं। इन नुस्खों से खांसी से काफी हद तक आराम पाया जा सकता है। साथ ही इससे स्वास्थ्य को कई अन्य लाभ भी मिलते हैं। आइए जानते हैं सुबह के समय खांसी की परेशानी कैसे दूर करें? इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने लखनऊ के व‍िकास नगर में स्‍थित प्रांजल आयुर्वेद‍िक क्‍लीन‍िक के डॉ मनीष स‍िंह से बात की।

morning cough remedies

1. मसाले वाली चाय प‍िएं- Drink Masala Tea

सुबह के समय खांसी की परेशानी होने पर मसाले वाली चाय का सेवन करें। इस चाय को तैयार करने के लिए 1 कप पानी लें, इसमें आधा इंच करीब अदरक का टुकड़ा कुचलकर डालें और फिर तुलसी की कुछ पत्तियों को डालकर अच्छे से उबाल लें। इसके बाद इसे छानकर इसमें शहद मिक्स करके पिएं। इससे खांसी की परेशानी दूर हो सकती है। 

2. शहद और इलायची का मिश्रण लें- Honey and Elaichi Mix 

सुबह के समय खांसी की परेशानी होने पर शहद और इलायची के मिश्रण का सेवन करना हेल्दी हो सकता है। इस मिश्रण का सेवन करने के लिए सबसे पहले आधा चम्मच शहद लें, इसमें चुटकीभर इलायची पाउडर और नींबू के रस की कुछ बूंदों को डालकर इसे सिरप की तरह पिएं। इससे खांसी की परेशानी कम हो सकती है। 

3. गुनगुने पानी को घूंट-घूंट करके प‍िएं- Drink Lukewarm Water      

सुबह के समय खांसी होने पर गुनगुना पानी पिएं। इससे गले और सीने को आराम मिलता है। कोशिश करें कि पानी को एक साथ न पिएं। इसे धीरे-धीरे घूंट-घूंटकर पिएं। इससे सीने में जमा कफ खुलता है, जिससे खांसी शांत होती है। 

4. नमक के पानी से गरारा- Salt Water Gargle

खांसी की परेशानी होने पर नमक के पानी से गरारा करना भी फायदेमंद हो सकता है। इससे गले के इन्फेक्शन और गले में होने वाली खुजली से शांति मिलती है, जो खांसी से भी आराम दिला सकता है। इसके लिए गुनगुने पानी में आधा चम्मच पानी मिक्स कर लें। इसके बाद इस पानी से गरारा करें। इससे खांसी से आराम मिलेगा। 

इसे भी पढ़ें- सर्दी-जुकाम और खांसी की समस्या से हैं परेशान? आजमाएं ये आसान घरेलू उपाय

5. कच्चा लहसुन चबाएं- Chew Raw Garlic

सुबह-सुबह खांसी की परेशानी होने पर आप कच्चा लहसुन चबा सकते हैं। इसमें मौजूद गुण गले और सीने में मौजूद बैक्टीरिया को नष्ट कर सकता है। इसके अलावा आप घी में भुने हुए लहसुन का भी सेवन कर सकते हैं। 

सुबह के समय होने वाली खांसी की परेशानी को कम करने के लिए इन नैचुरल उपायों को अपनाएं। हालांकि, अगर आपकी स्थिति में सुधार नहीं है, तो अपने हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह लें।

Read Next

पीठ में ऐंठन होने पर अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, जल्द मिलेगा आराम

Disclaimer