Fri Sep 25, 2026 | 04:44 PM IST

Medically Reviewed by Dr Akshay Chugh

बच्चा बार-बार पेट दर्द की शिकायत करता है लेकिन रिपोर्ट सामान्य है? ये वजहें हो सकती हैं जिम्मेदार

बच्चे को बार-बार पेट दर्द हो लेकिन जांच रिपोर्ट नॉर्मल आए तो कब्ज, गैस, खान-पान, तनाव या दूसरी वजहें जिम्मेदार हो सकती हैं। यहां डॉक्टर से जानिए, बच्चे को बार-बार पेट दर्द होने के क्या कारण हो सकते हैं?
बच्चा बार-बार पेट दर्द की शिकायत करता है लेकिन रिपोर्ट सामान्य है? ये वजहें हो सकती हैं जिम्मेदारबच्चा बार-बार पेट दर्द की शिकायत करता है लेकिन रिपोर्ट सामान्य है? ये वजहें हो सकती हैं जिम्मेदार

बच्चा बार-बार पेट दर्द की शिकायत करे और जांच कराने के बाद भी सभी रिपोर्ट नॉर्मल आएं, तो पेरेंट्स के लिए यह समझना मुश्किल हो जाता है कि आखिर परेशानी की वजह क्या है। कई बार बच्चे को पेट में दर्द सच में होता है, लेकिन सामान्य ब्लड टेस्ट या अल्ट्रासाउंड में इसका कारण नजर नहीं आता। मेट्रो हॉस्पिटल एंड हार्ट इंस्टीट्यूट, नोएडा के इंटरनल मेडिसिन और मेटाबोलिक डिसऑर्डर विभाग के डॉ. अक्षय चुघ के अनुसार, बच्चों की खान-पान की आदतें, पानी पीने की मात्रा, शौच का रूटीन, नींद, स्कूल का दबाव भी पेट से जुड़े लक्षणों को प्रभावित कर सकते हैं। कुछ बच्चों में आंत ज्यादा सेंसिटिव होने के कारण भी बार-बार दर्द या असहजता महसूस हो सकती है। यही वजह है कि नॉर्मल रिपोर्ट आने के बाद भी बच्चे के लक्षणों पर ध्यान देना जरूरी रहता है।

रिपोर्ट सामान्य होने पर भी बच्चे के पेट में दर्द क्यों होता है?

डॉ. अक्षय चुघ के अनुसार, बच्चे की शिकायत को नजरअंदाज करने के बजाय उसके दर्द का पैटर्न, खाने-पीने की आदत, मल त्याग और रोजाना के रूटीन पर ध्यान देना जरूरी है।

1. कब्ज की वजह से बार-बार पेट दर्द

डॉ. अक्षय चुघ बताते हैं कि बच्चों में बार-बार पेट दर्द की एक आम वजह कब्ज हो सकती है। कई बार बच्चा रोज शौच करता है, फिर भी मल सख्त होने या आंत पूरी तरह साफ न होने के कारण पेट में दर्द और भारीपन महसूस कर सकता है। अगर बच्चा शौचालय जाने से रोकता है, मल त्याग करते समय दर्द होता है या कई दिनों तक ठीक से पेट साफ नहीं होता, तो इस ओर ध्यान देना जरूरी है। पानी और फाइबर की कमी भी कब्ज की समस्या को बढ़ा सकती है।

2. खान-पान की गड़बड़ी

बहुत ज्यादा तला-भुना खाना, पैकेट फूड्स, कार्बोनेटेड ड्रिंक्स या जल्दी-जल्दी खाना कुछ बच्चों में गैस और पेट की परेशानी बढ़ा सकता है। गैस के कारण पेट फूलना, ऐंठन या दर्द महसूस हो सकता है। अगर किसी खास भोजन के बाद बच्चे को बार-बार पेट दर्द होता है, तो पेरेंट्स को कुछ दिनों तक उसके खाने और लक्षणों पर नजर रखनी चाहिए। इससे डॉक्टर को संभावित कारण समझने में भी मदद मिल सकती है।

इसे भी पढ़ें: बच्चों को सुबह नाश्ते में क्या देना चाहिए? ये 5 चीजें पेट भरने के साथ शरीर को देंगी पोषण

