Sun Nov 29, 2026 | 10:24 PM IST

Medically Reviewed by Dr. Vimala Chapala , Obstetrician and Gynaecologist - Cloudnine Hospital, Bengaluru

क्या मेनोपॉज में पूरा शरीर दर्द करता है? डॉक्टर से जानें किन अंगों पर होता है असर

मेनोपॉज के दौरान महिलाएं अपने शरीर में काफी सारी बदलाव महसूस करती हैं और ऐसे में शरीर काफी हद तक प्रभावित होता है। डॉक्टर से जानतें हैं इस दौरान कमर में दर्द या सिर दर्द जैसी समस्याएं क्यों ज्यादा परेशान करती हैं।
क्या मेनोपॉज में पूरा शरीर दर्द करता है? डॉक्टर से जानें किन अंगों पर होता है असरWhy Body Aches During Menopause

महिलाओं के जीवन में जैसे पीरियड्स है वैसे ही मेनोपॉज है यानी पीरियड्स का बंद होना। यह महिलाओं की बॉडी का नेचुरल प्रोसेस है जिसमें लगातार 12 महीने तक पीरियड्स नहीं आते। आमतौर पर यह 45 से 55 वर्ष की उम्र के बीच होता है। इस दौरान शरीर में एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन जैसे हार्मोन कम हो जाते हैं जिसेस शरीर में कई प्रकार के लक्षण नजर आ सकते हैं जैसे हॉट फ्लैशेज, रात में पसीना आना, नींद की परेशानी और मूड में बदलाव। हालांकि, कई महिलाओं को इस समय मांसपेशियों, जोड़ों और शरीर के अलग-अलग हिस्सों में दर्द और अकड़न महसूस होती है क्यों? जानते हैं इसका कारण Dr. Vimala Chappla, Senior Gynecologist, Laparoscopic Surgeon and Infertility Specilist at Cloudnine Group of Hospitals, Vaarthur

मेनोपॉज में शरीर में दर्द क्यों होता है?

डॉ. विमला चप्पला कहती हैं कि एस्ट्रोजन हार्मोन केवल फर्टिलिटी के लिए ही जरूरी नहीं बल्कि हड्डियों, मांसपेशियों और जोड़ों के स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। जब मेनोपॉज के दौरान इसके स्तर में गिरावट से शरीर में सूजन और दर्द महसूस करने की संवेदनशीलता प्रभावित हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: मेनोपॉज के दौरान शरीर में होने वाले बदलावों से कैसे निपटें? जानें डॉक्टर से

शरीर के किन हिस्सों में हो सकता है दर्द?

डॉ. विमला कहती हैं मेनोपॉज के दौरान महिलाओं को कई तरह के शारीरिक दर्द का अनुभव हो सकता है जैसे सबसे पहले

  • जोड़ों में दर्द हो सकता है खासकर कि घुटनों, कंधों, कलाई, उंगलियों और कूल्हों के आस-पास। अकड़न महसूस हो सकती है जिसकी वजह से सुबह उठने पर या लंबे समय तक बैठे रहने के बाद परेशानी महसूस हो सकती है।
  • हार्मोनल उतार-चढ़ाव के कारण कुछ महिलाओं में मेनोपॉज में सिरदर्द या पहले से मौजूद माइग्रेन की समस्या बढ़ सकती है।
  • मांसपेशियों में दर्द जैसे गर्दन, पीठ, कमर और पैरों की मांसपेशियों में खिंचाव, जकड़न या दर्द हो सकता है।
  • मेनोपॉज के दौरान पीठ और कमर में दर्द ज्यादा बढ़ सकता है क्योंकि एस्ट्रोजन की कमी से मांसपेशियों में कमजोरी आ जाती है और हड्डियों के घनत्व में कमी आने लगती है।
  • कुछ महिलाओं को उंगलियों और पैरों में जकड़न या असहजता महसूस हो सकती है।
  • इसके अलावा उम्र बढ़ने, शारीरिक गतिविधि कम होने, नींद की कमी और तनाव के कारण भी दर्द बढ़ सकता है।

headache in menopause

क्या मेनोपॉज से हड्डियां भी कमजोर होती हैं?

