Mon Sep 28, 2026 | 04:07 PM IST

Medically Reviewed by Dr Shrey Sharma , BAMS

अर्जुन की छाल से लेकर लहसुन तक, जानें बैड कोलेस्ट्रॉल कम करने के वाली 5 जड़ी-बूटियां

Bad Cholesterol Kam Karne Ke Upay: बैड कोलेस्ट्रॉल में कुछ चीजों का सेवन धमनियों में जमा बैड कोलेस्ट्रॉल के कणों को साफ करने में मदद कर सकता है। कैसे? जानते हैं इस बारे में एक्सपर्ट से।
अर्जुन की छाल से लेकर लहसुन तक, जानें बैड कोलेस्ट्रॉल कम करने के वाली 5 जड़ी-बूटियांअर्जुन की छाल से लेकर लहसुन तक, जानें बैड कोलेस्ट्रॉल कम करने के वाली 5 जड़ी-बूटियां

Bad Cholesterol Kam Karne Ke Upay: बैड कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने से धमनियों में ब्लॉकेज की समस्या हो सकती है। इसके अलावा यह समय के साथ हार्ट डिजीज की वजह बन सकती है, ऐसे में अर्जुन छाल, अदरक, लहसुन, त्रिफला और एरंड जैसी जड़ी-बूटियों के सेवन से कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद मिल सकती है जिस बारे में हमने Dr. Shrey Sharma, Ayurveda Expert, Ramhans Charitable Hospital, Haryana से बात की और जाना कि खराब कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए इन चीजों को अपनी डाइट में कैसे शामिल करें?

बैड कोलेस्ट्रॉल कम कर सकती हैं ये 5 जड़ी-बूटियां

डॉ. श्रेय शर्मा कहते हैं कि बैड कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए आप अपनी डाइट में कुछ ऐसे फूड्स को शामिल करना चाहिए जो कि शरीर में गर्माहट पैदा करने के साथ धमनियों में जमा बैड लिपिड कणों को बाहर निकालने में मददगार साबित हो जैसे-

1. बैड कोलेस्ट्रॉल में काली मिर्च के फायदे

डॉ. श्रेय शर्मा कहते हैं कि बैड कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए आप सबसे पहले तो काली मिर्च का सेवन कर सकते हैं जो कि धमनियों में गर्माहट पैदा करने के साथ कोलेस्ट्रॉल के कणों को पिघलाकर बाहर निकालने में मददगार साबित हो सकता है। आप

  • काली मिर्च को पीसकर सूप और काढ़े में मिलाकर ले सकते हैं।
  • आप काली मिर्च को सूप में छिड़कर पी सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: रिपोर्ट में कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ आया, तो तुरंत करें ये 5 बदलाव; एक्सपर्ट से जानें क्यों जरूरी

2. बैड कोलेस्ट्रॉल में लहसुन के फायदे

बैड कोलेस्ट्रॉल में आप लहसुन का सेवन कर सकते हैं जो कि धमनियों में जमा बैड कोलेस्ट्रॉल के कणों को साफ करने में मदद कर सकता है। रोजाना 1 से 2 कली कच्चा लहसुन खाने से 8 से 12 हफ्तों में लो-डेंसिटी लिपोप्रोटीन (LDL) या खराब कोलेस्ट्रॉल का लेवल लगभग 5% से 10% तक कम हो सकता है। Nutrion Review जर्नल में बताया गया है कि नियमित रूप से लहसुन खाने या सप्लीमेंट लेने से एक से तीन महीने की अवधि में कुल कोलेस्ट्रॉल और LDL कोलेस्ट्रॉल को लगभग 8% से 10% तक कम किया जा सकता है। तो बैड कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए

  • रोजाना 1 लहसुन की कली का सेवन करें।
  • लहसुन की चटनी को डाइट में शामिल करें।

1 (19)1 (19)

3. बैड कोलेस्ट्रॉल में अदरक के फायदे

डॉ. श्रेय शर्मा कहते हैं कि बैड कोलेस्ट्रॉल में अदरक बेहद कारगर तरीके से मददगार है। The Journal of Nutrition
में प्रकाशित इस शोध की मानें तो अदरक के अर्क (ginger extract) का सेवन कोशिकाओं में कोलेस्ट्रॉल के जमाव और 'फोम सेल' (foam cell) बनने की प्रक्रिया को कम करता है जिससे एथेरोस्क्लेरोसिस (atherosclerosis) यानी धमनियों में प्लाक जमने की समस्या में कमी आती है। इसके अलावा, यह LDL यानी खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करता है जो एथेरोस्क्लेरोसिस की शुरुआत का मुख्य कारण होते हैं। आप बैड कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के लिए

