Fri Nov 6, 2026 | 06:26 PM IST

Medically Reviewed by Archana Jain , Nutritionist

दिवाली पर बनती है सूरन की सब्जी, जानें खाने के फायदे और किन लोगों को इससे परहेज करना चाहिए

दिवाली के दिन सूरन खाने का रिवाज है और हर घर में इसकी सब्जी जरूर बनाई जाती है। हालांकि, ये फाइबर से भरपूर सब्जी सेहत के लिए कई प्रकार से फायदेमंद मानी जाती है। कैसे? जानते हैं इस बारे में विस्तार से।
दिवाली पर बनती है सूरन की सब्जी, जानें खाने के फायदे और किन लोगों को इससे परहेज करना चाहिएदिवाली पर बनती है सूरन की सब्जी, जानें खाने के फायदे और किन लोगों को इससे परहेज करना चाहिए

दिवाली के दिन सूरन यानी जिमीकंद की सब्जी बनाई और खाई जाती है। दरअसल, इस सब्जी में फाइबर होता है जो कि पेट के लिए फायदेमंद मानी जाती है। जिन लोगों को कब्ज की समस्या होती है उन लोगों के लिए इसकी सब्जी काफी फायदेमंद मानी जाती है। इसके अलावा इस सब्जी में कई प्रकार के पोषक तत्व होते हैं जो कि शरीर में फैट मेटाबॉलिज्म और शुगर मेटाबॉलिज्म को मैनेज करने में मदद कर सकते हैं, जिससे वेट लॉस के साथ शुगर मैनेज करने में भी मदद मिल सकती है। इसके अलावा भी दिवाली के दिन सूरन खाने के कई फायदे हैं जानते हैं इस बारे में जयपुर स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटीशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन से।

दिवाली के दिन सूरन क्यों खाना चाहिए?

डाइट एक्सपर्ट अर्चना जैन कहती हैं कि दिवाली के दिन सूरन खाने के पीछे कारण यह है कि लोग मानते हैं कि ये सब्जी जमीन में होती है और लंबे समय तक यह खराब नहीं होती है। माना जाता है कि दिवाली के दिन इसे खाने से समृद्धि लंबे समय तक बनी रहती है। हालांकि, यह धार्मिक कारण है बल्कि, अर्चना जैन कहती हैं कि सेहत के लिए यह सब्जी फाइबर से भरपूर है और पेट को जल्दी भरने के साथ क्रेविंग कंट्रोल करने में मदद करती है।

सूरन की सब्जी खाने के फायदे

डाइटिशियन अर्चना जैन कहती हैं कि दिवाली के दिन सूरन की सब्जी खाने के कई फायदे हैं जैसे कि सबसे पहले तो यह तली भूनी चीजों के असर को कम करती है। दरअसल, त्योहार में जहां हम ज्यादा से ज्यादा तली-भूनी चीजों को खाते हैं और शरीर का फैट बढ़ जाता है, ऐसे में सूरन की सब्जी खाना मेटाबॉलिज्म को तेज करता है। साथ ही इसके कई फायदेमंद है।

इसे भी पढ़ें: रूप चौदस (नरक चतुर्दशी) के दिन लगाया जाता है ये पारंपरिक उबटन, जानें तरीका और फायदे

त्योहार में वजन बढ़ने से रोकता है

डाइट एक्सपर्ट अर्चना जैन कहती हैं त्योहार में फ्राइड और प्रोसेस्ड फूड्स के सेवन शरीर में फैट की मात्रा बढ़ जाता है। इसकी वजह से कुछ लोगों का वजन बढ़ जाता है, ऐसे में सूरन की सब्जी खाने से इसका फाइबर फैट के कणों को अपने फाइबर के साथ बांधकर पाचन में मदद कर सकता है जिससे वजन कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

त्योहार में होने वाली कब्ज से बचाता है

डाइट एक्सपर्ट अर्चना जैन कहती हैं कि त्योहार में लोग अक्सर कब्ज की समस्या के शिकार हो जाते हैं और पाचन क्रिया स्लो हो जाता है। ऐसे में सूरन का फाइबर और रफेज पाचन क्रिया को तेज करने के साथ मेटाबॉलिज्म बूस्ट करता है, जिससे आंतों की गति तेज होती है और कब्ज की समस्या में कमी आती है। इससे पेट साफ होता है और त्योहार के बाद शरीर खुद को डिटॉक्स कर लेता है।

