हर किसी की इच्छा होती है कि वह सेहतमंद जिंदगी जी सके। लेकिन सारी जिंदगी सेहतमंद रहना आसान नहीं है। रोजमर्रा की जिंदगी में कभी मौसम का बदलाव, कभी कोई वायरस या बैक्टीरिया लोगों को किसी न किसी बीमारी का शिकार बना ही देता है। आपने ये कहावत तो सुनी होगी, one apple in day keeps the doctor away, यानि कि हर दिन एक सेब खाने से आप बीमारियों से बच सकते हैं। इससे आपको बार-बार डॉक्टर के पास जाना नहीं पड़ेगा। सेब खाना सेहत के लिए लाभकारी होता है क्योंकि इसमें कैल्शियम, फाइबर समेत कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके साथ ही सेब पाचन तंत्र को भी सही रखता है। अगर आपकी पाचन क्रिया सही रहती है तो आप कई तरह की बीमारियों से बचे रहते हैं। सेब का रोजाना सेवन करने से आपकी इम्यूनिटी भी मजबूत रहती है। तो आइए जानते है सेब खाने से शरीर को क्या- क्या फायदे मिलते हैं।
हर किसी के लिए सेब खाना फायदेमंद होता है। इससे शरीर की कई समस्याओं को दूर किया जा सकता है। वहीं अगर किसी के पेट में कीड़े की परेशानी हो जाए तो उसके लिए व्यक्ति को हर दिन दो मीठे सेब खाने चाहिए। उन्हे प्रतिदिन एक गिलास ताजा सेब का रस भी दे सकते हैं। इससे पेट के कीड़े मर जाते हैं और शौच के रास्ते निकल जाते हैं।
इसे भी पढ़ें : करनी है दिन की अच्छी शुरुआत तो जरूर आज़माएं फटाफट बनने वालीं 2 हेल्दी रेसिपीज़
सिरदर्द, चिड़चिड़ापन दूर करे सेब
सेब खाने से शरीर के कई रोगों को दूर भगाया जा सकता है। जिन लोगों को सिरदर्द, चिड़चिड़ापन, भूलने की शिकायत हो, तो ऐसे में उनके लिए मीठे सेब का सेवन लाभकारी होता है। जिन लोगों को ये परेशानी है उन लोगो को चाय या कॉफी का सेवन नहीं करना चाहिए उसकी जगह वह सेब की चाय पिएं।
दिल की समस्याओं से बचाए सेब
कुछ लोगों को दिल की परेशानी होती है या फिर दिल की धड़कन घटती-बढ़ती रहती है, उन लोगों के लिए सेब के मुरब्बे में चांदी का वर्क लगाकर उसका सेवन करना फायदेमंद होता है। सेब में फाइबर पाया जाता है जो बढ़ते वजन को कम करने में भी मददगर होता है, इससे कई अन्य रोगों की चपेट में आने से बचा जा सकता है।
नींद न आने की समस्या से राहत
जिन लोगों को नींद न आने की समस्या रहती है उसके लिए सेब का उपचार काफी फायदेमंद होता है। अगर किसी व्यक्ति को देर रात नींद नहीं आती या फिर रात में बार-बार नींद खुल जाती है तो ऐसे में सोने से पहले सेब का मुरब्बा खाएं और गुनगुना दूध पी लें। ऐसा करने के बाद अच्छी नींद आएगी।
कब्ज की समस्या से राहत
लोगों का खराब खान पान कब्ज की परेशानी की वजह बनता है। इसके लिए हर रोज सुबह उठकर खाली पेट एक सेब अच्छे से चबा-चबाकर खाएं। इससे कब्ज की समस्या दूर होगी। पाचनशक्ति की कमी भी दूर होगी और भूख भी बढ़ जाएगी। इसके अलावा भी सेब खाने के कई फायदे होते हैं।
इसे भी पढ़ें : इस विटामिन के बारे में नहीं जानते 90 % लोग, इम्यूनिटी बढ़ाने और पाचन तंत्र मजबूत करने में है मददगार
सेब सबसे ज्यादा खाया जाने वाला फल होता है। इसके साथ ही सेब खाने से डायबिटीज का खतरा भी कम होता है।
Read More Article On Diet And Fitness In Hindi
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version