हींग और शहद दोनों का ही सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। दोनों ही कई चिकित्सीय लाभ प्रदान करते हैं। आयुर्वेद के अनुसार पारंपरिक चिकित्सा में कई स्वास्थ्य समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए हींग और शहद का उपयोग किया जाता है, क्योंकि इनमें कई औषधीय गुण मौजूद होते हैं। दोनों ही एंटी-बैक्टीरियल और एंटीइंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होते हैं। इम्यूनिटी मजबूत बनाने से लकर वजन कम करने तक इनके अनेक स्वास्थ्य लाभ हैं। जब इन दोनों को मिलाकर साथ में खाया जाता है तो यह आपके स्वास्थ्य के लिए चमत्कार कर सकता है, खासकर आपके पेट के लिए। पेट संबंधी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए हींग और शहद का मिश्रण बहुत फायदेमंद होता है। सुबह खाली पेट हींग और शहद को मिलाकर खाने से पेट की समस्याओं से छुटकारा पाने में मदद मिल सकती है ( Hing And Honey Benefits For Gut In Hindi)। सोच रहे हैं कैसे? इस लेख में हम आपको विस्तार से बता रहे हैं।
इन 5 तरीकों से पेट के लिए फायदेमंद है हींग और शहद (Hing And Honey Benefits For Gut In Hindi)
1. कब्ज से छुटकारा दिलाने में मददगार है
सुबह खाली पेट हींग और शहद का सेवन करने से आपका पाचन मजबूत होता है, जिससे भोजन अच्छी तरह पचता है और उसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर में बेहतर तरीके से अवशोषित होते हैं। साथ ही मेटाबॉलिज्म भी तेज होता है, जिससे पेट में गैस और कब्ज की समस्या कम होती है।
टॉप स्टोरीज़
2. अपच की समस्या नहीं होती है
हींग को पाचन को बेहतर बनाने के लिए जाना जाता है वहीं शहद को अपने सूजन रोधी गुणों के लिए जाना जाता है। यह बेहतरीन मिश्रण अपच की समस्या से छुटकारा दिलाने में बहुत कारगर है। हींग से पेट में गैस की समस्या दूर होती है और पाचन बेहतर होता है। जिससे अपच की समस्या नहीं होती है।
इसे भी पढें: पेट दर्द में फायदेमंद हो सकता है अजवाइन, जानें सेवन के 4 तरीके
3. गैस और कब्ज के कारण होने वाले पेट दर्द से राहत दिलाता है
आपने अक्सर देखा लोगों को पेट में दर्द होने पर हींग का सेवन करते देखा होगा। यह पेट दर्द से छुटकारा पाने में मदद करता है। साथ ही शहद सूजन को कम करने में मदद करता है। आप अगर पेट दर्द की समस्या का अनुभव कर रहे हैं तो शहद और हींग का एक साथ सेवन करने से आपको पेट दर्द से छुटकारा मिल सकता है।
4.पेट फूलने की समस्या नहीं होती है
हम में ज्यादातर लोगों को अक्सर कुछ भी खाने के बाद पेट फूलने की समस्या होती है। इससे छुटकारा दिलाने में हींग और शहद का मिश्रण आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। इससे पेट में सूजन को कम करने में मदद मिलती है और ब्लोटिंग की समस्या नहीं होती है।
5. एसिडिटी से छुटकारा मिलता है
हींग और शहद का एक साथ सेवन करने से एसिडिटी की समस्या परेशान नहीं करती है। अगर कोई व्यक्ति पहले से एसिडिटी से जूझ रहा है तो गर्म शहद में हींग मिलाकर गर्म पानी के साथ सेवन करने से एसिडिटी से छुटकारा मिलेगा और पाचन दुरुस्त होगा।
इसे भी पढें: हिप बर्साइटिस के घरेलू उपचार: हिप्स के निचले हिस्से में दर्द के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे
इसमें कोई संदेह नहीं है की पेट की समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए हींग और शहद का सेवन बहुत फायदेमंद है। लेकिन अगर आपकी स्थिति गंभीर है तो इस स्थिति में आपको कोई भी नुस्खा आजमाने से पहले डॉ. से परामर्श करना चाहिए। जिससे कि वह आपकी स्थिति को ध्यान में रखते हुए बेहतर इलाज प्रदान कर सकता है।
All Image Source: Freepik.com