3. पेट का इंफेक्शन

कभी-कभी वायरल इंफेक्शन या किसी फूड के प्रति सेंसिटिविटी के कारण भी पेट दर्द हो सकता है। इसके साथ दस्त, उल्टी, गैस या पेट फूलने जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं। कुछ बच्चों को दूध या किसी अन्य फूड को पचाने में परेशानी हो सकती है। अगर किसी खास चीज को खाने के बाद बार-बार एक जैसे लक्षण दिखाई दें, तो बिना डॉक्टर की सलाह के उस फूड को लंबे समय तक बंद करने के बजाय डॉक्टर से बात करना बेहतर है।

recurrent stomach pain in kidsrecurrent stomach pain in kids

साल 2015 में Singapore Medical Journal में प्रकाशित जानकारी के अनुसार-

  • एशिया में बच्चों के पेट दर्द का एक मुख्य कारण कार्बोहाइड्रेट (खासकर लैक्टोज या दूध) को न पचा पाना है।
  • दूध पीने के कुछ घंटे बाद पेट दर्द, गैस या दस्त की समस्या हो सकती है। लोग अक्सर समझ नहीं पाते कि इसकी वजह दूध है।
  • इसकी पहचान बहुत आसान है, जिस चीज से शक हो, उसे खाने से कुछ दिनों के लिए रोक दें।
  • अगर दर्द बंद हो जाए और फिर से वही चीज खाने पर दर्द दोबारा शुरू हो जाए, तो यही इसकी पुष्टि है। इसके लिए महंगे लैब टेस्ट की जरूरत नहीं पड़ती।

4. तनाव और चिंता

डॉ. अक्षय चुघ बताते हैं कि बच्चों में पेट दर्द हमेशा पेट से जुड़ी समस्या के कारण ही नहीं होता। स्कूल का दबाव, परीक्षा, दोस्तों से जुड़ी परेशानी, घर का तनाव या किसी बात को लेकर चिंता भी कुछ बच्चों में पेट दर्द जैसे शारीरिक लक्षण पैदा कर सकती है। अगर बच्चे का पेट दर्द खास परिस्थितियों में बढ़ता है और अन्य चेकअप नॉर्मल हैं, तो उसकी भावनात्मक स्थिति और रूटीन पर भी ध्यान देना चाहिए। बच्चे से प्यार से बात करें और उसकी परेशानी समझने की कोशिश करें।

कब बच्चे को तुरंत डॉक्टर को दिखाएं?

डॉ. अक्षय चुघ सलाह देते हैं कि अगर पेट दर्द बहुत तेज हो, लगातार बढ़ रहा हो या इसके साथ बार-बार उल्टी, मल में खून, तेज बुखार, वजन कम होना, रात में नींद से जगाने वाला दर्द या बच्चा बहुत सुस्त दिखाई दे, तो डॉक्टर से जल्द संपर्क करना चाहिए। छोटे बच्चों में लगातार दर्द को केवल गैस या सामान्य पेट दर्द मानकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: बच्चे के खर्राटे को सिर्फ आदत न समझें, इन 5 समस्याओं का हो सकता है संकेत

निष्कर्ष

बच्चे की पेट दर्द की शिकायत बार-बार हो और टेस्ट रिपोर्ट नॉर्मल आए, तो घबराने के बजाय उसके लक्षणों के पैटर्न और रोजमर्रा की आदतों पर ध्यान देना जरूरी है। कब्ज, गैस, खान-पान से जुड़ी समस्या, तनाव और फंक्शनल पेट दर्द इसके संभावित कारणों में शामिल हो सकते हैं। हालांकि, हर बच्चे में कारण अलग हो सकता है। इसलिए लगातार या परेशान करने वाले लक्षण दिखें तो डॉक्टर से सलाह लें।

All Image Credit- magnific

FAQ

  • क्या बच्चे का पेट दर्द पेट की बीमारी का संकेत है?

    नहीं। पेट दर्द कई अलग-अलग कारणों से हो सकता है। बच्चे की उम्र, डेली रूटीन और साथ दिखाई देने वाले अन्य लक्षणों को ध्यान में रखना जरूरी है।
  • क्या बहुत तेजी से खाना खाने से पेट दर्द हो सकता है?

    कुछ बच्चों में जल्दी-जल्दी खाने से पेट फूलना या असहजता महसूस हो सकती है। बच्चे को भोजन धीरे-धीरे और अच्छी तरह चबाकर खाने की आदत डालना जरूरी है।

Read Next

→ बच्चा मिट्टी या दीवार पर लगा पेंट क्यों खाता है? डॉक्टर से जानें कारण और रोकने के उपाय

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Akanksha Tiwari

Akanksha Tiwari

Senior Sub Editor

आकांक्षा तिवारी हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 6 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की और फिलहाल जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। आकांक्षा को स्वास्थ्य, पोषण और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। वे पत्रकारिता और जनसंचार में पोस्ट ग्रैजुएट हैं। रिसर्च, SEO और फैक्ट-चेकिंग में उनकी खास पकड़ है और वे हमेशा प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी देने की कोशिश करती हैं। Editorial Policy: आकांक्षा द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Sep 25, 2026 15:01 IST

    Published By : Akanksha Tiwari
    Reviewed By : Dr Akshay Chugh

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content