इसे भी पढ़ें: Diwali 2026 Health Tips: दिवाली में इन 5 गलतियों से ट्रिगर कर सकता है अस्थमा और ब्रोंकाइटिस

कोलन की सूजन कम करने में मददगार है

साल 2014 में Preventive Nutrition and Food Science जर्नल में प्रकाशित स्टडी के अनुसार, सूरन की सब्जी एंटीऑक्सीडेंट डिफेंस सिस्टम में सुधार करता है। ये शरीर की एंटीऑक्सीडेंट सुरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देता है, जिससे फ्री रेडिकल्स और ऑक्सीडेटिव तनाव से बचाव होता है। यह NF-κB पाथवे को दबाकर कोलन की सूजन को कम करता है।

किन लोगों को सूरन से परहेज करना चाहिए?

डाइट एक्सपर्ट अर्चना जैन कहती हैं कि जिन लोगों को पथरी की समस्या है उन लोगों को इसके सेवन से बचना चाहिए। इसके अलावा

  • प्रेग्नेंसी में इस सब्जी को खाना चाहिए।
  • जिन लोगों को आंतों से जुड़ी समस्याएं हैं या इनकी दवा चल रही है उन लोगों को इसे पीने से बचना चाहिए।
  • जिन लोगों को गैस्ट्राइटिस की समस्या है उन लोगों के लिए भी सूरन की सब्जी खाने से बचना चाहिए क्योंकि इसे पचाना आसान नहीं होता। साथ ही इससे गैस और ब्लोटिंग की दिक्कत हो सकती है।
  • किडनी की बीमारी वाले लोगों को इसे खाने से बचना चाहिए।

निष्कर्ष:

डाइट एक्सपर्ट कहती हैं कि सूरन की सब्जी खाने से पहले आपको यह पता होना चाहिए कि आपको इससे कोई एलर्जी तो नहीं। कुछ लोगों को इसे खाने के बाद गले में खुजली होती है। ऐसे में आप यह भी कर सकते हैं कि इस बनाने से पहले नींबू का रस डालकर उबाल लें और तब इसे बनाएं। ऐसा करने से इससे एलर्जी और खुजली का खतरा कम हो जाता है। इसके अलावा एक साथ ज्यादा मात्रा में इसका सेवन न करें क्योंकि इससे ब्लोटिंग हो सकती है।

FAQ

  • जिमीकंद कब खाना चाहिए?

    जिमीकंद की सब्जी आपको दिन में खाना चाहिए ताकि पेट इसे पूरी तरह से पचा सके। साथ ही रात में इसे खाने से पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।
  • सूरन खाने के बाद क्या नहीं खाना चाहिए?

    सूरन खाने के बाद चाय और कॉफी पीने से बचना चाहिए। इसके अलावा आप दूध और दही से भी परहेज करना चाहिए। साथ ही कुछ भी ऐसा न खाएं जिससे ब्लोटिंग बढ़ जाए।

Read Next

→ सर्दियों में गुड़ खाएं या खजूर? एनर्जी और आयरन के लिए क्या है ज्यादा फायदेमंद?

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Pallavi Kumari

चीफ सब-एडिटर

पल्लवी,  हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 8 साल का अनुभव रखती हैं। शुरुआती कई सालों तक All India Radio में सक्रिय रहीं, फिर विभिन्न वेब पोर्ट्ल्स जैसे TheHealthsite, Indiatv और Jansatta के लिए हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म, स्त्री विमर्श और साहित्य से जुड़े विषयों पर खूब लिखा और संपादन किया। फिलहाल ओनलीमायहेल्थ में चीफ सब एडिटर के पद पर रहते हुए ये हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े गंभीर विषयों को आमजन की सरल-सहज भाषा में परोसने का काम कर रही हैं। इन लेखों को विश्वसनीय और तथ्यपरक बनाने के लिए ये न सिर्फ विषयों पर गहन शोध करती हैं बल्कि, एक्सपर्ट्स और डॉक्टर्स से बात भी करती हैं। Editorial Policy: पल्लवी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 06, 2026 17:36 IST

    Published By : Pallavi Kumari
    Reviewed By : Archana Jain