क्या रनिंग के दौरान या बाद में आपको भी होता है नितंबों में दर्द (Hip Pain)? जानें इस समस्या का कारण और इलाज

दौड़ते समय कूल्हों में दर्द होना सामान्य बात नहीं है। अगर आपको भी ऐसा महसूस होता है तो जानें इसका कारण और इलाज।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या रनिंग के दौरान या बाद में आपको भी होता है नितंबों में दर्द (Hip Pain)? जानें इस समस्या का कारण और इलाज


रनिंग (दौड़ने) के दौरान या फिर बाद में कूल्हे यानी नितंब के जोड़ में या उसके आस-पास हल्का या कुछ अधिक दर्द महसूस होना वैसे तो सामान्य है। पर यह दर्द हमेशा कूल्हे में ही महसूस हो ऐसा भी नहीं। बल्कि यह दर्द नितंबों के आसपास जैसे कि कमर या जांघ में भी महसूस किया जा सकता है। अकसर रनर्स को इस तरह के हिप्स में दर्द का सामना कभी न कभी करना ही पड़ता है। कभी कभार जब दौड़ने के दौरान ही उनके नितम्बों या पैरों में दर्द होने लग जाता है तो यह सबसे अप्रिय स्थिति होती है। अगर आप भी एक रनर हैं और आपको इस प्रकार के दर्द का सामना करना पड़ता है तो आपके लिए इसके कारणों को जानना और आप इस दर्द से कैसे बच सकते हैं बेहद जरूरी है। असल में नितंबों में दर्द की समस्याएं भी एक बड़ा मुद्दा है, खासकर महिलाओं के लिए।

pain in hips

हिप्स में ही दर्द क्यों होता है? (Reason for Hip Pain)

यह संभव है कि आपको दौड़ते समय या दौड़ने के बाद नितंबों (Hips) में बहुत ज्यादा दर्द होता हो। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि हिप्स आपके दोनो साइड के पेल्विस के क्षेत्र में ही स्थित होते हैं। नितंब के जोड़ एक थाई बोन से बने होते हैं। इसी ज्वाइंट के कारण आपके हिप्स आपके शरीर का बोझ उठाने में सफल होते हैं। इसलिए ही नितंबों के जोड़ (हिप ज्वाइंट) आपके शरीर का सबसे स्थिर जोड़ होता है। लेकिन अगर आप इस जोड़ पर ज्यादा प्रेशर डालते हैं तो इससे आपके हिप्स में गठिया भी हो सकता है। जब आप भागते हैं और अगर रोजाना भागने के कारण इन नितंब मसल्स पर अधिक दवाब पड़ने लगता है जिस कारण आपको दौड़ते समय या बाद में हिप्स में दर्द होना शुरू हो जाता है।

नितंबों में दर्द हो तो क्या करें? (How to Deal with Hips)

treatment of pain in hips

अगर आपको नितंब (Hips) में किसी भी तरह का दर्द सूजन रेडनेस आदि महसूस हो तो दौड़ना बंद करें और अपने डॉक्टर के पास जाइए। यह कुछ गंभीर बीमारी होने के संकेत भी हो सकते हैं। जिस कारण आप और ज्यादा गंभीर समस्या से घिर सकते हैं। इसलिए आपको किसी प्रोफेशनल डॉक्टर के पास ही जाना चाहिए। हिप्स में दर्द बहुत से कारणों की वजह से हो सकता है जैसे अगर आपके नितंबो पर अधिक प्रेशर पड़ने लगता है। इसका इलाज भी इसके कारण पर ही निर्भर करता है। इस दर्द के कारण आपको जोड़ों (Joints) में सूजन भी आ सकती है और आपके पैरों और ग्लूट मसल में भी यह दर्द भी पहुंच सकता है।

इसे भी पढ़ें- कूल्हों के दर्द से रहते हैं परेशान तो अपनाएं ये आसान उपाय, आयुर्वेद एक्सपर्ट से जानें घरेलू इलाज

हिप पेन होने के क्या कारण होते है? (Causes For Hip Pain)

1. मजबूती या असंतुलन की समस्याएं (Imbalance Issues)

कई बार ऐसा भी हो सकता है की आपके नितंब मजबूती के मामले में थोड़े ढीले हो गए हों। बहुत से लोगों की एक टांग उनकी दूसरी टांग से लंबी होती है जोकि पूरी तरह आम है। लेकिन यह तब समस्या खड़ी कर सकती है जब आप दौड़ते हैं या अन्य एक्सरसाइज करते हैं इसलिए आपको इसके बारे में अपने डॉक्टर से जरूर मदद लेनी चाहिए।

2. अधिक प्रयोग करना (Overuse of Muscles)

जब आप नितंब मसल का अधिक प्रयोग करते हैं और बहुत ज्यादा वर्कआउट या रनिंग कर लेते हैं तो उस बोझ की वजह से भी कई बार आपको हिप्स में पेन होने लगता है। इसके कारण आपको एक बर्सिटिस नामक स्थिति हो जाती है जिसकी वजह से आपको लगता है की आप को कोई बर्न हुआ है। अगर आपको ऐसा होता है तो आपको कुछ दिनों के लिए एक्सरसाइज वगैरह बंद कर देनी चाहिए।

3. कार्टिलेज का टूटना (Cartilage or labral Tear)

pain in hips due to running

कई बार आपके नितंब की कार्टिलेज जब टूट जाती है तो उसे ठीक होने में काफी समय लग जाता है और इस कारण आपको हिप्स में दर्द होता है। यह ज्यादा तब होता है जब आप हाल ही में गिर जाते हैं या आपका हिप मूड जाता है। इसे ठीक होने के लिए समय दें और कुछ दिनों के लिए रनिंग से परहेज़ करें। 

इसे भी पढ़ें- कूल्‍हों से जुड़ी समस्‍या है हिप डिस्प्लेसिया, जानें कैसे करती है बच्‍चे के चलने-फिरने को प्रभावित

4. फ्रैक्चर होने की वजह से (Due to Fracture)

अगर आपको लग रहा है की आपके नितंब में अंदर से दर्द हो रहा है और आपको चलने में भी समस्या आ रही है, तो आप को फ्रेक्चर भी हो सकता है। कई बार फ्रेक्चर या किसी चोट की वजह से भी हमें भागने में या कोई एक्सरसाइज करते समय बहुत दर्द होता है। जिसे हम आम तौर पर नजर अंदाज कर देते हैं। लेकिन अगर आपको इस प्रकार का दर्द है तो आपको जरूर डॉक्टर के पास जाना चाहिए।

अगर आपको भी हिप पेन हो रहा है तो और दौड़ कर इसे दोगुना मत करिए बल्कि आपको थोड़ा आराम करना चाहिए और अपनी चोट को ठीक होने का समय देना चाहिए। अगर आपको लग रहा है की यह चोट आपकी देख से परे है तो आप इसे डॉक्टर को भी दिखा सकते हैं।

Read more on Other Diseases in Hindi

Read Next

कानों में होती सनसनाहट (टिकलिंग) होने के क्या कारण हो सकते हैं? जाने इस समस्या के लक्षण, कारण और इलाज

Disclaimer