बार-बार यूरिन इंफेक्शन होने के क्या कारण हैं? महिलाओं को किन गलतियों से बचना चाहिए?

कई महिलाओं को बार-बार यूटीआई की समस्या होती है। इसके कारण उनको प्राइवेट एरिया में दर्द, जलन, बार-बार पेशाब आने और पेशाब में बदलाव आने जैसी कई समस्याएं होती हैं। ऐसे में यह सवाल आता है कि आखिर यूटीआई होता क्यों है और इससे बचने के लिए महिलाओं को कौन सी गलतियों को करने से बचना चाहिए? आइए इस बारे में Dr. Lavanya Kiran, Director & Lead Consultant – Obstetrics, Gynecology, Robotics, Regenerative Medicine, Cosmetic Gynaecology & Fertility, KIMS Hospitals, Electronic City, Bengaluru से जानें।
महिलाओं को बार-बार UTI की समस्या क्यों होती है?
Dr. Lavanya के अनुसार, महिलाओं के लिए बार-बार UTI होना एक बड़ी समस्या है। इसके कई कारण हो सकते हैं, जैसे शारीरिक बनावट में अंतर, हार्मोनल बदलाव और लाइफस्टाइल। महिलाओं में UTI होने का खतरा ज्यादा होता है, क्योंकि उनका यूरेथ्रा (मूत्र मार्ग) पुरुषों के मुकाबले में छोटा होता है, जिससे बैक्टीरिया आसानी से ब्लैडर (मूत्राशय) तक पहुंच सकते हैं।
बार-बार UTI होने के कुछ आम कारण हैं-
- पर्याप्त मात्रा में लिक्विड डाइट (पानी आदि) का सेवन न करना।
- लंबे समय तक पेशाब रोककर रखना।
- प्राइवेट पार्ट्स की साफ-सफाई (hygiene) का सही तरीके से ध्यान न रखना।
- सेक्शुअल एक्टिविटी (sexual activity)।
- हार्मोनल बदलाव, खासकर मेनोपॉज के दौरान।
- डायबिटीज जैसी कोई अन्य मेडिकल स्थिति होना।
- पेशाब करते समय ब्लैडर का पूरी तरह खाली न होना।
इसे भी पढ़ें: UTI (यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन) क्या है? डॉक्टर से जानें कारण, लक्षण और इलाज के तरीके
साल 2013 में Sultan Qaboos University Medical Journal में प्रकाशित स्टडी के अनुसार, महिलाओं में बार-बार होने वाले मूत्र मार्ग संक्रमण (RUTI—छह महीनों में दो बार या एक साल में तीन बार इंफेक्शन) का मुख्य कारण आंतों के E. coli बैक्टीरिया होते हैं, जो मूत्राशय की सेल्स के अंदर छिपकर बाद में दोबारा एक्टिव हो सकते हैं या फिर से इंफेक्शन फैला सकते हैं। इसके अलावा, गुर्दे की पथरी, मूत्र मार्ग की रुकावटें, डायबिटीज, प्रेग्नेंसी या कमजोर इम्यूनिटी भी बार-बार इंफेक्शन का खतरा बढ़ाते हैं, इसलिए सही जांच के लिए डॉक्टर की सलाह लेना सही रहता है।
Images Credit- Magnific
UTI से बचने के लिए कुछ गलतियों से बचें
Dr. Lavanya बताती हैं, जिन महिलाओं को बार-बार UTI होने का खतरा रहता है, उन्हें कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए और कुछ गलतियों से बचना चाहिए।
- लंबे समय तक पेशाब रोककर रखना: बाथरूम जाने में देरी करने से यूरिनरी ट्रैक्ट में बैक्टीरिया तेजी से पनपने लगते हैं।
- पर्याप्त लिक्विड न लेना: इससे व्यक्ति कम बार टॉयलेट जाता है, जिसके कारण शरीर से बैक्टीरिया बाहर नहीं निकल पाते हैं।
- गलत तरीके से सफाई करना: टॉयलेट जाने के बाद हमेशा आगे से पीछे की ओर (front to back) सफाई करनी चाहिए।
- सेक्शुअल एक्टिविटी बनाने के बाद पर्सनल हाइजीन (साफ-सफाई) पर ध्यान न देना।
- खुशबू वाले इंटिमेट वॉश का इस्तेमाल करना या वजाइनल डॉचिंग (योनि के अंदर पानी या अन्य लिक्विड से सफाई) करना।
- बिना डॉक्टर की सलाह के एंटीबायोटिक्स लेना, जिससे एंटीबायोटिक रेजिस्टेंस (दवाओं का असर कम होना) की समस्या हो सकती है।
इसे भी पढ़ें: क्या बार-बार UTI होना किसी बड़ी समस्या का संकेत है? समझें डॉक्टर से
डॉक्टर से सलाह कब लें?
Dr. Lavanya बताती हैं कि अगर किसी महिला को बार-बार UTI हो रहा है, तो उसे सही जांच और इलाज के लिए गायनेकोलॉजिस्ट से सलाह लेनी चाहिए। अगर 6 महीने में दो या उससे ज्यादा बार या एक साल में तीन बार UTI हो जाए, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
निष्कर्ष
महिलाओं में छोटे यूरेथ्रा, हार्मोनल बदलाव, डायबिटीज, कम पानी पीने, पेशाब रोकने और गलत हाइजीन के कारण बार-बार UTI हो सकता है। इस समस्या से बचने के लिए नियमित रूप से पर्याप्त पानी पिएं, पेशाब न रोकें, आगे से पीछे की ओर सफाई करें, खुशबूदार प्रोडक्ट्स या डॉचिंग से बचें और बिना सलाह एंटीबायोटिक न लें। 6 महीने में दो या साल में तीन बार इंफेक्शन हो तो गायनेकोलॉजिस्ट से तुरंत सलाह लें, ताकि इस समस्या से समय रहते बचा जा सके।
FAQ
महिलाओं में यूटीआई के क्या लक्षण हैं?
महिलाओं को यूटीआई की समस्या होने पर पेशाब करते समय जलन होने, दर्द, बार-बार पेशाब आने, पेशाब में बदलाव, निचले हिस्से में दर्द और पेशाब के लीक होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।यूटीआई में क्या नहीं खाना चाहिए?
यूटीआई की समस्या होने पर व्यक्ति को कैफीन युक्त ड्रिंक्स, अल्कोहल, खट्टे या एसिडिक फूड्स, सोडा, मसालेदार, तले-भुने खाने और प्रोसेस्ड फूड्स को खाने से बचना चाहिए।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Nov 29, 2026 13:56 IST
Published By : Priyanka Sharma
Reviewed By : Dr Lavanya Kiran