  • अदरक को घिसकर कर और शहद में मिलाकर ले सकते हैं।
  • 1 टुकड़ा अदरक नमक में मिलाकर इसका सेवन करें।
  • अदरक की चाय और काढ़ा लें।

इसे भी पढ़ें: Arjun ki Chaal: इन 4 तरीकों से करें अर्जुन की छाल का सेवन, दूर होंगी कई स्वास्थ्य समस्याएं

4. बैड कोलेस्ट्रॉल में त्रिफला के फायदे

बैड कोलेस्ट्रॉल कम करने में त्रिफला काफी हद तक फायदेमंद है। साल 2021 में Journal of Evidence Based Integrative Medicine में प्रकाशित इस शोध की मानें तो त्रिफला शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL), कुल कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स के स्तर को कम करने में मदद कर सकता है। डॉ. श्रेय शर्मा कहते हैं कि अगर आपका कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है तो

  • आप 1 चम्मच त्रिफला गुनगुने पानी में मिलाकर ले सकते हैं।
  • आप त्रिफला की चाय पी सकते हैं जो कि कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद कर सकता है।

5. बैड कोलेस्ट्रॉल में अर्जुन की छाल के फायदे

बैड कोलेस्ट्रॉल में अर्जुन की छाल काफी हद तक फायदेमंद है। अर्जुन की छाल का सेवन ट्राइग्लिसराइड्स को कम करने और गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करता है और दिल के लिए एक असरदार नेचुरल टॉनिक का काम करता है। The Journal of the Association of Physicians of India के अनुसार अर्जुन की छाल, ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और सूजन को कम करके, यह प्लाक जमा होने से रोकता है और हृदय-स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में मदद करता है। आप कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के लिए

  • आप अर्जुन की छाल का पानी पी सकते हैं।
  • आप अर्जुन की छाल से चाय बनाकर इसे पी सकते हैं।

निष्कर्ष:

अंत में यही कि बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए आप इन तमाम चीजों को डाइट में शामिल कर सकते हैं बस ध्यान रखें कि ज्यादा मात्रा में इन्हें लेने से बचें। इसके अलावा डाइट में अनहेल्दी फैट से भरपूर चीजों को शामिल करने से बचें। अंत में श्रेय शर्मा का खास सुझाव है कि घर पर भी कम तेल मसाले वाली चीजों का सेवन करें।

FAQ

  • फैटी फूड कौन-कौन से होते हैं?

    फैटी फूड्स में सबसे पहले फैट से भरपूर प्रोसेस्ड फूड्स आते हैं जिनका सेवन शरीर में फैट की मात्रा को बढ़ाते हैं। इसके अलावा फैट से भरपूर नॉनवेज भी शरीर में फैट बढ़ाते हैं।
  • फैटी लिवर में सुबह खाली पेट क्या खाना चाहिए?

    फैटी लिवर में सुबह खाली पेट आप लेमनग्रास टी पी सकते हैं। इसके अलावा सुबह उठकर गुनगुना पानी पीना और आंवला जूस पीना फैटी लिवर की समस्या को कम करने में मदद कर सकता है।

Read Next

→ रोज 1 संतरा खाने से शरीर में क्या होता है? जानें सेहत के लिए इसके 7 बड़े फायदे

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Pallavi Kumari

चीफ सब-एडिटर

पल्लवी,  हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 8 साल का अनुभव रखती हैं। शुरुआती कई सालों तक All India Radio में सक्रिय रहीं, फिर विभिन्न वेब पोर्ट्ल्स जैसे TheHealthsite, Indiatv और Jansatta के लिए हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म, स्त्री विमर्श और साहित्य से जुड़े विषयों पर खूब लिखा और संपादन किया। फिलहाल ओनलीमायहेल्थ में चीफ सब एडिटर के पद पर रहते हुए ये हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े गंभीर विषयों को आमजन की सरल-सहज भाषा में परोसने का काम कर रही हैं। इन लेखों को विश्वसनीय और तथ्यपरक बनाने के लिए ये न सिर्फ विषयों पर गहन शोध करती हैं बल्कि, एक्सपर्ट्स और डॉक्टर्स से बात भी करती हैं। Editorial Policy: पल्लवी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Sep 28, 2026 14:12 IST

    Modified By : Pallavi Kumari
    Reviewed By : Dr Shrey Sharma
  • Sep 28, 2026 14:12 IST

    Published By : Pallavi Kumari