हां, डॉ. विमला कहती हैं कि एस्ट्रोजन हड्डियों के घनत्व को बनाए रखने में मदद करता है और मेनोपॉज के बाद इसमें तेजी से कमी आ सकती है। इससे ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा बढ़ता है। इस स्थिति में हड्डियां कमजोर और फ्रैक्चर के प्रति अधिक संवेदनशील हो जाती हैं। साल 2026 में ही Rebecca L Manno, Menopause Journal में प्रकाशित यह स्टडी बताती है कि एस्ट्रोजन की कमी के कारण होने वाला जोड़ों का दर्द (joint pain) रजोनिवृत्ति (menopause) में बेहद आम है, लेकिन अक्सर इसे अनदेखा कर दिया जाता है। इसके सही निदान के लिए प्रतिरोध व्यायाम (resistance exercise), पर्याप्त प्रोटीन, तथा उपयुक्त मामलों में हार्मोन थेरेपी (HT) पर विचार किया जाना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: मेनोपॉज के दौरान क्या खाएं और क्या न खाएं? मानें डॉक्टर की सलाह

दर्द से राहत पाने के लिए क्या करें?

डॉ. विमला कहती हैं कि दर्द से राहत पाने के लिए आप अपनी लाइफस्टाइल में इन बातों का ध्यान रखना चाहिए जैसे

  • रोजाना 30 मिनट तक वॉक करें या हल्के एक्सरसाइज करें जिससे ब्लड सर्कुलेशन सही रहे।
  • योग, स्ट्रेचिंग और हल्की स्ट्रेंथ ट्रेनिंग को दिनचर्या में शामिल करें।
  • कैल्शियम और विटामिन डी से भरपूर संतुलित डाइट लें और किसी भी प्रकार के धूम्रपान से बचें।
  • पर्याप्त नींद लें और तनाव कम करने के लिए ध्यान और प्राणायाम करें।

निष्कर्ष:

डॉ. विमला कहती हैं कि अगर शरीर में लगातार दर्द रहता है, जोड़ों में सूजन है या चलने-फिरने में परेशानी होती है इसे नजरअंदाज न करें। यह थायराइड, विटामिन डी की कमी, गठिया और अन्य समस्याओं की वजह से भी हो सकता है। ध्यान रखें कि मेनोपॉज कोई बीमारी नहीं, बल्कि जीवन का एक स्वाभाविक बदलाव है। सही लाइफस्टाइल और समय पर चिकित्सकीय सलाह से इस स्टेज में होने वाली परेशानियों को काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है।

FAQ

  • महिलाओं में मेनोपॉज के क्या लक्षण हैं?

    महिलाओं में मेनोपॉज होने पर गर्मी ज्यादा लगती है, शरीर में दर्द रहता है और कुछ महिलाओं की आंखों की रोशनी भी प्रभावित होती है।
  • मेनोपॉज में क्या खाएं?

    मेनोपॉज में प्रोटीन और ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर संतुलित आहार लेना चाहिए। साथ ही कैल्शियम और विटामिन डी से भरपूर चीजों का भी सेवन करें।

Read Next

बार-बार यूरिन इंफेक्शन होने के क्या कारण हैं? महिलाओं को किन गलतियों से बचना चाहिए?

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Pallavi Kumari

चीफ सब-एडिटर

पल्लवी,  हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 8 साल का अनुभव रखती हैं। शुरुआती कई सालों तक All India Radio में सक्रिय रहीं, फिर विभिन्न वेब पोर्ट्ल्स जैसे TheHealthsite, Indiatv और Jansatta के लिए हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म, स्त्री विमर्श और साहित्य से जुड़े विषयों पर खूब लिखा और संपादन किया। फिलहाल ओनलीमायहेल्थ में चीफ सब एडिटर के पद पर रहते हुए ये हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े गंभीर विषयों को आमजन की सरल-सहज भाषा में परोसने का काम कर रही हैं। इन लेखों को विश्वसनीय और तथ्यपरक बनाने के लिए ये न सिर्फ विषयों पर गहन शोध करती हैं बल्कि, एक्सपर्ट्स और डॉक्टर्स से बात भी करती हैं। Editorial Policy: पल्लवी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 29, 2026 21:30 IST

    Published By : Pallavi Kumari
    Reviewed By : Dr. Vimala Chapala