थायराइड बढ़ने पर शरीर में कई प्रकार की समस्याएं हो सकती हैं। यह न सिर्फ हार्मोन्स से जुड़ी गड़बड़ियां पैदा करते हैं, बल्कि इसकी वजह से शरीर में सूजन हो सकती है और अलग-अलग अंगों पर असर देखने को मिल सकता है। इतना ही नहीं, थायराइड बढ़ने की वजह से शरीर के कुछ हिस्सों में दर्द भी महसूस हो सकता है, जिसे लोग जानकारी के अभाव में नजरअंदाज कर देते हैं। ऐसे में Dr. Himika Chawla, Endocrinology & Diabetology, PSRI Hospital, Delhi और Dr. Mahesh D M, Senior Consultant–Endocrinology, Aster CMI Hospital, Bengaluru से जानते हैं थायराइड बढ़ाने पर शरीर के किन-किन हिस्सों में दर्द होता है?
थायराइड बढ़ने से कहां-कहां दर्द होता है?
Dr. Mahesh D M कहते हैं कि थायरॉइड ग्रंथि का बढ़ना, जिसे चिकित्सकीय भाषा में गोइटर (goitre) कहते हैं, आमतौर पर गर्दन के अगले हिस्से में, कंठ के ठीक नीचे और कॉलरबोन के ऊपर सूजन का कारण बनता है। थायराइड ग्रंथि, श्वासनली के ऊपर स्थित होती है, इसलिए सूजन के कारण ऐसा महसूस हो सकता है कि निगलने पर यह ऊपर की ओर उठती है। हालांकि, थायराइड ग्रंथि के बढ़ने से हमेशा दर्द नहीं होता। गोइटर से पीड़ित कई लोगों को कोई असुविधा नहीं होती और उन्हें शारीरिक परीक्षण या इमेजिंग जांच के दौरान ही इसका पता चलता है। इसके अलावा Dr. Himika Chawla कहते हैं कि शरीर में कई प्रकार के लक्षण नजर जिसे लोग दर्द के रूप में पहचाते हैं जैसे-
- सबसे पहले आपके गर्दन के निचले हिस्से के सामने की तरफ दर्द के के साथ जबड़े और कानों के पास दर्द हो सकता है।
- इसके अलावा कई बार गर्दन के पीछे चुभने वाला दर्द हो सकता है।
01 - 2026-11-04T154821.005
सबएक्यूट थायरॉइडाइटिस (subacute thyroiditis) की दिक्कत हो सकती है
डॉ. महेश कहते हैं कि थायराइड ग्रंथि का दर्दनाक रूप से बढ़ना सबएक्यूट थायरॉइडाइटिस (thyroiditis) जैसी स्थितियों में हो सकता है, जो वायरल संक्रमण के बाद विकसित होने वाला एक सूजन संबंधी विकार है। इसमें मरीज को थायराइड ग्रंथि में कोमलता, जबड़े या कान तक फैलने वाला दर्द, बुखार और निगलने या गर्दन घुमाने में असुविधा हो सकती है। थायरॉइडाइटिस के अन्य प्रकारों में कम या बिल्कुल भी दर्द नहीं होता है। थायराइड नोड्यूल्स और थायराइड कैंसर अक्सर दर्द रहित होते हैं, इसलिए दर्द की अनुपस्थिति किसी गंभीर थायरॉइड समस्या की संभावना को खारिज नहीं करती है।
इसे भी पढ़ें: साइलेंट थायराइडाइटिस क्या है? जानें लक्षण, कारण, जांच और इलाज
इतना ही नहीं, Journal of Anaesthesiology Clinical Pharmacology में प्रकाशित यह स्टडी बताती है कि हाइपोथायरायडिज्म यानी जिन लोगों में थायराइड हार्मोन की कमी होती है उन लोगों में 50% से 80% रोगियों को मांसपेशियों में दर्द, जोड़ों में अकड़न या कार्पल टनल सिंड्रोम जैसी संबंधित स्थितियों का अनुभव होता है।
डॉक्टर के पास कब जाएं?
डॉ. महेश कहते हैं कि लक्षण दिखने पर, आमतौर पर गर्दन के निचले अगले हिस्से में, थायराइड ग्रंथि के आसपास असुविधा महसूस होती है। कुछ लोगों को गले में जकड़न, दबाव या भारीपन का एहसास हो सकता है। अगर ग्रंथि काफी बढ़ जाती है, तो यह आसपास की संरचनाओं पर दबाव डाल सकती है, जिससे निगलने में कठिनाई, भोजन अटकने जैसा महसूस होना, लगातार खांसी या सांस लेने में तकलीफ हो सकती है। ऐसी स्थिति में तुरंत डॉक्टर के पास जाएं।
इसे भी पढ़ें: पोस्टपार्टम थायरॉइडाइटिस: डिलीवरी के बाद थायरॉइड की समस्या, जानें इसके कारण, लक्षण और इलाज
निष्कर्ष:
अंत में डॉ, हिमिका कहते हैं कुछ मामलों में, असुविधा जबड़े या कान तक भी फैल सकती है, खासकर जब थायराइड ग्रंथि में सूजन हो। केवल दर्द के स्थान से यह निर्धारित नहीं किया जा सकता कि यह थायराइड ग्रंथि के कारण है। गर्दन की मांसपेशियों में खिंचाव, गले में संक्रमण, सूजी हुई लिम्फ ग्रंथियां और अन्य स्थितियां भी इसी तरह के लक्षण पैदा कर सकती हैं। अगर किसी को गर्दन में लगातार सूजन, थायराइड क्षेत्र में अस्पष्टीकृत दर्द या निगलने में बदलाव दिखाई दे, तो उसे जांच के लिए डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए और जरूरी पड़ने पर थायराइड फंक्शन टेस्ट या अल्ट्रासाउंड करवाना चाहिए।
तेजी से बढ़ती सूजन, सांस लेने में गंभीर कठिनाई या निगलने में असमर्थता के लिए तत्काल चिकित्सा जांच की जरूरत होती है। इसलिए लक्षणों को नजरअंदाज न करें और डॉक्टर को दिखाएं।
FAQ
थायराइड में क्या खाना चाहिए क्या नहीं खाना चाहिए?
थायराइड में सेलेनियम, आयरन और जिंक से भरपूर चीजों का सेवन करना चाहिए। इसके अलावा आपको सोया, प्रोसेस्ड फूड्स और ज्यादा तली-भूनी चीजों के सेवन से बचना चाहिए।थायराइड में कौन सी दाल खानी चाहिए?
थायराइड में आपको मूंग की दाल खानी चाहिए जो कि मेटाबॉलिज्म को तेज करने के साथ थायराइड लक्षणों को कम करने में मदद कर सकते हैं।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Nov 04, 2026 16:27 IST
Modified By : Pallavi Kumari Nov 04, 2026 16:27 IST
Modified By : Pallavi Kumari
Reviewed By : Dr Himika ChawlaNov 04, 2026 16:27 IST
Published By : Pallavi Kumari
-1793787519959.webp)