पेट दर्द में फायदेमंद हो सकता है अजवाइन, जानें सेवन के 4 तरीके

Ajwain Benefits for Stomach: पेट में दर्द होने पर अजवाइन का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। इस स्थिति में 4 तरीकों से अजवाइन खाया जा सकता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
पेट दर्द में फायदेमंद हो सकता है अजवाइन, जानें सेवन के 4 तरीके

Benefits of Ajwain for Stomach Pain: भारतीय घरों में अजवाइन का उपयोग मसाले के रूप में किया जाता है। वही कुछ लोग अजवाइन की चाय और काढ़ा भी पीते हैं। अजवाइन में फाइबर, मिनरल्स, विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। ये सभी पोषक तत्व हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। प्राचीन काल से पेट की समस्याओं को ठीक करने के लिए अजवाइन का उपयोग किया जाता रहा है। अगर आपके भी अकसर पेट में दर्द रहता है, तो आप अजवाइन का सेवन कर सकते हैं। पेट में दर्द होने पर आप अजवाइन का सेवन चाय, ड्रिंक आदि के रूप में कर सकते हैं। इससे पाचन में सुधार होता है, पेट की समस्याओं में आराम मिलता है। तो चलिए आरोग्य डाइट और न्यूट्रीशन क्लीनिक की डायटीशियन डॉक्टर सुगीता मुटरेजा से विस्तार से जानते हैं पेट में दर्द होने पर अजवाइन का सेवन किन-किन तरीकों से किया जा सकता है।

पेट दर्द में अजवाइन खाने के तरीके (How to Eat Ajwain for Stomach Pain in Hindi)

पेट में दर्द होने पर आप अजवाइन का सेवन कर सकते हैं। वैसे तो अजवाइन को कई तरीकों से डाइट में शामिल किया जा सकता है, लेकिन पेट दर्द की स्थिति में आप इन 4 तरीकों से अजवाइन खा सकते हैं-

1. अजवाइन के बीज चबाकर खाएं

अकसर लोग पेट से जुड़ी समस्याएं होने पर अजवाइन चबा लेते हैं। इससे पेट की एसिडिटी, गैस आसानी से निकल जाती है। अगर आपको भी गैस की वजह से पेट में दर्द रहता है, तो आप अजवाइन चबाकर खा सकते हैं। इसके लिए आप एक चम्मच अजवाइन लें, इसमें अच्छी तरह से चबाएं। इसके रस को निगल लें। इससे आपको कुछ ही समय में पेट के दर्द से आराम मिलेगा। पेट हल्का महसूस होगा। अगर आपको अजवाइन का स्वाद अच्छा नहीं लगता है, तो आप अजवाइन चबाने के बाद पानी भी पी सकते हैं।

ajwain drink

2. अजवाइन का पानी (Ajwain Water for Stomach Ache)

पेट में दर्द होने पर अजवाइन का पानी पीने की सलाह भी दी जाती है। अगर आप अजवाइन चबाकर नहीं खाना चाहते हैं, तो इसका पानी पीना अच्छा विकल्प हो सकता है। इसके लिए आप एक गिलास पानी में एक चम्मच अजवाइन के बीजों को अच्छी तरह से उबाल लें। जब पानी आधा रह जाए, तो इसे छानकर धीरे-धीरे पी लें। पेट में गैस बनने, पेट में दर्द होने पर इस पानी को पिया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें - अजवाइन के फूल के फायदे: इन 7 समस्याओं में अजवाइन के फूलों के इस्तेमाल से मिल सकता है फायदा

3. अजवाइन के परांठे

कई लोगों को परांठे खाकर पेट में गैस बन जाती है, इसके बाद पेट दर्द होने लगता है। अगर आपके साथ भी ऐसा ही होता है, तो आप परांठे में अजवाइन के बीज मिला सकते हैं। इससे परांठे खाने से आपको गैस नहीं बनेगी। साथ ही परांठे पाचन में भी आसान होगा। अजवाइन परांठे का स्वाद और पोषक तत्व दोनों बढ़ा देता है। साथ ही पेट दर्द से भी राहत दिलाता है।

4. अजवाइन और अदरक का काढ़ा

अजवाइन और अदरक दोनों ही घरेलू उपाय के तौर पर उपयोग किए जाते हैं। अगर आपको पेट में दर्द रहता है, तो इस स्थिति में आप अजवाइन और अदरक का काढ़ा बनाकर पी सकते हैं। इसके लिए आप एक बर्तन में अदरक का टुकड़ा लें, इसमें कुछ अजवाइन के बीज डाल दें। अब इसे पानी में उबालें। छानकर अदरक और अजवाइन के काढ़े का सेवन किया जा सकता है। इससे आपको पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। क्योंकि अजवाइन और अदरक दोनों ही पाचन में मदद करते हैं, गैस की समस्या से भी छुटकारा दिलाते हैं।

stomach pain

पेट के लिए अजवाइन के फायदे (ajwain benefits for stomach)

  • अजवाइन अपच की वजह से होने वाली पेट की परेशानियों के लिए काफी फायदेमंद होता है।
  • अजवाइन गैस और एसिडिटी तुरंत राहत दिलाता है। 
  • अजवाइन में एक्टिव एंजाइम, थाइमोल होता है, जो पाचन में सुधार करता है। 
  • पाचन स्वास्थ्य के लिए अजवाइन का सेवन किसी भी तरीके से किया जा सकता है।

आप भी पेट की समस्याओं को कम करने के लिए अजवाइन को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। लेकिन अगर आपको कोई गंभीर समस्या है, तो डॉक्टर की राय पर ही अजवाइन का सेवन करें। साथ ही अजवाइन पेट दर्द का संपूर्ण इलाज नहीं है, यह सिर्फ समस्या में कुछ हद तक आराम दिला सकता है।

Read Next

पैरों के काले चित्तीदार धब्बों (स्ट्रॉबेरी लेग्स) को कम करने के लिए अपनाएं ये 6 घरेलू उपचार

Disclaimer