अगर आपको कमर के निचले भाग और हिप्स में दर्द रहता है तो यह स्थिति हिप बर्साइटिस हो सकती है। इस स्थिति में हिप एरिया में दर्द होने लगता है और सूजन आने लगती है। मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, ऑर्थोपेडिक्स एंड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट एसोसिएट डायरेक्टर, डॉक्टर अखिलेश यादव के अनुसार बर्साइटिस का अर्थ है बर्सा में सूजन होना। बर्सा फ्लूइड से भरा हुआ एक थैला होता है जो हमारी मसल्स, स्किन को रगड़ खाने और फ्रिक्शन से बचाने में मदद करता है। घुटनों, हील्स, कंधों, कोहनियों और हिप्स सभी हिस्सों में बर्सा होते हैं। आज हम बात कर रहे हैं हिप बर्साइटिस की। हिप में मौजूद बर्सा चोट या प्रेशर के कारण डैमेज होने पर हिप बर्साइटिस की समस्या हो सकती है। इसे कुछ होम रेमेडीज के द्वारा ठीक भी किया जा सकता है।
एसेंशियल ऑयल
- इसके लिए आपको एक चौथाई चम्मच ऑलिव ऑयल, 4 से 5 बूंद जर्मन केमोमाइल ऑयल या बेसिल ऑयल या रोजमेरी ऑयल की जरूरत पड़ेगी।
- अब अपनी मर्जी के ऑयल को करियर ऑयल में मिला सकते हैं और इसे एक अच्छा सा ब्लेंड दें।
- इस मिले हुए तेल को एक रात के लिए ऐसे ही छोड़ दें।
- इसे अब प्रभावित क्षेत्र में लगा लें।
- इन तेल में होने वाली एंटी इन्फ्लेमेटरी प्रॉपर्टी सूजन कम करने में मदद करती है।
- इसे एक दिन में एक बार तब तक करें जब तक दर्द कम न हो जाए।
इसे भी पढ़ें- कूल्हे के दर्द (हिप बर्साइटिस) से राहत दिलाती हैं ये 5 एक्सरसाइज, जानें करने का तरीका
हीट या बर्फ
- इसके लिए आपको एक आइस पैक और एक हीट पैक की जरूरत होगी।
- सूजी हुई जगह पर पहले आइस पैक को 10 मिनट के लिए रख दें।
- अब इसी जगह आपको हीट पैक भी 10 मिनट के लिए ही रखना है।
- अब थोड़ी देर बाद आइस पैक को दुबारा 5 मिनट के लिए रिपीट करें।
- यह आपके मसल्स में होने वाले दर्द को कम करेगा। इससे भाग सुन्न होता है और सूजन में भी कमी आती है।
- इस प्रक्रिया को जब भी ज्यादा दर्द होने लगे तब रिपीट करें।
मसाज थेरेपी
- आपको एक से दो चम्मच कैस्टर ऑयल की जरूरत होगी।
- तेल को थोड़ा सा गर्म कर लें।
- अब इस तेल की मदद से प्रभावित भाग को धीरे धीरे मसलें और मसाज करें।
- कुछ मिनट तक मसाज करने के बाद तेल को पूरी रात तक शरीर पर लगा छोड़ दें।
- इसे हर रोज रात में करें ताकि दर्द से छुटकारा पाया जा सके।
- तेल की गर्मी से दर्द में राहत मिलेगी और मसाज और एंटी इन्फ्लेमेटरी गुणों के कारण इन्फ्लेमेशन में भी राहत पाई जा सकती है।
एप्पल साइडर विनेगर
- इसके लिए आपको आधा कप एप्पल साइडर विनेगर, दो कप गर्म पानी, एक नर्म तोलिया की जरूरत होगी।
- एप्पल साइडर विनेगर को पानी में मिला लें और तोलिया को इसमें भिगो लें।
- अतिरिक्त पानी को निचोड़ दें और अब इस तोलिया को प्रभावित भाग पर बांध लें।
- इसे एक घंटे तक ऐसे ही छोड़ दें। यह फार्मूला विटामिन और मिनरल्स में काफी भरपूर है और यह सर्कुलेशन को भी बढ़ाता है।
इसे भी पढ़ें- कूल्हों में दर्द के हो सकते हैं ये 11 कारण, डॉक्टर से जानें इलाज
मिल्क ऑफ मैग्नेशिया
- आपको एक चम्मच मिल्क ऑफ मैग्नेशिया और एक गिलास पानी की जरूरत पड़ेगी।
- दोनों चीजों को एक दूसरे में मिला दें और इसे पी जाएं।
- इसे एक हफ्ते तक रोजाना पिएं।
- कई बार मैग्नेशियम की कमी के कारण भी मेटाबॉलिक और इन्फ्लेमेटरी स्थितियां उत्पन्न हो जाती हैं जिन्हें यह सॉल्यूशन कम करने में सहायक है।
हल्दी
- इसके लिए आपको एक चम्मच हल्दी और एक गिलास गर्म दूध या गर्म पानी की जरूरत होगी।
- दोनों चीजों को एक दूसरे में मिला कर पी जाएं।
- इसे आप दिन में दो बार पी सकते हैं।
- हल्दी सूजन और दर्द कम करने में काफी सहायक मानी जाती है।
इन होम रेमेडीज का प्रयोग करने से आपका हिप्स का दर्द और सूजन जरूर ही कम हो जायेगा। अगर फिर भी नहीं होता तो डॉक्टर को जरूर दिखाएं।
Read Next
पैरों के काले चित्तीदार धब्बों (स्ट्रॉबेरी लेग्स) को कम करने के लिए अपनाएं ये 6 घरेलू उपचार
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version